सावधान ! Helmet को लेकर नियम बदले, नियम तोड़ने पर होगी जेल, 5 लाख रुपये तक भारी जुर्माना, देखे नए नियम
New Helmet Rules: 1 जून 2021 से देश में सिर्फ ब्रांडेड हेलमेट (Branded Helmet) ही बिकेंगे। दरअसल, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने मजबूत, हल्के और अच्छी गुणवत्ता वाले ब्रांडेड हेलमेट की बिक्री के लिए एक नया कानून लागू किया है. देश में यह नया कानून 1 जून 2021 से लागू हो जाएगा।
हेलमेट के पुराने नियमों को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. बता दें कि 1 जून 2021 से देश में ब्रांडेड हेलमेट (Branded Helmet) ही बिक रहे हैं। दरअसल, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने मजबूत, हल्के और अच्छी गुणवत्ता वाले ब्रांडेड हेलमेट (ISI Mark Helmet) की बिक्री के लिए नया कानून लागू किया है.
आपके लिए | Maruti Suzuki ने लॉन्च की सबसे सस्ती 7 सीटर कार, देगी 27KM का माइलेज, मिलते है कई धासू फीचर्स
देश में यह नया कानून 1 जून, 2021 से लागू हो गया है। इस नियम के लागू होने के बाद देश में उन सभी हेलमेटों की बिक्री बंद हो गई है, जिन पर भारतीय मानक ब्यूरो या आईएसआई मार्क नहीं है। आसान भाषा में समझें तो घटिया क्वालिटी का लोकल हेलमेट (Local Helmet) बेचना अब अपराध माना जाएगा. वहीं, स्थानीय हेलमेट का उत्पादन भी अवैध हो गया है।
नया कानून कब शुरू हुआ?
दरअसल, केंद्र सरकार ने 26 नवंबर 2020 को एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें लोकल या नकली हेलमेट बनाने और बेचने दोनों पर जुर्माने और जेल का प्रावधान किया गया था. इस अधिसूचना में कहा गया है, “सभी दोपहिया हेलमेट बीआईएस प्रमाणित होने चाहिए और भारतीय मानक (ISI) मार्क वाले होने चाहिए।” इसमें कहा गया है कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले व्यक्ति पर एक जून 2021 से मुकदमा चलाया जा सकता है और जुर्माना लगाया जा सकता है।
1 साल तक की जेल और 5 लाख रुपये तक का जुर्माना
नया नियम केवल हेलमेट का प्रयोग करने वालों तक ही सीमित नहीं है। बल्कि, 1 जून से गैर-ISI हेलमेट का निर्माण, बिक्री, भंडारण या आयात करने पर 1 साल तक की कैद और 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
क्यों लाया जा रहा है नया नियम?
इस नए नियम को लाने का मकसद सड़क किनारे मिलने वाले स्थानीय और घटिया क्वालिटी के हेलमेट (बिना आईएसआई मार्क वाले) की बिक्री पर रोक लगाना है. दरअसल, सड़क दुर्घटना के दौरान लोकल हेलमेट किसी भी तरफ से वाहन मालिक के सिर की सुरक्षा नहीं कर सकता है.
आपके लिए | Maruti की इस सस्ती कार ने मार्किट में मचाई धूम, शानदार फीचर्स के साथ 34KM का माइलेज
नियम एवं चालान फाइन की सूची इस प्रकार हैं –
यातायात के नियम का उल्लंघन |
पुराना चालान / जुर्माना |
नया चालान / जुर्माना |
सामान्य |
100 रूपये |
500 रूपये |
सड़क विनियमन उल्लंघन के नियम |
100 रूपये |
500 रूपये |
यातायात अधिकारीयों के आदेशों की अवहेलना करना |
500 रूपये |
2,000 रूपये |
बिना लाइसेंस के वाहनों का अनाधिकृत उपयोग करना |
1,000 रूपये |
5,000 रूपये |
बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना |
500 रूपये |
5,000 रूपये |
योग्य नहीं होने के बावजूद ड्राइविंग करना |
500 रूपये |
10,000 रूपये |
सामान्य से अधिक वाहन पर |
कुछ नहीं |
5,000 रूपये |
अधिक गति होने पर |
400 रूपये |
1,000 रूपये |
खतरनाक ड्राइविंग होने पर |
1,000 रूपये |
5,000 रूपये तक |
शराब पी कर गाड़ी चलाने पर |
2,000 रूपये |
10,000 रूपये |
तेजी / रेसिंग करने पर |
500 रूपये |
5,000 रूपये |
बिना परमिट के वाहन चलाने पर |
5,000 रूपये तक |
10,000 रूपये तक |
एग्रेगेटर (लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन) |
कुछ नहीं |
25,000 से 1 लाख रूपये तक |
ओवरलोडिंग होने पर |
2,000 रूपये और प्रति अतिरिक्त टन पर 1,000 रूपये |
20,000 रूपये और प्रति अतिरिक्त टन पर 2,000 रूपये |
यात्रियों की ओवरलोडिंग होने पर |
कुछ नहीं |
1,000 रूपये प्रति अतिरिक्त यात्री |
सीट बेल्ट न लगाने पर |
100 रूपये |
1,000 रूपये |
2 पहिला वाहनों पर ओवरलोडिंग होने पर |
100 रूपये |
2,000 रूपये और 3 महीने के लिए लाइसेंस की अयोग्यता |
हेल्मेट्स नहीं लगाने पर |
100 रूपये |
1,000 रूपये और 3 महीने के लिए लाइसेंस की अयोग्यता |
इमरजेंसी वाहनों के लिए रास्ता उपलब्ध नहीं कराने पर |
कुछ नहीं |
1,000 रूपये |
बीमा के बिना ड्राइविंग करने पर |
1,000 रूपये |
2,000 रूपये |
किशोरों द्वारा किया गया अपराध पर |
कुछ नहीं |
1. अभिभावक या मालिक को दोषी माना जायेगा. 2. 3 साल की कैद के साथ 25,000 रूपये. 3. किशोरी पर जेजे अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जायेगा. 4. वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जायेगा. |
दस्तावेजों को लगाने के लिए यातायात अधिकारीयों का पॉवर |
कुछ नहीं |
ड्राइविंग लाइसेंस का निलंबन |
यातायात अधिकारीयों को लागू करने से होने वाले अपराध |
कुछ नहीं |
संबंधित सेक्शन के तहत 2 बार जुर्माना |
Editor by PPsingh
RELATED ARTICLES
आपके लिए | Maruti Alto 800 सिर्फ 36000 देकर घर ले जाएं देश की सबसे सस्ती कार
आपके लिए | Maruti Wagon R को 20,000 देकर ले जाए घर, 35Km का ग़जब माइलेज और फीचर्स भी हैं शानदार
आपके लिए | Maruti Eeco 7 Seater STD को 50,000 में खरीदें , जानें आसान फाइनेंस प्लान की पूरी जानकारी
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
Posted by Talkaaj.com
?? Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information?? |
|
Click Here | |
? Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
? Telegram Channel | Click Here |
? Koo | Click Here |
Click Here | |
? YouTube | Click Here |
? Google News | Click Here |