22 फरवरी 2024, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): जानें आपका कैसा रहेगा आज का दिन? | Today Horoscope In Hindi 2024

राशिफल के अनुसार गुरुवार 22 फरवरी 2024 का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज कुछ राशियों के लोगों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, तो कुछ राशियों के लोगों को स्वास्थ्य में भी लाभ देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दैनिक राशिफल।

by ppsingh
97 views
A+A-
Reset

22 फरवरी 2024, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): जानें आपका कैसा रहेगा आज का दिन? | Today Horoscope In Hindi 2024

Aaj Ka Rashifal 22 February 2024 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार आज यानी 22 फरवरी 2024 दिन गुरुवार सभी राशियों के लिए मिश्रित परिणाम देगा। आज कुछ राशियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है तो कुछ लोग कामकाज में व्यस्त रह सकते हैं। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल.

1. मेष आज का राशिफल (Mesh Rashifal, 22 February 2024)

आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे और आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई विशेष पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर आप अपनी नौकरी में मेहनत कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। कारोबार में अपनों से आर्थिक सहयोग मिलेगा, आय के नए स्रोत बनेंगे। आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

2. वृषभ आज का राशिफल (Vrishabh Rashifal, 22 February 2023)

आज का दिन अत्यधिक मेहनत वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी, जिसके कारण स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापार में अपने साझेदारों से सावधान रहें, आपको धोखा मिल सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, परिवार के साथ संबंध मधुर बनाए रखने का प्रयास करें।

Rashi Name In Hindi: आपके नाम का पहला अक्षर बताएगा आपकी असली राशि, यहां जानें हर राशि का स्वभाव

3. मिथुन आज का राशिफल (Mithun Rashifal, 22 February 2024)

आज आपका दिन परेशानियों भरा हो सकता है। आपके कुछ पुराने विवाद फिर से सामने आ सकते हैं, जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आज आप अपनी आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे, कोई नया काम शुरू न करें। अगर आप शेयर बाजार का काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। कोई बड़ा जोखिम न लें. परिवार में मतभेद होंगे, लेकिन आपका सम्मान बरकरार रहेगा।

4. कर्क आज का राशिफल  (Kark Rashifal, 22 February 2024)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है. आज आप कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका असर आपके जीवन पर दिखेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में मित्रों और सहकर्मियों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे, परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow Me

5. सिंह आज का राशिफल (Singh Rashifal , 22 February 2024)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप किसी खास काम के बारे में सोच रहे हैं तो आज का दिन उसे पूरा करने में आपके लिए सफल रहेगा। यदि कोर्ट-कचहरी में कोई विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको सफलता मिलेगी। कारोबार में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा, आज आप कुछ नए साझेदारों के साथ समझौता कर सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

Bhagwan Jagannath: 15 दिनों तक बीमार रहते हैं भगवान जगन्नाथ, जानिए इसके पीछे की वजह..??

6. कन्या आज का राशिफल (Kanya Rashifal, 22 February 2024)

आज का दिन भागदौड़ भरा हो सकता है। कार्यस्थल में बदलाव के कारण आपको काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें, वाहन आदि का प्रयोग सावधानी से करें। सेहत बिगड़ सकती है, किसी खास व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है. आपको बिजनेस में घाटा उठाना पड़ सकता है।

गीता के नौवें अध्याय के 26वें श्लोक में भगवान श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि जो भक्त, भक्तिपूर्वक मेरे लिए पत्र, पुष्प, फल और जल अर्पण करता है। उस भक्त का प्रेमपूर्वक अर्पण किया हुआ पत्र-पुष्पादि मैं प्यार सहित स्वीकार करता हूं।

7. तुला आज का राशिफल (Tula Rashifal, 22 February 2024)

आज का दिन अगर आप वाहन का प्रयोग करें या लंबी यात्रा पर जाएं तो सावधानी से करें। मौसम के अनुसार परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे मानसिक चिंता रहेगी। यदि आप अपने व्यापारिक सहयोगियों को छोड़ देंगे तो आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक आज का राशिफल (Vrishchika Rashifal, 22 February 2024)

आज आप चाहें तो कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको कुछ लोगों से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और परिवार में भी सम्मान मिलेगा। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

तुलसी जी एक पौधा नहीं बल्कि जीवन का हिस्सा हैं… जानें Tulsi से जुड़ें रहस्य!

9. धनु आज का राशिफल (Dhanu Rashifal, 22 February 2024)

आज आप कोई नया वाहन या घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने परिवार के दोस्तों से सहयोग मिलेगा। अगर आप नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं. आज आपको सफलता मिल सकती है. व्यापार आदि में लाभ होगा। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

10. मकर आज का राशिफल (Makar Rashifal, 22 February 2024)

आज आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है। आपका मन उदास रहेगा और स्वास्थ्य खराब होगा। आज आपको व्यापार में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है, आज अपना कार्यस्थल न बदलें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है।

11. कुंभ आज का राशिफल (Kumbh Rashifal, 22 February 2024)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, सेहत में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। मौसम को देखते हुए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खान-पान पर नियंत्रण रखें। आज बिजनेस में बड़ा जोखिम न लें। किसी को भी बड़ी रकम उधार न दें। शेयर बाज़ार आदि में बड़ा निवेश न करें। वाहन आदि का प्रयोग सावधानी से करें, पारिवारिक मतभेद दूर होंगे।

Mahamrityunjay Mantra: महामृत्युंजय मंत्र का जप करने के ये 5 बड़े चमत्कारी फायदे।

12. मीन आज का राशिफल (Meen Rashifal, 22 February 2024)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। आज आप कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे। विशेष कार्य से किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

Disclaimer: इस लेख में मौजूद किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आपके समक्ष प्रस्तुत की गयी है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहती है।

और पढ़िए –धर्म आस्था से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Talkaaj (बात आज की) पर , आप हमें FacebookTwitterInstagramKoo और  Youtube पर फ़ॉलो करे.)

You may also like

Leave a Comment

www.talkaaj.com_ (2)

TalkAaj (Aaj Ki Baat)
Read Hindi news from the country and the world on TalkAaj.com, know every update on business, entertainment, government schemes, education, jobs, sports and politics. Read all Hindi …
Contact us: Talkaajnews@gmail.com

All Right Reserved. Designed and Developed by talkaaj.com

दुनिया की 7 सबसे महंगी कारें, जानकर हो जाएंगे हैरान जिम ट्रेनर ने प्रेमानंद महाराज से पूछा, “बच्चे देसी खाने से दूर क्यों हो रहे हैं?” यह जवाब मिला पैरों से रौंदा, गंदी बाल्टी में डाला और…, देखें कैसे बनता है सोया चाप, VIDEO Top 10 Mobile Brands in India 2024 Best Places To Visit In Singapore 2024