H1B Visa: क्या सभी को देनी होगी $1 लाख की फीस? 10 सवालों से दूर होंगे सारे कन्फ्यूजन
H1B Visa की नई फीस को लेकर काफी अफरा-तफरी का माहौल है। तमाम लोगों में इस बात को लेकर कन्फ्यूजन है कि यह सभी वीजा होल्डर्स पर लागू होगी या केवल नए वीजा के लिए अप्लाई करने वालों पर। इन सबके बीच डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कुछ चीजों से पर्दा हटाया है। आइए जानते हैं एच-1बी वीजा फीस से जुड़े कुछ सवाल और उनके जवाब, जिनसे आपकी उलझन दूर हो जाएगी।
HI-B Visa, टैरिफ और PM Modi का आत्मनिर्भरता पर बड़ा बयान: सबसे बड़ा दुश्मन कौन?
H1B Visa प्रोग्राम है क्या
H1B Visa एक अप्रवासी कार्यक्रम है, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियां विदेशी कर्मचारियों को नौकरी पर रख सकती हैं। इसके तहत मुख्य रूप से आईटी, इंजीनियरिंग, मेडिसिन और साइंस स्पेशलिस्ट्स को नौकरी मिलती है। आमतौर पर यह तीन साल के लिए जारी होता है, जिसे बाद में छह साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। इस वीजा के तहत, कर्मचारी कानूनी तौर पर अमेरिका में रहने और नौकरी करने का अधिकार प्राप्त करता है। यह उन पेशेवरों के लिए एक महत्वपूर्ण रास्ता है जो अमेरिका में करियर बनाना चाहते हैं।
H1B Visa New Rules: डोनाल्ड ट्रंप के नए नियम, भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?
H1B Visa के नए नियम क्या हैं?
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) प्रशासन ने H1B Visa नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत, दूसरे देशों के कर्मचारियों को नौकरी पर रखने के बदले कंपनियों को एक बार में एक लाख अमेरिकी डॉलर ($100,000) की वीजा फीस चुकानी होगी। यह नियम उन कंपनियों को प्रभावित करेगा जो अमेरिका में विदेशी प्रतिभाओं को नौकरी देना चाहती हैं। यह फीस कंपनियों के लिए एक बड़ा वित्तीय बोझ बन सकती है।
क्या वर्तमान वीजा धारकों पर भी यह फीस लागू होगी?
इसका जवाब है, नहीं। वर्तमान एच-1बी वीजा धारकों पर यह नई फीस लागू नहीं होगी। इसके अलावा, इस समय जो एच-1बी वीजाधारक अमेरिका से बाहर गए हुए हैं, उन्हें भी राहत दी गई है। यानी, अमेरिका वापस आने के लिए उन्हें कोई अतिरिक्त फीस नहीं चुकानी होगी। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेट्री कैरोली लेविट ने यह बात स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि नियम केवल नए वीजा पर लागू होगा। वर्तमान वीजा धारक या नवीनीकरण कराने वाले इससे मुक्त रहेंगे।
फीस और छूट से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल
क्या $1 लाख की फीस सालाना है?
नहीं, ऐसा नहीं है। व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेट्री ने इसको लेकर भी स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह सालाना फीस नहीं है, बल्कि वन-टाइम फीस है। यह वीजा के लिए अप्लाई करते समय ही चुकानी होगी।
क्या वर्तमान एच-1बी वीजा धारक बाहर जाकर फिर अमेरिका आ सकते हैं?
हां, बिल्कुल। अमेरिका से बाहर यात्रा करने और वापस आने संबंधी सभी नियम अपरिवर्तित हैं। यह नियम केवल नए वीजा के लिए अप्लाई करने वालों पर, नई लॉटरी साइकिल से लागू होगा।
$1 लाख की फीस से छूट किसे मिलेगी?
इसके तहत, अमेरिका के गृह सुरक्षा सचिव कुछ मामलों में छूट दे सकते हैं। ऐसा तब होगा जब किसी कर्मचारी को हायर करना राष्ट्रीय हित में माना जाता है और इससे अमेरिकी सुरक्षा या कल्याण को खतरा नहीं है।
नियोक्ताओं को कौन से डॉक्यूमेंट्स रखने चाहिए?
नियोक्ताओं को H-1B याचिका दायर करने से पहले USD 100,000 के भुगतान का प्रमाण रखना जरूरी होगा।
आवेदन प्रक्रिया और नियम उल्लंघन
फीस पेमेंट का वेरिफिकेशन कौन करेगा?
स्टेट सेक्रेट्री वीजा प्रक्रिया के दौरान भुगतान की पुष्टि करेंगे। केवल तभी वीजा याचिकाएं स्वीकृत होंगी जब शुल्क का भुगतान किया गया हो।
क्या प्राथमिकताओं या वेतन में परिवर्तन होंगे?
हां। उच्च-कौशल, हाई सैलरी इंप्लॉईज को एंट्री लेवल की नौकरियों पर वरीयता दी जाएगी। श्रम विभाग मौजूदा वेतन स्तरों को बढ़ाएगा ताकि कम वेतन पर काम करने से रोका जा सके।
अगर नियम की अनदेखी की जाती है तो क्या होता है और क्या इसे बढ़ाया जा सकता है?
भुगतान के बिना याचिकाएं अस्वीकार कर दी जाएंगी। कर्मचारियों को एंट्री नहीं मिलेगी। फेडरल एजेंसीज को अगले लॉटरी के 30 दिनों के भीतर राष्ट्रपति को इस मुद्दे पर सलाह देनी चाहिए कि क्या इस नियम का विस्तार करना चाहिए, जो वर्तमान में 21 सितंबर 2025 से 12 महीनों के लिए मान्य है।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
H1B Visa की नई $1 लाख फीस क्या सभी पर लागू होगी?
नहीं, यह फीस केवल उन लोगों पर लागू होगी जो नए H-1B वीजा के लिए अप्लाई करेंगे। मौजूदा वीजा धारकों या नवीनीकरण कराने वालों को यह फीस नहीं देनी होगी।
क्या यह $1 लाख की फीस हर साल देनी होगी?
नहीं, यह एक बार देनी वाली फीस है जो वीजा अप्लाई करते समय चुकानी होगी। यह सालाना शुल्क नहीं है।
क्या मौजूदा H1B Visa धारक विदेश यात्रा करके वापस अमेरिका आ सकते हैं?
हाँ, मौजूदा वीजा धारकों के लिए यात्रा संबंधी नियम अपरिवर्तित हैं। उन्हें वापस अमेरिका आने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

भारत की No. 1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट – Talkaaj.com (बात आज की)
(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें TalkAaj (Baat Aaj Ki) पर , आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो करे)