इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए टॉप 4 देश: यहां से पढ़कर नहीं रहेगी कमाई की टेंशन | Top 4 Countries to Study Engineering In Hindi

by ppsingh
434 views
A+A-
Reset

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए टॉप 4 देश: यहां से पढ़कर नहीं रहेगी कमाई की टेंशन | Top 4 Countries to Study Engineering In Hindi

आज के समय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की काफी डिमांड है। अगर आप भी इंजीनियरिंग करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण है। अगर आपने 12वीं में फिजिक्स, मैथ और केमेस्ट्री से पढ़ाई की है, तो आप आसानी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकते हैं। आज हम आपको दुनिया के चार ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए सबसे बेहतरीन माने जाते हैं। इन देशों से पढ़ाई करने वाले इंजीनियरों की शिक्षा का महत्व पूरी दुनिया में माना जाता है।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई का महत्व

इंजीनियरिंग एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें विश्व स्तर पर पढ़ाई को बहुत महत्व दिया जाता है। इंजीनियरिंग की शिक्षा न केवल वैज्ञानिक और तकनीकी ज्ञान प्रदान करती है, बल्कि छात्रों की समस्याओं को सोचने और समझने के साथ-साथ आधुनिकता और अनुसंधान कार्य के ज्ञान को भी विकसित करती है। जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए सर्वोच्च माने जाते हैं। यदि आप इन देशों में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करना चाहते हैं, तो आपको 12वीं में पीसीएम से पास होना होगा। इसके बाद आप आसानी से इन देशों में डिग्री हासिल कर सकते हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका

संयुक्त राज्य अमेरिका इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर है। यूएसए की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यह देश टेक्नोलॉजी और तकनीकी के लिए जाना जाता है। यहां भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोग आकर पढ़ाई करते हैं। अगर आप बी.टेक या बी.ई. का कोर्स करना चाहते हैं, तो इसकी अवधि 4 साल होती है। इसके बाद आप मास्टर डिग्री (M.Tech) कर सकते हैं, जो 2 साल का होता है।

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया अपनी अनूठी शिक्षा प्रणाली के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर है। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए बेहतर देशों में ऑस्ट्रेलिया का नाम शामिल है। कम लागत पर बेहतरीन इंजीनियरिंग कार्यक्रमों के लिए ऑस्ट्रेलिया को सबसे बढ़िया माना जाता है। यह देश मेलबर्न विश्वविद्यालय और सिडनी विश्वविद्यालय जैसे कई विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों का घर है। यहां से पर्यावरण इंजीनियरिंग, खनन इंजीनियरिंग, और पेट्रोलियम इंजीनियरिंग जैसे कोर्स करना काफी अच्छा माना जाता है।

जर्मनी

जर्मनी को नामी-गिरामी आईटी कंपनियों का इंटरनेशनल हब माना जाता है। यह देश इंजीनियरिंग करने वालों के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां से पढ़ाई करके आप SAP, BMW, Siemens जैसे ग्लोबल कंपनियों के साथ काम करने का मौका पा सकते हैं। म्यूनिख के तकनीकी विश्वविद्यालय को QS Rankings 2023 में नंबर 50 रैंक मिल चुकी है।

यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम दुनिया भर के कई प्राचीन और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों का घर है। यहां के प्रमुख शैक्षिक संस्थानों में कैम्ब्रिज, ऑक्सफोर्ड, लंदन के इम्पीरियल कॉलेज, लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स, लंदन विश्वविद्यालय, एडिनबर्ग, ग्लास्गो, किंग्स कॉलेज लंदन, यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन और डरहम कॉलेज शामिल हैं। यूके की शिक्षा प्रणाली का शैक्षणिक सफलता और अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग के मामले में शानदार रिकॉर्ड है। यहां दुनिया भर के छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow Me

इन देशों से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद आपकी कमाई की चिंता दूर हो जाएगी और आपको बेहतरीन करियर के अवसर मिलेंगे।

talkaaj

#NO: 1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Talkaaj.com (आज की बात )

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Talkaaj (बात आज की) पर, आप हमें FacebookTwitterInstagramKoo और  Youtube पर फ़ॉलो करे)

You may also like

Leave a Comment