BSNL दे रहा है टावर लगाने के लिए 50,000 रुपये महीना और 35 लाख एडवांस? जानिए जानकारी!
BSNL टावर लगाने का दावा: सच्चाई क्या है?
BSNL 4G Tower Installation Process: हाल ही में एक खबर तेजी से फैल रही है कि BSNL आपके घर की छत पर टावर लगाने के लिए हर महीने 55 हजार रुपये तक का किराया और 35 लाख रुपये एडवांस दे रही है। लेकिन इस खबर के पीछे की सच्चाई कुछ और है। आइए जानते हैं असलियत क्या है।
BSNL की चेतावनी: फर्जी वेबसाइट से बचें
भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने हाल ही में एक फर्जी वेबसाइट के खिलाफ अपने ग्राहकों को सतर्क किया है। इस वेबसाइट का नामhttps://bsnltowerindia.com/page/about-us.htmlहै और इसका BSNL से कोई लेना-देना नहीं है। यह वेबसाइट लोगों को BSNL के नाम पर धोखा देकर टावर लगाने का झूठा वादा कर रही है। इसके पीछे मकसद लोगों से उनकी निजी और बैंकिंग जानकारी हासिल करना है।
⚠️
🚨 FRAUDULENT WEBSITE ALERT 🚨Website :https://t.co/HYcATi82xWdoes not belong to BSNL.
Stay Alert, Stay Safe: Don’t Fall for Fake Websites! Double-Check Before You Proceed.
For latest updates kindly visit our official website:https://t.co/kvXWJQYHLtpic.twitter.com/LGR8YDfcwY
— BSNL India (@BSNLCorporate)September 4, 2024
फर्जीवाड़े का खेल
इस फर्जी वेबसाइट पर दावा किया जा रहा है कि वह BSNL के 5G टावर लगाने के लिए लोगों से संपर्क कर रही है और इसके बदले में उन्हें मोटी रकम एडवांस और किराए के रूप में देने का वादा किया जा रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि BSNL ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर इस वेबसाइट को फर्जी करार दिया है। BSNL ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस वेबसाइट का कंपनी से कोई संबंध नहीं है और लोग इस तरह के झूठे दावों में न फंसें।
BSNL का आधिकारिक बयान
BSNL ने इस फर्जी वेबसाइट की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की और अपने ग्राहकों को चेतावनी देते हुए कहा, “चेतावनी! फर्जी वेबसाइट:https://bsnltowerindia.com/page/about-us.htmlBSNL की नहीं है। कृपया सावधान रहें और सुरक्षित रहें। फर्जी वेबसाइटों के झांसे में न आएं। आगे बढ़ने से पहले सही जानकारी की जांच करें।” साथ ही BSNL ने यह भी कहा कि किसी भी ताजा अपडेट के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइटhttps://bsnl.co.inपर जाएं।
जाली वेबसाइट के पैकेज का सच
इस फर्जी वेबसाइट पर तीन तरह के पैकेज बताए गए हैं – रूरल, सेमी अर्बन और अर्बन पैकेज। इसमें दावा किया गया है कि 25 से 35 लाख रुपये एडवांस और हर महीने 25 से 55 हजार रुपये किराए के रूप में दिए जाएंगे। लेकिन यह पूरी तरह से एक धोखाधड़ी है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
कैसे पहचाने फर्जी वेबसाइट?
अगर आपको किसी वेबसाइट पर संदेह हो, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है:
- वेबसाइट का पता:सुनिश्चित करें कि वेबसाइट का URL “https://” से शुरू होता हो। फर्जी वेबसाइटें अक्सर असली वेबसाइट के नाम में मामूली बदलाव करके लोगों को धोखा देती हैं।
- टाइपिंग गलतियां:नकली वेबसाइटों में अक्सर टाइपिंग गलतियां और स्पेलिंग मिस्टेक्स होते हैं। यह एक साफ संकेत है कि वेबसाइट जाली हो सकती है।
- वेबसाइट की गुणवत्ता:फर्जी वेबसाइटों का डिजाइन खराब होता है, तस्वीरें धुंधली होती हैं और टेक्स्ट ठीक से अलाइन नहीं होता। अगर आपको ऐसा कुछ दिखे, तो सतर्क हो जाएं।
- सोशल मीडिया पर जांच:असली कंपनियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल होते हैं और वो वहां एक्टिव रहते हैं। आप Facebook, X (Twitter), या LinkedIn पर भी वेबसाइट की जांच कर सकते हैं।
खुद को सुरक्षित रखें
BSNL ने अपने ग्राहकों से आग्रह किया है कि वो अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी को इस तरह की फर्जी वेबसाइटों के साथ साझा न करें। अगर आप किसी संदेहास्पद वेबसाइट पर जाते हैं, तो पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी पुष्टि करें।
BSNL के नाम का इस्तेमाल करके कई फर्जी वेबसाइटें लोगों को धोखा दे रही हैं। इन वेबसाइटों का मकसद सिर्फ आपकी निजी जानकारी को चुराना है। अगर आपको भी कोई टावर लगाने के नाम पर मोटी रकम देने का वादा कर रहा है, तो उसकी सत्यता की जांच करना बेहद जरूरी है।
BSNL की आधिकारिक वेबसाइट से ही सभी जानकारी प्राप्त करें और इस तरह की फर्जी वेबसाइटों से दूर रहें।
NO: 1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट TalkAaj.com (बात आज की)
(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें TalkAaj (Talk Today) पर , आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो करे)
|














