Chaitra Navratri 2024 Hindi: नवरात्रि के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, माँ दुर्गा खुशियों से भर देंगी आपकी झोली

5/5 - (1 vote)

Chaitra Navratri 2024 Hindi: इस बार चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसका समापन 17 अप्रैल को रामनवमी के दिन होगा. हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व को बहुत ही पवित्र माना जाता है। नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि नवरात्रि के दिनों में देवी मां पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं इसलिए इन दिनों में उन्हें प्रसन्न करना आसान होता है।

नवरात्रि (Navratri) के पावन दिनों में सुबह और शाम देवी मां की पूजा करने से घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है। इसके साथ ही इस दौरान मां दुर्गा के कुछ चमत्कारी मंत्रों का जाप भी किया जाता है। नवरात्रि के दौरान इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में खुशियां आती हैं। साथ ही सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. अगर आपकी भी कोई मनोकामना है तो नवरात्रि के दौरान इन मंत्रों का जाप जरूर करें। आइए जानते हैं माता रानी के चमत्कारी मंत्रों के बारे में…

एक योग्य जीवनसाथी ढूंढने के लिए
पत्नीं मनोरमां देहि नोवृत्तानुसारिणीम्। तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥

गुणवान और शक्तिशाली बनना है
सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्ति भूते सनातनि। गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोऽस्तु ते।।

खुशी के लिए
प्रणतानां प्रसीद त्वं देवि विश्वार्तिहारिणि। त्रैलोक्यवासिनामीडये लोकानां वरदा भव।।

आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए
दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः। सवर्स्धः स्मृता मतिमतीव शुभाम् ददासि।।

बच्चों की ख़ुशी के लिए
सर्वाबाधा वि निर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय॥

समस्या निवारण के लिए
शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे। सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow Me

विलासिता से भरपूर जीवन के लिए
ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः। शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै।।

मोक्ष पाने के लिए
सर्वस्य बुद्धिरुपेण जनस्य हृदि संस्थिते। स्वर्गापवर्गदे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।

सिद्धि की प्राप्ति के लिए
दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधिके। मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय।।

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Talkaaj (बात आज की) पर , आप हमें FacebookTwitterInstagramKoo और  Youtube पर फ़ॉलो करे.)

Leave a Comment