अमेरिका ने 104 भारतीयों को वापस भेजा, अमेरिकी वायुसेना का विमान अमृतसर उतरा

अमेरिका ने 104 भारतीयों को सैन्य विमान से वापस भेजा
5/5 - (2 votes)

अमेरिका ने 104 भारतीयों को वापस भेजा, अमेरिकी वायुसेना का विमान अमृतसर उतरा

नई दिल्ली: अमेरिका ने बुधवार को अपनी नई आव्रजन नीति के तहत 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को जबरन देश से बाहर निकाल दिया। ये लोग अमेरिकी वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान से अमृतसर स्थित वायुसेना अड्डे पर पहुंचे। इनमें से 30 लोग पंजाब, 33-33 लोग हरियाणा और गुजरात के थे। सुरक्षा अधिकारियों ने अमृतसर एयरपोर्ट पर इन प्रवासियों का सत्यापन किया। इसके बाद उनकी आव्रजन और कस्टम क्लीयरेंस प्रक्रिया पूरी कर उन्हें पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया। करीब तीन घंटे बाद अमेरिकी वायुसेना का विमान वापस लौट गया।

19,000 अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजा जाएगा

अमेरिका ने निर्वासन के लिए कुल 205 अवैध भारतीय प्रवासियों की पहचान की है। इनमें से 186 लोगों की सूची भी जारी कर दी गई है, हालांकि बाकी लोगों की स्थिति और निर्वासन का समय अभी स्पष्ट नहीं है। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन के अनुसार, 19,000 अवैध भारतीय अप्रवासियों को निर्वासित किया जाएगा। यह कार्रवाई भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले की गई है, जो 12 फरवरी को अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं और 13 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।

सड़क पर अश्लील Video Viral! लड़की की हरकतें देखकर उड़ जाएंगे होश

एनआरआई मामलों के मंत्री ने कहा मोदी को ट्रंप से बात करनी चाहिए

पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि ट्रंप को अपना मित्र मानने वाले प्रधानमंत्री मोदी को इस मुद्दे पर ट्रंप से बात करनी चाहिए। यह पहली बार है कि अमेरिका ने अप्रवासियों को भेजने के लिए सैन्य विमान का इस्तेमाल किया है। 4 फरवरी की सुबह विमान ने अमेरिका के सैन एंटोनियो से उड़ान भरी। ग्लोबमास्टर विमान की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है, जो चार्टर्ड फ्लाइट से करीब छह गुना ज्यादा है।

8-10 साल के बच्चे भी शामिल

इसमें कुछ परिवार और 8-10 साल के बच्चे भी शामिल थे। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के प्रवासियों को सड़क मार्ग से उनके घर भेजा जाएगा, जबकि गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के प्रवासियों को हवाई जहाज से भेजा जाएगा।

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें TalkAaj (Talk Today) पर , आप हमें FacebookTwitterInstagram और  Youtube पर फ़ॉलो करे)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow Me

Leave a Comment