आंखों की रोशनी (Eyesight) बढ़ाने का असरदार घरेलू नुस्खा

by ppsingh
133 views
A+A-
Reset
Triphala Increase Eyesight

आंखों की रोशनी (Eyesight) बढ़ाने का असरदार घरेलू नुस्खा

Triphala Increase Eyesight: आजकल कम उम्र में ही चश्मा लगाना आम हो गया है क्योंकि नजर कमजोर हो जाती है। कुछ लोग चश्मा लगाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे लोगों के लिए आज हम एक असरदार घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो उनकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करेगा।

नई दिल्ली: हमारी आंखें हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा हैं, इसलिए इनकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। वक्त के साथ-साथ आंखों की रोशनी भी कमजोर होने लगती है, खासकर आजकल की आधुनिक जीवनशैली में। आज लोग मोबाइल और कंप्यूटर का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जिससे आंखों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा अनहेल्दी खानपान और स्ट्रेस की वजह से भी हमारी आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है।

मौजूदा वक्त में न सिर्फ बड़े बल्कि बच्चों तक को चश्मे लग रहे हैं। छोटी उम्र में ही आंखों की रोशनी का कमजोर होना चिंता की बात है। हालांकि, नजर कम होना या दूर-पास का दिखाई न देना कई कारणों पर निर्भर करता है। आजकल बड़ी तादाद में लोग कमजोर आंखों की रोशनी से परेशान हैं।

अर्जुन की छाल: हड्डी, हृदय और त्वचा के लिए फायदेमंद 

घरेलू नुस्खा से बढ़ाएं आंखों की रोशनी

हालांकि, एक घरेलू नुस्खा अपनाकर आप अपनी आंखों की रोशनी को बेहतर बना सकते हैं। ऐसे में अगर आपकी भी नजर कमजोर हो गई है, तो आज हम आपको इस घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। यह नुस्खा आपकी आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने का नुस्खा

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप त्रिफला का चूर्ण इस्तेमाल कर सकते हैं। त्रिफला एक प्राचीन आयुर्वेदिक दवा है जो आंवला, बिभीतक और हरितकी से मिलकर बनाई जाती है। यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने, पाचन सुधारने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर होती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow Me

कैसे करें इस्तेमाल?

  1. सबसे पहले एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाएं।
  2. इसे अच्छी तरह से मिलाकर रात भर छोड़ दें।
  3. अगले दिन सुबह उठकर इसे छान लें और इसके पानी से अपनी आंखों को धो लें।

इसका इस्तेमाल करने से आपकी आंखों की थकान दूर होगी और आंखों की रोशनी भी तेज होगी।

मुँह के छाले के लिए घरेलू नुस्खे: तुरंत राहत पाएं

त्रिफला चूर्ण के और फायदे

त्रिफला में हाई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों के सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। आंवला त्रिफला का मुख्य घटक है, जो विटामिन सी का बड़ा स्रोत है। यह आंखों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है।

इसके अलावा, त्रिफला ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने का काम करता है, जिससे आंखों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की सप्लाई बढ़ती है और आंखों की सेहत में सुधार होता है।

सालों-साल काले और घने बालों के लिए घर पर बनाएं यह खास तेल

(डिस्कलेमर: इस वेबसाइट पर दी गई सभी स्वास्थ्य जानकारी, चिकित्सा युक्तियां और सुझाव सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। बेहतर होगा कि इन पर अमल करने से पहले आप अपने निजी डॉक्टर की सलाह लें।)

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Talkaaj (Talk Today) पर , आप हमें FacebookTwitterInstagramKoo और  Youtube पर फ़ॉलो करे)

You may also like

Leave a Comment

www.talkaaj.com_ (2)

TalkAaj (Aaj Ki Baat)
Read Hindi news from the country and the world on TalkAaj.com, know every update on business, entertainment, government schemes, education, jobs, sports and politics. Read all Hindi …
Contact us: Talkaajnews@gmail.com

All Right Reserved. Designed and Developed by talkaaj.com

दुनिया की 7 सबसे महंगी कारें, जानकर हो जाएंगे हैरान जिम ट्रेनर ने प्रेमानंद महाराज से पूछा, “बच्चे देसी खाने से दूर क्यों हो रहे हैं?” यह जवाब मिला पैरों से रौंदा, गंदी बाल्टी में डाला और…, देखें कैसे बनता है सोया चाप, VIDEO Top 10 Mobile Brands in India 2024 Best Places To Visit In Singapore 2024