लोकसभा चुनाव के बाद सीपी जोशी ने इस्तीफे की पेशकश, यह है कारण – CP Joshi resignation

by ppsingh
127 views
A+A-
Reset
CP Joshi resignation

लोकसभा चुनाव के बाद सीपी जोशी ने इस्तीफे की पेशकश, यह है कारण – CP Joshi resignation

Talkaaj News: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आखिरकार अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान, उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। इसके साथ ही, उन्होंने आगामी 5 विधानसभा उपचुनाव के समीकरणों पर भी अपना फीडबैक दिया। माना जा रहा है कि सीपी जोशी के फीडबैक के बाद राजस्थान में सरकार के मंत्रिमंडल में भी बदलाव हो सकता है।

लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन वजह!

राजस्थान में बीजेपी का लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन अब असर दिखा रहा है। चुनाव परिणाम के लगभग डेढ़ महीने बाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश आलाकमान को कर दी है। बताया जा रहा है कि सीपी जोशी ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए यह फैसला लिया है। हालांकि, अभी तक इस्तीफे की पेशकश के कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि जोशी ने दो दिन पहले ही अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर दी थी। वह पिछले तीन दिनों से दिल्ली में हैं और दो दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले भी थे।

विधानसभा चुनाव के बाद भी की थी इस्तीफे की पेशकश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने इससे पहले भी विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आने के बाद इस्तीफा देने की पेशकश की थी, लेकिन आलाकमान ने उन्हें लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी देते हुए इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। उपचुनाव से पहले सीपी जोशी की इस पेशकश को बड़ी हलचल के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिससे राजनीतिक गलियारों में और भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

अब मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल की बारी?

राजस्थान में लोकसभा चुनाव में भाजपा के विपरीत नतीजों के चलते सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। सीपी जोशी के इस्तीफा देने की पेशकश के बाद अब कायस लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनके मंत्रिमंडल में भी फेरबदल हो सकता है। बताया जा रहा है कि सीपी जोशी के इस्तीफे की पेशकश के बाद पार्टी के शेष नेतृत्व ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी फीडबैक लिया है।

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Talkaaj (Talk Today) पर , आप हमें FacebookTwitterInstagramKoo और  Youtube पर फ़ॉलो करे)

You may also like

Leave a Comment

www.talkaaj.com_ (2)

TalkAaj (Aaj Ki Baat)
Read Hindi news from the country and the world on TalkAaj.com, know every update on business, entertainment, government schemes, education, jobs, sports and politics. Read all Hindi …
Contact us: Talkaajnews@gmail.com

All Right Reserved. Designed and Developed by talkaaj.com

दुनिया की 7 सबसे महंगी कारें, जानकर हो जाएंगे हैरान जिम ट्रेनर ने प्रेमानंद महाराज से पूछा, “बच्चे देसी खाने से दूर क्यों हो रहे हैं?” यह जवाब मिला पैरों से रौंदा, गंदी बाल्टी में डाला और…, देखें कैसे बनता है सोया चाप, VIDEO Top 10 Mobile Brands in India 2024 Best Places To Visit In Singapore 2024