बन्ना शेख से बनीं रिया बर्डे: भारत में बनाई अश्लील फिल्में, बांग्लादेशी पोर्न स्टार गिरफ्तार

by ppsingh
293 views
A+A-
Reset

बन्ना शेख से बनीं रिया बर्डे: भारत में बनाई अश्लील फिल्में, बांग्लादेशी पोर्न स्टार गिरफ्तार

Riya Barde became Banna Sheikh: मुंबई के पास ठाणे से एक महिला की गिरफ्तारी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह महिला एक बांग्लादेशी मॉडल है, जो अपने परिवार के साथ बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल घुसपैठ करके आई थी। भारत आने के बाद वह मुंबई के पास एक इलाके में ‘रिया बर्डे’ के नाम से रह रही थी, जबकि उसका असली नाम बन्ना शेख है और वह मुसलमान है।

पुलिस ने बताया कि यह महिला अपनी मां रूबी शेख, बहन मोनी शेख और भाई रियाज शेख के साथ भारत आई थी। यहां आने के बाद रूबी शेख की मुलाकात महाराष्ट्र के अमरावती में रहने वाले अरविंद बर्डे से हुई, और दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद, इस परिवार ने मुस्लिम से हिंदू धर्म अपना लिया।

नए नाम और पहचान

इस शादी के बाद रूबी शेख का नाम बदलकर अंजलि बर्डे हो गया, बहन मोनी शेख का नाम रितु बर्डे, और भाई रियाज शेख का नाम रविंद्र बर्डे रखा गया। वहीं, बन्ना शेख ने भी अपना नाम बदलकर रिया बर्डे कर लिया। इसके बाद, इस परिवार ने इन नए नामों से आधार कार्ड, पासपोर्ट और वोटर आईडी कार्ड बनवा लिए। शादी के बाद रूबी शेख कतर चली गई, जबकि उसकी बेटी यहीं रहकर अश्लील फिल्मों में काम करने लगी।

66f76642c0999 riya barde aka arohi barde 281321347 16x9 1

राज कुंद्रा के प्रोडक्शन हाउस से जुड़ाव

आरोपों के अनुसार, इस बांग्लादेशी मॉडल ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के प्रोडक्शन हाउस के लिए भी काम किया था। राज कुंद्रा का यह प्रोडक्शन हाउस अश्लील और एडल्ट फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है, और इसी मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यह मॉडल भी इसी प्रोडक्शन हाउस के लिए काम करती थी। इसके अलावा, मुंबई पुलिस ने इसे पहले भी एक बार वैश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े:  बन्ना शेख उर्फ रिया बर्डे: पहचान बदलकर एडल्ट स्टार बनने की कहानी!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow Me

मुंबई पुलिस को कैसे हुआ धोखा

गिरफ्तारी के समय, इस महिला के डाक्यूमेंट्स देखकर पुलिस भी धोखा खा गई थी। उन्हें यह पता नहीं चल पाया कि रिया बर्डे असल में बन्ना शेख है और बांग्लादेश से आई है। हाल ही में इस मॉडल के एक दोस्त ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी, जिसके बाद अब इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इसके भाई-बहन की भी तलाश कर रही है।

बांग्लादेश से घुसपैठ कर बना हिंदू परिवार

यह मुस्लिम परिवार बांग्लादेश से घुसपैठ करके भारत आया और हिंदू बनकर रह रहा था। इन्होंने अपना उपनाम बर्डे रख लिया, जो OBC (पिछड़ा वर्ग) से जुड़ा है। यदि यह परिवार गिरफ्तार नहीं होता और देश में जातिगत जनगणना हो जाती, तो यह बांग्लादेशी मुस्लिम परिवार OBC का दर्जा लेकर देश के असली पिछड़ों का हक छीन लेता।

पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों पर हमला

दिलचस्प बात यह है कि बांग्लादेश से आए अवैध परिवार भारत में बेखौफ रह सकते हैं, जबकि भारतीय छात्रों को पश्चिम बंगाल में प्रवेश परीक्षा देने पर पीटा जाता है। हाल ही में बिहार के कुछ छात्रों पर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हमला हुआ। वे सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षा देने गए थे, लेकिन वहां के लोगों ने उन पर आरोप लगाया कि वे पश्चिम बंगाल की नौकरियां छीनने आए हैं।


ब्यूरो रिपोर्ट, टॉकआज मीडिया  

NO: 1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट TalkAaj.com (बात आज की)

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें TalkAaj (Talk Today) पर , आप हमें FacebookTwitterInstagram और  Youtube पर फ़ॉलो करे)

सहयोग करें   

एनडीटीवी हो या ‘द वायर’, इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

WhatsApp Image 2024 08 31 at 1.18.18 PM

You may also like

Leave a Comment

www.talkaaj.com_ (2)

TalkAaj (Aaj Ki Baat)
Read Hindi news from the country and the world on TalkAaj.com, know every update on business, entertainment, government schemes, education, jobs, sports and politics. Read all Hindi …
Contact us: Talkaajnews@gmail.com

All Right Reserved. Designed and Developed by talkaaj.com