Premanand Ji Maharaj ने बताया ये 6 चीजें इंसान को बनाती हैं कंगाल और रोगी, आज ही बना ले इनसे दूरी
Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: श्रीमद्भागवत कथा वाचक प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज (Premanand Govind Sharan Ji Maharaj) अपने सरल और सहज प्रवचनों के लिए जाने जाते हैं। उनके वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह लोगों को भगवत प्राप्ति का मार्ग बताते हैं और उनके जिज्ञासु प्रश्नों के उत्तर देते हैं। महाराज जी वृंदावन के केलीकुंज में निवास करते हैं और राधा रानी को अपना इष्ट मानते हैं। उनकी शिक्षाएं समाज में जागरूकता फैला रही हैं और उनका आध्यात्मिक ज्ञान इस कलयुग में एक प्रकाश पुंज के समान है। वह सत्संग के माध्यम से भक्तों के जीवन की परेशानियों का समाधान करते हैं और उन्हें सही राह दिखाते हैं। आपको बता दें कि कई क्रिकेटर और बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी उनसे मिल चुके हैं। उनके गुरु श्री गौरांगी शरण महाराज हैं, जिनसे वह समय-समय पर आशीर्वाद लेते रहते हैं।
नाम जप करते हैं पर घर पर प्याज-लहसुन बनता है तो क्या करें ? Premanand Ji Maharaj
काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मत्सर: ये 6 दोष करते हैं इंसान को कंगाल
महाराज जी का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछता है कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जो व्यक्ति की कंगाली का कारण बनती हैं। इस पर प्रेमानंद महाराज जी ने उत्तर दिया कि इंसान की इच्छाएं और वासनाएं उसके जीवन में बहुत बड़ी परेशानी का कारण बनती हैं। ये विकार धीरे-धीरे इंसान को नासमझी की ओर ले जाते हैं और उसे कंगाल बना देते हैं। उन्होंने बताया कि इन विकारों में 6 चीजें प्रमुख हैं: काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मत्सर। ये 6 दोष इंसान को रोगी और उसके सर्वनाश का कारण बनते हैं।
- काम: इसका अर्थ है असहज और अनुचित इच्छाएं रखना।
- क्रोध: यह जल्दी गुस्सा आने की प्रवृत्ति है।
- लोभ: जरूरत से ज्यादा पाने की चाहत को लोभ कहते हैं।
- मोह: किसी से इतना गहरा लगाव हो जाना कि उससे अलग होने का विचार भी सहन न हो।
- मद: यानी घमंड या अहंकार।
- मत्सर: इसका मतलब है दूसरों से जलन महसूस करना।
Premanand Ji Maharaj ने समझाया कि जब कोई हमसे आगे बढ़ता है, तो हमारे मन में जलन की भावना उत्पन्न होती है, जो कि बिल्कुल गलत है। उन्होंने इन विकारों पर विजय पाने का एकमात्र उपाय बताया है: भगवान का भजन और नाम-जप।
(Read the latest news of the country and the world first on TalkAaj (Talk Today News), follow us on Facebook, Twitter, Instagram and YouTube)