Aaj Ka Rashifal 07 July 2023: शुक्र गोचर से आज मिथुन कन्या समेत 5 राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 07 July 2023
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
5/5 - (1 vote)
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Aaj Ka Rashifal 07 July 2023: शुक्र गोचर से आज मिथुन कन्या समेत 5 राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल

Horoscope Today 07 July 2023, Aaj Ka Rashifal:आज चंद्रमा का संचार कुंभ राशि में शनि के साथ हो रहा है जबकि आज बुध कर्क राशि में आ रहे हैं। ऐसे में आज का दिन बुध की मिथुन और कन्या राशि सहित कई राशियों के लिए शुभ और सुखद रहेगा। जानें आज का अपना राशिफल (Rashifal). विस्तार से।

Aaj Ka Rashifal 7 July 2023: शुक्रवार, 7 जुलाई आज शुक्र का गोचर कर्क राशि में हो रहा है, जिससे मंगल और शुक्र की युति बनेगी। इसके साथ ही चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि में संचार करेगा और शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति के कारण मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में शुभ और लाभकारी रहेगा। कर्क राशि वालों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और रुका हुआ पैसा भी मिलेगा। आइए जानते हैं आज ग्रह गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा। (Rashifal in Hindi)

​मेष राशिफल 7 जुलाईः कार्यक्षेत्र में अनुकूल बदलाव होंगे

​मेष राशिफल 7 जुलाईः कार्यक्षेत्र में अनुकूल बदलाव होंगे

आज मेष राशि वाले लोगों पर भगवान की कृपा बनी रहेगी। मन में भावुकता और परोपकार की भावना रहेगी, जिससे दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा। वैसे कुछ लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाने की कोशिश भी करेंगे, इसलिए भावुकता के साथ-साथ प्रैक्टिकल होकर भी काम करें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ अनुकूल परिवर्तन हो सकते हैं, जिससे आपके विरोधियों के मन में ईर्ष्या की भावना उत्पन्न हो सकती है। आप सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको फायदा भी होगा। संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर मन में निराशा का भाव आ सकता है।

आज भाग्य 90% मेष राशि वालों के पक्ष में रहेगा। घर के मुख्य द्वार पर हल्दी, सिंदूर मिश्रित जल से छिड़काव करें, शिवजी के संग नाग देवता की पूजा करें।

​वृषभ राशिफल 7 जुलाईः लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल है

​वृषभ राशिफल 7 जुलाईः लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल है

वृषभ राशि के सितारे संकेत दे रहे हैं कि आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। ऐसे में आप पैसे भी खर्च कर सकते हैं. आज आपको अपने निजी जीवन में कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने जीवनसाथी और करीबी रिश्तेदारों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए समय और पैसा खर्च करना होगा। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा, अविवाहित लोगों की शादी की बात आगे बढ़ सकती है। यदि परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ सकता है।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। लाल वस्त्र धारण करके माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।

​मिथुन राशिफल 7 जुलाईः प्रभाव बढ़ेगा, लाभ भी पाएंगे

​मिथुन राशिफल 7 जुलाईः प्रभाव बढ़ेगा, लाभ भी पाएंगे

शुक्र के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को लाभ मिलता नजर आ रहा है। आज आपको पिता के आशीर्वाद और अधिकारियों की कृपा से लाभ मिलने की संभावना है। आपकी कोई इच्छा पूरी होगी, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में प्यार और सौहार्द बढ़ेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। सायंकाल के समय किसी प्रिय, वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यक्ति के दर्शन एवं संपर्क से आपका मनोबल बढ़ेगा, आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

आज भाग्य 81% मिथुन राशि के पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।

​कर्क राशिफल 7 जुलाईः अटके कामों में गति आएगी

​कर्क राशिफल 7 जुलाईः अटके कामों में गति आएगी

सितारे बता रहे हैं कि आज कर्क राशि वालों को भाग्य और मां लक्ष्मी की कृपा से लाभ मिलेगा। आज इन्हें अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम भी आज पूरे हो सकते हैं। यदि व्यापार में नई योजनाएं बनाई गई हैं तो आज उसमें गति आएगी। कर्क राशि वालों को सलाह दी जाती है कि वे जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें, क्योंकि आज जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है। शाम को आप अपने परिवार के साथ आराम के पल बिताएंगे, मंदिर और देव दर्शन के लिए भी जा सकते हैं।

आज भाग्य 87% कर्क राशि वालों के पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे 5 घी के दीपक जलाएं और माता के चरण छूकर आशीर्वाद लें।

​सिंह राशिफल 7 जुलाईः सफलता और उपलब्धि पाएंगे

​सिंह राशिफल 7 जुलाईः सफलता और उपलब्धि पाएंगे

सिंह राशि वाले आज सुबह से ही एक्टिव नजर आएंगे और अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। सिंह राशि के जो लोग राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में काम करते हैं उन्हें आज कोई बड़ी सफलता और उपलब्धि हासिल हो सकती है, पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस के मामले में दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आप पर अचानक काम का दबाव आ सकता है। ऐसे में मन परेशान रहेगा और इसका असर पारिवारिक जीवन पर दिखेगा। आपको सलाह दी जाती है कि कार्यस्थल के तनाव का असर परिवार के सदस्यों पर न पड़ने दें, अन्यथा घर का माहौल भी इससे प्रभावित होगा। संभव है कि आज आपकी माता किसी बात पर आपसे नाराज रहेंगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे।

आज भाग्य 79% तक सिंह राशि वालों के पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएं और शुक्र मंत्र का जप करें।

कन्या राशिफल 7 जुलाईः सुख और लाभ का बना है संयोग

कन्या राशिफल 7 जुलाईः सुख और लाभ का बना है संयोग

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिहाज से सुखद रहेगा। उनकी राशि से एकादश भाव में शुक्र का गोचर सुख और लाभ प्रदान करेगा। नौकरी और बिजनेस में आप अपने विरोधियों और प्रतिद्वंदियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। साथ ही आज आपको आर्थिक लाभ भी मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। इस राशि के छात्र आज बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयास सफल होंगे। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी की मदद से आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी माता की पूजा करें और कमल पुष्प अर्पित करें, सुबह और शाम लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ भी लाभकारी रहेगा।

​तुला राशिफल 7 जुलाईः आय के स्रोत पाएंगे, सेहत का ध्यान रखें

​तुला राशिफल 7 जुलाईः आय के स्रोत पाएंगे, सेहत का ध्यान रखें

आज तुला राशि वालों के सितारे बताते हैं कि उन्हें व्यापार में लाभ मिलेगा। उन्हें आय के नए स्रोत भी मिलेंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। वैसे आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपके लिए सलाह है कि अगर आप घर से बाहर यात्रा कर रहे हैं तो मौसम संबंधी सावधानियों का ध्यान रखें, अन्यथा इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। अचानक बनी स्थिति के कारण आपके कुछ काम अटक सकते हैं। प्रेम जीवन की बात करें तो आज पार्टनर के साथ किसी बात पर अनबन संभव है।

आज भाग्य 71% तक तुला राशि वालों के पक्ष में रहेगा। 9 बत्तियों वाला घी का दीपक जलाकर माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करें, घर के मुख्य द्वार पर दूध और खील रखना भी शुभ रहेगा।

​वृश्चिक राशिफल 7 जुलाईः यश और सम्मान मिलेगा

​वृश्चिक राशिफल 7 जुलाईः यश और सम्मान मिलेगा

वृश्चिक राशि के सितारे संकेत दे रहे हैं कि आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, आपकी राशि से चौथे भाव में शनि के साथ चल रहा चंद्रमा आपकी छवि खराब कर सकता है। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी या ग्राहक से बहस हो सकती है. व्यापार में लाभ के लिए भी आज आपको संयमित व्यवहार अपनाना होगा। वैसे आज आपको अपनी मेहनत से सफलता मिलेगी और आपके कुछ रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन में आपको यश और सम्मान मिल सकता है। आज शाम को आप शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बातचीत और किसी गंभीर विषय पर चर्चा भी संभव है। आपके लिए सलाह है कि आज दबाव से नहीं बल्कि प्यार से काम बनाने की कोशिश करें।

आज भाग्य 81% तक वृश्चिक राशि वालों के पक्ष में रहेगा। किसी भी मंदिर में झाड़ू अथवा सफेद वस्त्र या दूध का दान करें।

​धनु राशिफल 7 जुलाईः लेन देन में समझदारी से काम लें

​धनु राशिफल 7 जुलाईः लेन देन में समझदारी से काम लें

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज किसी डील के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। वैसे अगर आप आज भविष्य के लिए कोई योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय के लिए निवेश करना भी आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी रिश्तेदार के साथ पैसों का लेन-देन बहुत सोच-समझकर करें, अन्यथा रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। आज आपका कुछ पैसा घरेलू सामान की खरीदारी पर खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी धन लाभ संभव है। शाम को स्वादिष्ट भोजन का आयोजन हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है।

आज भाग्य 72% तक धनु राशि वालों के पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

​मकर राशिफल 7 जुलाई: विरोधी कमजोर होंगे, सफलता पाएंगे

​मकर राशिफल 7 जुलाई: विरोधी कमजोर होंगे, सफलता पाएंगे

मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी। परिवार के सदस्यों की कोई इच्छा पूरी होने से आपको संतुष्टि मिलेगी। अगर आपने आज कोई काम करने का मन बना लिया है तो पहले उसे पूरा करने की कोशिश करें, फिर किसी दूसरे काम में हाथ डालें, नहीं तो कोई भी काम ठीक से पूरा नहीं हो पाएगा। यदि आप किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी, आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे। वाहन पर धन व्यय का योग है। अगर आप आज घर से बाहर जा रहे हैं तो मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। किसी छोटी कन्या को फल और मिठाई दें। बहनों को उपहार देना भी शुभ रहेगा।

​कुंभ राशिफल 7 जुलाईः लाभ मिलेगी, सेहत का रखें ध्यान

​कुंभ राशिफल 7 जुलाईः लाभ मिलेगी, सेहत का रखें ध्यान

चंद्रमा आज कुंभ राशि में गोचर कर रहा है. ऐसे में चंद्रमा और शनि की युति आज आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। मानसिक रूप से भी आज आप उलझन महसूस करेंगे। अगर आप आज किसी संपत्ति को खरीदने और बेचने की योजना बना रहे हैं तो सभी पहलुओं पर विचार कर लें, अन्यथा भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डीलर और बिचौलिए का काम करने वाले लोगों को आज लाभ का अच्छा मौका मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिल रहा है। शाम को माता-पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण पारिवारिक मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद वस्त्र का दान करें और दो मोती बहते जल में प्रवाहित कर दें।

​मीन राशिफल 7 जुलाईः दिन अच्छा रहेगा, व्यापार में वृद्धि होगी

​मीन राशिफल 7 जुलाईः दिन अच्छा रहेगा, व्यापार में वृद्धि होगी

आज सितारे बताते हैं कि मीन राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यवसाय में लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ निकट और दूर की यात्राओं का योग बन सकता है। विद्यार्थियों और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, प्रयास से सफलता मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी और प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे।

आज भाग्य 82% तक मीन राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी चालीसा अथवा स्तोत्र का पाठ करें। देव को खीर का भोग लगाएं।

Posted by TalkAaj.com

click here

NO: 1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Talkaaj.com (बात आज की)

Talkaaj

आशा है आपको यह जानकारी बहुत अच्छी लगी होगी।
इस आर्टिकल को Share और Like करें, साथ ही ऐसे और लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें।

Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information??

WhatsApp                       Click Here
Facebook Page                  Click Here
Instagram                  Click Here
Telegram                  Click Here
Koo                  Click Here
Twitter                  Click Here
YouTube                  Click Here
ShareChat                  Click Here
Daily Hunt                   Click Here
Google News                  Click Here
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Print

Leave a Comment

Top Stories

Sapna Choudhary Net Worth

सपना चौधरी कुछ ही घंटों में कमाती हैं लाखों, 3 घंटे की फीस सुनकर चौंक जाएंगे आप, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे दंग! | Sapna Choudhary Net Worth

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now Sapna Choudhary Net Worth In Hindi : सपना चौधरी कुछ ही घंटों में कमाती हैं लाखों, 3

DMCA.com Protection Status