Atishi Marlena Delhi New CM: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की पूरी कहानी

Rate this post

Atishi Marlena Delhi New CM: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की पूरी कहानी

आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद, आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगी और सभी विधायकों ने उनका समर्थन किया। सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दी, लेकिन कुछ शर्तों के साथ, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया। इसके बाद, यह सवाल उठने लगा था कि केजरीवाल के बाद दिल्ली का नया सीएम कौन होगा, और आज इस सवाल का जवाब मिल गया है।

आतिशी का जन्म और पृष्ठभूमि

आतिशी मार्लेना का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ था। वे पंजाबी राजपूत परिवार से हैं। उनके पिता विजय सिंह और मां तृप्ता सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। उनके पिता ने ‘मार्क्स’ और ‘लेनिन’ के अक्षरों को मिलाकर उनका नाम आतिशी मार्लेना रखा था। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आतिशी ने अपने नाम से ‘मार्लेना’ हटा दिया और अब वे बस ‘आतिशी’ के नाम से जानी जाती हैं।

राजनीतिक यात्रा

आतिशी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत आम आदमी पार्टी (AAP) की कार्यकर्ता के रूप में की थी। वे पार्टी के गठन के समय से ही उससे जुड़ी रही हैं। जुलाई 2015 में, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने आतिशी को अपना सलाहकार बनाया। वे अप्रैल 2018 तक इस पद पर रहीं। सिसोदिया की जेल में बंद रहने के बाद, आतिशी को दिल्ली सरकार में शामिल किया गया और उन्होंने शिक्षा मंत्रालय सहित कई विभागों का कार्यभार संभाला। सिसोदिया की गैरमौजूदगी के दौरान दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के स्तर को सुधारने का श्रेय भी आतिशी को जाता है।

लोकसभा चुनाव में हार

आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2019 के लोकसभा चुनाव में आतिशी को पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। गौतम गंभीर ने आतिशी को 4.77 लाख मतों से हराया। इसके बाद 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में, आप ने आतिशी को कालकाजी सीट से मैदान में उतारा और उन्होंने जीत दर्ज की।

शिक्षा की यात्रा

आतिशी की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के पूसा रोड स्थित स्प्रिंगडेल्स स्कूल में हुई। इसके बाद, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई के बाद, आतिशी भारत लौट आईं और आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में कुछ समय तक काम किया। इसके बाद, वे एक गैर-सरकारी संगठन संभावना इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी से भी जुड़ी रहीं।

आतिशी का यह सफर दिल्ली की राजनीति में एक नई दिशा लेकर आया है। उनके अनुभव और शिक्षा का लाभ दिल्ली की जनता को निश्चित रूप से मिलेगा।

WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram GroupJoin Now
Google NewsFollow Me

NO: 1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट TalkAaj.com (बात आज की)

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें TalkAaj (Talk Today) पर , आप हमें FacebookTwitterInstagram और  Youtube पर फ़ॉलो करे)

सहयोग करें   

एनडीटीवी हो या ‘द वायर’, इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

WhatsApp Image 2024 08 31 at 1.18.18 PM

Leave a Comment

Tata Harrier EV ने मचाई धूम! पहले दिन ही 10,000 बुकिंग्स – प्रोडक्शन भी शुरूशाकाहारियों के लिए प्रोटीन का अच्छा स्रोत है ये 1 चीज, रोज खाएंदुनिया की 7 सबसे महंगी कारें, जानकर हो जाएंगे हैरानजिम ट्रेनर ने प्रेमानंद महाराज से पूछा, “बच्चे देसी खाने से दूर क्यों हो रहे हैं?” यह जवाब मिलापैरों से रौंदा, गंदी बाल्टी में डाला और…, देखें कैसे बनता है सोया चाप, VIDEO