Aaj Ka Rashifal 04 July 2024 Hindi | जानें आपका कैसा रहेगा आज का दिन?

by ppsingh
31 views
A+A-
Reset

Aaj Ka Rashifal 04 July 2024 Hindi | जानें आपका कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का दिन यानी 04 जुलाई 2024, गुरुवार सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। कुछ लोगों को खराब स्वास्थ्य के कारण परेशानी हो सकती है, जबकि कुछ को अपने स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। आइए, जानते हैं आज का राशिफल और देखते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष आज का राशिफल (Mesh Rashifal Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। व्यापार में नुकसान हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, और परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृषभ आज का राशिफल (Vrishabh Rashifal Today)

आज का दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे, लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। परिवार में मतभेद हो सकते हैं।

Rashi Name In Hindi: आपके नाम का पहला अक्षर बताएगा आपकी असली राशि, यहां जानें हर राशि का स्वभाव

मिथुन आज का राशिफल (Mithun Rashifal Today)

आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में नया काम शुरू कर सकते हैं और रुका हुआ धन मिल सकता है। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क आज का राशिफल (Kark Rashifal Today)

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और पार्टनर से मतभेद दूर होंगे। व्यापार में लाभ होगा और किसी खास व्यक्ति से बड़ा काम मिल सकता है। परिवार में सम्मान बढ़ेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow Me

सिंह आज का राशिफल (Singh Rashifal Today)

आज आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। खास काम में रुकावट आ सकती है और स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लंबी यात्रा का योग है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या आज का राशिफल (Kanya Rashifal Today)

आज का दिन मानसिक तनाव भरा हो सकता है। मित्रों या रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। व्यापार में हानि हो सकती है और आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। किसी अपने का दुखद समाचार मिल सकता है।

तुला आज का राशिफल (Tula Rashifal Today)

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। लंबी यात्रा का योग है। किसी खास काम के लिए विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा और नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक आज का राशिफल (Vrishchika Rashifal Today)

आज आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट होगी और व्यापार में धोखा मिल सकता है। नया काम शुरू न करें और अपरिचित व्यक्ति को उधार न दें। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।

तुलसी जी एक पौधा नहीं बल्कि जीवन का हिस्सा हैं… जानें Tulsi से जुड़ें रहस्य!

धनु आज का राशिफल (Dhanu Rashifal Today)

आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आप षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में हानि हो सकती है। नया काम शुरू करने का समय सही नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वाहन चलाने में सतर्क रहें।

मकर आज का राशिफल (Makar Rashifal Today)

आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में हानि हो सकती है। नया वाहन या काम शुरू न करें। परिवार में मतभेद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें।

कुंभ आज का राशिफल (Kumbh Rashifal Today)

आज का दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी खास व्यक्ति से मिलने पर व्यापार में नया काम मिल सकता है। परिवार में शुभ कार्य हो सकता है और सभी आपका सम्मान करेंगे। लंबी यात्रा का योग है। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं।

Mahamrityunjay Mantra: महामृत्युंजय मंत्र का जप करने के ये 5 बड़े चमत्कारी फायदे।

मीन आज का राशिफल (Meen Rashifal Today)

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। नया काम शुरू करने में रुकावट आ सकती है। व्यापार में हानि हो सकती है। परिवार में विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें।

अस्वीकरण: अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा Talkaaj Media यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। टॉकआज मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

click here 1NO: 1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Talkaaj.com (आज की बात )

News Source: Aajtak.in

You may also like

Leave a Comment

www.talkaaj.com_ (2)

TalkAaj (Aaj Ki Baat)
Read Hindi news from the country and the world on TalkAaj.com, know every update on business, entertainment, government schemes, education, jobs, sports and politics. Read all Hindi …
Contact us: Talkaajnews@gmail.com

All Right Reserved. Designed and Developed by talkaaj.com

दुनिया की 7 सबसे महंगी कारें, जानकर हो जाएंगे हैरान जिम ट्रेनर ने प्रेमानंद महाराज से पूछा, “बच्चे देसी खाने से दूर क्यों हो रहे हैं?” यह जवाब मिला पैरों से रौंदा, गंदी बाल्टी में डाला और…, देखें कैसे बनता है सोया चाप, VIDEO Top 10 Mobile Brands in India 2024 Best Places To Visit In Singapore 2024