भारत का अनोखा रिवर्स वॉटरफॉल | Amazing Reverse Waterfall | मनमोहक नजारा देखिये विडियो
Amazing Reverse Waterfall | महाराष्ट्र के कोंकण में एक ऐसा जलप्रपात है जिसके बारे में लोगों का कहना है कि यहां पानी उड़ता है। इसका नाम कवलशेत प्वाइंट है, जिसे जादुई झरने के नाम से भी जाना जाता है।
प्रकृति ने अपने भीतर कितने रहस्य छुपा रखे हैं ये आज तक कोई नहीं जान पाया है. समय-समय पर इसके नए-नए राज सामने आते रहते हैं। कहा जाता है कि हम और आप इस धरती पर इसलिए चल पाते हैं क्योंकि यहां गुरुत्वाकर्षण है।
यही कारण है कि यहां सब कुछ ऊपर से नीचे की ओर गिरता है, लेकिन इस धरती पर कई जगह ऐसी भी हैं जहां गुरुत्वाकर्षण शून्य है। तभी उस जगह पर कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं जो इंसानों के लिए अनोखी होती हैं। आज हम आपको दुनिया भर की ऐसी नो ग्रेविटी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां सबकुछ धरती के दूसरे हिस्सों से अलग होता है।
भारत का अनोखा रिवर्स वॉटरफॉल ( India’s unique reverse waterfall )
महाराष्ट्र के कोंकण में एक ऐसा जलप्रपात है जिसके बारे में लोगों का कहना है कि यहां पानी उड़ता है। इसका नाम कवलशेत प्वाइंट है, जिसे जादुई झरने के नाम से भी जाना जाता है। इसे रिवर्स वॉटरफॉल के नाम से भी जाना जाता है। जब भी आपने किसी झरने को देखा होगा तो आपने उसका पानी ऊपर से नीचे गिरते देखा होगा। लेकिन यहां ऐसा नहीं होता है. यहां जीरो ग्रेविटी के कारण झरने का पानी नीचे नहीं बल्कि ऊपर की ओर बहता है। लोगों का कहना है कि जीरो ग्रेविटी की वजह से ऐसा होता है। हालांकि कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा उच्च वायुदाब के कारण होता है।
भारत का मैगनेटिक हिल्स ( Magnetic Hills of India )
भारत के लद्दाख के पहाड़ी इलाकों में से एक मैग्नेटिक हिल्स अपनी अनूठी विशेषता के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। यह लेह से करीब 30 किलोमीटर दूर है। कहा जाता है कि समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 14000 फीट है। कहा जाता है कि इस जगह पर अगर आप किसी ढलान पर गाड़ी खड़ी कर दें तो वह वैसी ही रहती है। यानी ब्रेक न लगाने पर भी गाड़ी ढलान से नीचे नहीं उतरती। इसी वजह से इसे मैग्नेटिक हिल्स कहा जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस पहाड़ी के ऊपर से उड़ने वाले विमान भी इसके ऊपर से गुजरते हुए अपनी ऊंचाई बढ़ा लेते हैं, ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि यहां मौजूद चुंबकीय पहाड़ियों की वजह से विमान में गड़बड़ी की आशंका बनी रहती है।
आपके लिए | इन 60 देशों में बिना वीजा (VISA) के जा सकते है भारतीय, जानें कोन से देश है
इंग्लैंड का रिवर्स वॉटरफॉल ( England’s reverse waterfall )
जिस प्रकार भारत के कोंकण महाराष्ट्र में उल्टा जलप्रपात है, उसी प्रकार इंग्लैंड के डर्बीशायर पीक जिले के हेफ़ील्ड में भी उल्टा जलप्रपात है। यह जलप्रपात किंदर नदी के पास है, इस नदी के कारण जलप्रपात बनता है और तेज हवाओं के झोंकों के कारण यहाँ भी जल ऊपर की ओर बहने लगता है। हालांकि यहां के लिए भी कुछ लोगों का कहना है कि यह सब इसलिए होता है क्योंकि इस जगह पर जीरो ग्रेविटी है।
आपके लिए | इन 5 देशों में डॉलर जितना मजबूत है Indian Rupee , जेब में रखें 30 से 40 हजार और विदेश जाएं!
अमेरिका की स्पूक हिल्स ( Spook Hills of America )
भारत की मैग्नेटिक हिल्स की तरह अमेरिका के फ्लोरिडा में लेक वेल्स रिज पर स्पूक हिल भी एक ऐसी जगह है जहां अगर आप रुककर अपनी कार पार्क करते हैं तो कार अपने आप ढलान की विपरीत दिशा में खिंच जाती है। है। जानकारों का कहना है कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यहां गुरुत्वाकर्षण बल शून्य है।
Edited by :- ppsingh

10 करोड़ो पाठकों की पहली पसंद Talkaaj.com अब किसी और की ज़रूरत नहीं
आपके लिए | दुनिया (World) के इस देश में जेलें तो हैं लेकिन एक भी कैदी नहीं, सारी जेलें खाली
आपके लिए | दुनिया (World) के इस देश में जेलें तो हैं लेकिन एक भी कैदी नहीं, सारी जेलें खाली
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
Posted by Talkaaj
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information🔥🔥 |
|
Click Here | |
🔥 Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
🔥 Telegram Channel | Click Here |
🔥 Koo | Click Here |
Click Here | |
🔥 Youtube | Click Here |
🔥 Google News | Click Here |