BMW ने लॉन्च की शानदार बाइक, मात्र 3999 रुपये में होगी आपकी; जानिए कंपनी का ऑफर्स
BMW ने भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम और लग्जरी बाइक 2022 BMW G 310 RR लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत 2.85 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
BMW ने भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम और लग्जरी बाइक 2022 BMW G 310 RR को लॉन्च कर दिया है। BMW Motorrad ने इस बाइक को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 2.85 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. वहीं, इसके Style Sport वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये है। लॉन्च के साथ ही कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है।
आपके लिए | 1.5 लाख की Sports Bike लगती है कार जैसी सुविधाएं, लेकिन कीमत है सिर्फ 77500, देखे पूरी जानकारी
यानी यह आपके बजट में नहीं हो सकता है, लेकिन बजट से बाहर नहीं है। भारतीय बाजार में इन दिनों एक अच्छी स्पोर्ट्स बाइक की कीमत 2 लाख से ज्यादा है। ऐसे में BMW की यह बाइक आपके लिए एक विकल्प बन सकती है। इस बाइक को शानदार लुक्स के साथ जबरदस्त राइडिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। यह बाइक के दमदार फीचर्स से लैस है। आइए जानते हैं क्या है इस बाइक में खास।

BMW G 310 RR के स्पेक्स और फीचर्स
>> नई बाइक BMW G 310 RR में 313cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 33.5bhp की पावर और 28Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक के इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बाइक में आपको चार राइडिंग मोड मिलते हैं। ट्रैक और स्पोर्ट मोड में बाइक की टॉप-स्पीड 160Km/h है। वहीं, रेन और अर्बन मोड में इसकी टॉप-स्पीड 125Km/h है। इसका कर्व वेट 174 किलो है।
>> BMW G 310 RR की सीट की लंबाई 811mm है। इसका इनर लेग कर्व 1830mm है। बाइक में 11 लीटर का यूजेबल फ्यूल टैंक मिलता है। वहीं, रिजर्व के लिए करीब 1 लीटर पेट्रोल दिया गया है। इसके पहिए एल्युमिनियम के हैं। बाइक का फ्रंट टायर 110/70 R 17 और पिछला टायर 150/60 R 17 है। इसके रियर में प्री-लोड एडजस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें ABS के साथ सिंगल डिस्क फ्रंट ब्रेक मिलता है।
>> अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी होपिंग क्लच, चेन ड्राइव, रेवोल्यूशन काउंटर, एलईडी फ्लैश टर्न इंडिकेटर, एलईडी टेल लाइट, एलईडी हेडलाइट, 5 इंच की टीएफटी इंफो फ्लैट स्क्रीन मिलती है। इस स्क्रीन में आपको कई मोड मिलेंगे। जिसे राइडर अपनी सुविधा के अनुसार बदल भी सकेगा। स्क्रीन पर राइडिंग किलोमीटर, राइडिंग मोड, मैक्सिमम स्पीड, डिक्लेरेशन, टेम्परेचर समेत कई जानकारियां मिलेंगी।
EMI पर भी खरीदने का विकल्प दिया
ग्राहक इस प्रीमियम बाइक को ईएमआई पर भी खरीद सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने ग्राहक को 3999 रुपये की ईएमआई पर 2022 BMW G 310 RR बाइक खरीदने की पेशकश भी की है। आप इसे तीन प्लान- स्टैंडर्ड, बैलून और बुलेट प्लान के तहत आवश्यक डाउनपेमेंट और कम ईएमआई के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी इस दौरान 3 साल की वारंटी और अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है। ग्राहक वारंटी को बढ़ा भी सकते हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला KTM RC 390 और TVS Apache RR 310 से होगा।
RELATED ARTICLES
Maruti Alto 800 सिर्फ 36000 देकर घर ले जाएं देश की सबसे सस्ती कार
शानदार फाइनेंस प्लान के साथ 4 लाख के बजट में घर ले जाये Mahindra Scorpio
4999 रूपये की EMI से घर ले जाये RENAULT की यह 3 कार , साथ में 95 हज़ार रूपये का ऑफर
खूब बिक रही Maruti की यह 7 सीटर कार, कम कीमत और बेहतर माइलेज से बिक्री में 354% का इजाफा
Sunroof Cars: कम दाम में सनरूफ वालीं ये 5 कारें आपको आएंगी पसंद, देखें कीमत और फीचर्स
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
Posted by Talkaaj
?? Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information?? |
|
Click Here | |
? Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
? Telegram Channel | Click Here |
? Koo | Click Here |
Click Here | |
? YouTube | Click Here |
? Google News | Click Here |