फ्रिज में मिली मॉडल Maleesa Mooney की लाश, बंधे थे हाथ-पैर… अमेरिका में दिल दहला देने वाली हत्या

फ्रिज में मिली मॉडल Maleesa Mooney की लाश, बंधे थे हाथ-पैर… अमेरिका में दिल दहला देने वाली हत्या

यह घटना लॉस एंजिलिस की है. 12 सितंबर को उनका शव बरामद किया गया था. शव परीक्षण रिपोर्ट से पता चला कि हत्या से पहले Maleesa Mooney पर हमला किया गया था। वह दो माह की गर्भवती भी थी. उसके चेहरे, सिर, पीठ और बाएं हाथ पर गहरे चोट के निशान पाए गए।

31 साल की अमेरिकी मॉडल मेलिसा मूनी ( Maleesa Mooney) की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेलिसा का शव उनके ही घर के रेफ्रिजरेटर से बरामद किया गया था. उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।

यह घटना लॉस एंजिलिस की है. 12 सितंबर को उनका शव बरामद किया गया था. शव परीक्षण रिपोर्ट से पता चला कि हत्या से पहले मेलिसा पर हमला किया गया था। वह दो माह की गर्भवती भी थी. उसके चेहरे, सिर, पीठ और बाएं हाथ पर गहरे चोट के निशान पाए गए।

Israel-Hamas War में अब तक 9000 मौतें, नेतन्याहू बोले- यह आजादी की दूसरी लड़ाई, युद्ध के दो उद्देश्य बताएं

टॉक्सिकोलॉजी के नतीजों में उनके शरीर में बेंज़ॉयलेगोनिन (benzoylecgonine) के साथ-साथ कोकेथिलीन  (cocaethylene) और इथेनॉल (ethanol) की मात्रा भी पाई गई है। हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई यह अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन उनके शरीर पर लगी चोटों से पता चलता है कि मौत से पहले उन्हें पीटा गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JOURDIN PAULINE (@jourdinpauline)

मेलिसा की बहन का दावा है कि उसकी मृत्यु के समय वह दो महीने की गर्भवती थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में पता चला है कि मेलिना के iCloud पर एक अलर्ट भी मिला था, जिससे पता चलता है कि कोई उसके डिवाइस का इस्तेमाल कर रहा था।

एक स्थानीय न्यूज चैनल से बात करते हुए मेलिसा की बहन और मॉडल जॉर्डन पॉलीन ने कहा कि मैं सोच भी नहीं सकती कि मेरी बहन पर क्या गुजरी होगी और मुझे ये सोचकर दुख होता है.

NO: 1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Talkaaj.com (बात आज की)

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Talkaaj (बात आज की) पर , आप हमें Facebook, Twitter, Instagram, Koo और  Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Posted by TalkAaj.com

Leave a Comment