521KM चलेगी यह Electric Car, इसी महीने भारत में लॉन्च हुई, फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं
ऑटो डेस्क:- इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च हुई BMW iX Electric SUV को फुल चार्ज करने पर 521 किमी की आधिकारिक EPA रेंज मिली है। EPA (एनवायरमेंटल प्रोटेक्शन एजेंसी) एक अमेरिकी निकाय है जो इलेक्ट्रिक वाहनों की श्रेणी को नियंत्रित करता है। BMW की यह Electric SUV दो वेरिएंट्स- xDrive40 और xDrive50 में आती है। भारत में इसका मुकाबला Mercedes EQC, Audi etron और Jaguar iPace जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों (Electric Car) से है।
यह भी पढ़िए| ये SUV टक्कर देने आ रही Tata Punch और Mahindra XUV300 को, देखें फीचर्स
दरअसल, BMW ने दावा किया था कि Electric SUV का xDrive50 वेरिएंट 611 किमी की रेंज ऑफर करता है। हालांकि, EPA रेटिंग के मुताबिक, इस वेरिएंट की रेंज 20 इंजन व्हील्स के साथ 324 मील (521 किमी) है। 21 इंच और 22 इंच के व्हील साइज का इस्तेमाल करते हुए यह रेंज 491 किमी और 507 किमी रहेगी।
यह भी पढ़िए| कम बजट में दमदार फीचर्स, इन 5 गाड़ियों का नहीं है कोई मुकाबला , कीमत 4.93 लाख से शुरू
xDrive 50 वेरियंट में 105.2 kWh का बैटरी पैक दिया गया है और यह 523hp की पावर और 765Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। BMW के मुताबिक यह वर्जन 6 सेकेंड में 0-100kph की रफ्तार पकड़ सकता है। SUV की टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटा है। डीसी फास्ट चार्जर से इसे 10 से 80 फीसदी चार्ज होने में 35 मिनट का समय लगता है।
यह भी पढ़िए| सबकी पसंदीदा 2022 Mahindra Bolero अगले महीने होगी लॉन्च! सबके होस उड़ा देगी
इंटीरियर और कीमत
इंटीरियर की बात करें तो इसमें हेक्सागोनल स्टीयरिंग व्हील और बड़ा कर्व्ड डिस्प्ले है, जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट यूनिट दोनों का काम करता है। इसमें एक नया डिज़ाइन किया गया हेड-अप डिस्प्ले भी है। इसका बूट स्पेस 650 लीटर है। इसे कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) रूट के जरिए भारत लाया गया है और इसकी कीमत 1.16 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।
यह भी पढ़िए|
- Electric Car खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! Nitin Gadkari ने किया ये बड़ा ऐलान
- ये हैं आकर्षक डिजाइन वाली देश की टॉप 3 सबसे सस्ती Cruiser Bikes, पढ़ें कीमत से लेकर फीचर्स तक की पूरी जानकारी
- इन 7-सीटर कारों में ‘बड़ी से बड़ी’ फैमिली हो जाएगी फिट, 22 kmpl का देती हैं धांसू माइलेज, 4.26 लाख से शुरू
- अब 30 रुपए लीटर में चलेगी आपकी कार, Petrol-Diesel की चिंता खत्म!
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
TalkAaj (बात आज की) के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
TalkAaj (बात आज की) के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
TalkAaj (बात आज की) के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
TalkAaj (बात आज की) के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
TalkAaj (बात आज की) के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
TalkAaj (बात आज की) के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े