Duniya Ke Ajeeb Tax Ke Bare Me: स्तन ढकने पर टैक्स शारीरिक संबंध बनाने पर टैक्स, इन टैक्स के बारे में जानकर कहेंगे- ये क्या पागलपन है
Budget 2023: क्या सस्ता होगा और क्या महंगा और राहत मिलेगी या नहीं, ये तो 1 फरवरी को पता गया अगर नही समझ में आया तो समझें आसन भाषा में Budget 2023 Explained in Hindi . लेकिन आज हम आपको ऐसे टैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे.
Duniya Ke Ajeeb Tax: नरेंद्र मोदी सरकार 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश क्या। लेकिन आज हम आपको ऐसे टैक्स ( Weird Taxes ) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे।
आपके लिए | कहीं घंटे भर रोती है दुल्हन, कहीं बाथरूम जाने पर पाबंदी, दुनिया में अजीबोगरीब शादी की परंपराएं
क्या आप जानते हैं कि एक जमाने में महिलाओं के स्तन ढकने पर टैक्स लगता था, वह भी भारत में। इसके अलावा दाढ़ी रखने पर भी लोगों को टैक्स देना पड़ता था। जानकारी के मुताबिक अब न्यूजीलैंड में गायों की डकारें लेने पर टैक्स लगाया जा सकता है. अब जानिए दुनिया के अजीबोगरीब टैक्स के बारे में…
खिड़कियों पर टैक्स
आपको जानकर हैरानी होगी कि इंग्लैंड और वेल्स के राजा विलियम्स तृतीय ने साल 1696 में खिड़कियों पर टैक्स लगाया था। दरअसल, राजा के खजाने में एक पैसा भी नहीं था, इसलिए उन्होंने इसे सुधारने के लिए यह उपाय अपनाया था। दरअसल, खिड़कियों पर भी टैक्स उनकी संख्या के हिसाब से देना होता था। जिन लोगों के घरों में 10 से ज्यादा खिड़कियां होती थीं, उन्हें 10 शिलिंग तक टैक्स देना पड़ता था। इस कर को 1851 में समाप्त कर दिया गया था।
आपके लिए | आपको शायद यकीन न हो, लेकिन भारत में ऐसे अजीबोगरीब कानून हैं… जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे
दाढ़ी रखने पर टैक्स
हेनरी VIII इंग्लैंड का एक और राजा था। सन 1535 में उसने सिर्फ दाढ़ी रखने पर भी टैक्स लगा दिया था। व्यक्ति की विरासत के अनुसार उससे कर वसूल किया जाता था। हेनरी की मृत्यु के बाद उनकी बेटी एलिजाबेथ प्रथम ने आदेश जारी किया था कि दाढ़ी पर दो सप्ताह से अधिक का समय देना होगा। 1698 में रूस के राजा पीटर द ग्रेट ने भी दाढ़ी रखने पर टैक्स लगाया था।
आपके लिए | शादीशुदा महिलाएं Google पर क्या Search करती हैं? जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे
सेक्स पर टैक्स
साल 1971 में अमेरिका के रोड आइलैंड की माली हालत बहुत खराब थी। ऐसे में डेमोक्रेटिक स्टेट विधायक ने शारीरिक संबंधों पर दो डॉलर का टैक्स लगाने का प्रस्ताव दिया था. लेकिन यह कभी लागू नहीं हुआ। दूसरी ओर जर्मनी में वेश्यावृत्ति कानूनी है। वहां 2004 में एक कानून के तहत वेश्याओं को टैक्स के तौर पर 150 यूरो देने पड़ते थे.
आपके लिए | OMG : ये क्या! यहाँ लड़की जवान होते ही अपने ही पिता से करनी पड़ती है शादी , जानिए वजह?
स्तन ढकने पर टैक्स
यह कर केरल में त्रावणकोर के राजा द्वारा निचली जाति की महिलाओं के स्तन ढकने पर लगाया गया था। इनमें नाडर, एजवा, थिया और दलित महिलाएं आती थीं। अगर ये महिलाएं अपने स्तनों को ढक कर रखती थीं तो उन्हें काफी ज्यादा टैक्स देना पड़ता था. जब नांगेली नाम की महिला ने टैक्स देने से इनकार कर दिया। विरोध में अपने स्तन तक काट डाले। बाद में उनकी मृत्यु हो गई और राजा को कर को समाप्त करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
गायों की डकार पर टैक्स
न्यूजीलैंड में अगर मवेशी डकार लेते हैं तो किसानों को टैक्स देना होगा. दरअसल, सरकार ने यह कदम ग्रीन हाउस गैसों की समस्या को रोकने के लिए उठाया है। न्यूजीलैंड में ग्रीनहाउस गैस की समस्या में जानवरों की डकार की बड़ी भूमिका है। शोध में कहा गया है कि इनकी डकार से ग्रीनहाउस गैसें निकलती हैं।
Edited by :- ppsingh

10 करोड़ पाठकों की पहली पसंद Talkaaj.com अब किसी और की ज़रूरत नहीं
आशा है आपको यह जानकारी बहुत अच्छी लगी होगी।
इस लेख को शेयर और लाइक करें, साथ ही ऐसे और लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें।
Posted by Talkaaj.com
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information🔥🔥 |
|
Click Here | |
🔥 Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
🔥 Telegram | Click Here |
🔥 Koo | Click Here |
Click Here | |
🔥 YouTube | Click Here |
🔥 Google News | Click Here |