E Shram Card Online Kaise Banaye Janiye Hindi Mein : ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाये? यहां जानिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस से लेकर इससे मिलने वाले सभी फायदे
E Shram Card Registration: ई श्रमिक कार्ड शुरू करने का केंद्र सरकार का उद्देश्य प्रवासी श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर्स, ब्यूटीशियन, हस्तशिल्प निर्माताओं जैसे लोगों की मदद करना है। अगर आपने अभी तक अपना कार्ड नहीं बनवाया है तो यहां जानिए क्या है इसके लिए पूरी प्रक्रिया? और इस योजना का क्या लाभ होगा ?
E Shram Card Registration: श्रम और रोजगार मंत्रालय ने भारत के असंगठित गरीब मजदूरों के परिवारों की मदद के लिए ई-श्रम योजना 2022 शुरू की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे मजदूरों को उनके कौशल के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराना है। इस योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। आइए जानते हैं कि इस रजिस्ट्रेशन के लिए क्या प्रक्रिया बनाई गई है?
आपके लिए | टोल-टैक्स के नए नियम लागू हुए, नहीं देना होगा टोल टैक्स, जानिए पूरी जानकारी
ये लोग ही करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
आपको बता दें इस योजना के तहत वही लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं जिनकी उम्र 16 से 59 साल के बीच हो। एक बार आपका रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको 12 अंकों का एक यूनिक नंबर दिया जाता है, जिसकी मदद से आप सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
आपके लिए | चुनाव से पहले मोदी सरकार का तोहफा, इन लोगों को मिलेंगे 50000; ऐसे करे अप्लाई
रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस
- आधिकारिक वेबसाइट (eshram.gov.in) पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे रजिस्टर ऑन ई-श्रम (Register on E-shram) के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
- ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें।
- ओटीपी दर्ज करें, जिसके बाद ई-श्रम के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को उसमें भरें।
- एक बार सभी जानकारी को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। आपका रजिस्ट्रेशन संपन्न हो जाएगा।
आपके लिए | PNB में खाता है तो मिलेंगे पूरे 20 लाख! जानिए कैसे करें अप्लाई?
किन बातों का रखें ध्यान
- मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।
- बैंक खाता होना चाहिए।
- उम्र 16-59 साल के बीच होनी चाहिए।
- ईपीएफओ/ईएसआईसी या एनपीएस (सरकार द्वारा वित्त पोषित) का सदस्य नहीं होना चाहिए।
आपके लिए | पोस्ट ऑफिस की सबसे फायदेमंद स्कीम ! सिर्फ 5 साल के निवेश में आपको 14 लाख से ज्यादा मिलेंगे
रजिस्ट्रेशन से फायदा
- इसका उद्देश्य असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा और सेवाओं में सुधार करना है।
- पंजीकरण के बाद, व्यक्ति को प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत 2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।
- भविष्य में असंगठित श्रमिकों के सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ इस पोर्टल के माध्यम से सीधे वितरित किए जाएंगे।
- आपातकालीन और राष्ट्रीय महामारी जैसी स्थितियों में, असंगठित श्रमिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए इस डेटाबेस का उपयोग किया जा सकता है।

ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट Talkaaj.com के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
Posted by Talkaaj.com
?? Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information?? |
|
Click Here | |
? Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
? Telegram | Click Here |
? Koo | Click Here |
Click Here | |
? YouTube | Click Here |
? ShareChat | Click Here |
? Daily Hunt | Click Here |
? Google News | Click Here |