Koo App: ट्विटर को चुनौती देने वाला देसी Koo App हुआ बंद

Koo App: ट्विटर को चुनौती देने वाला देसी Koo App हुआ बंद

2020 में ट्विटर को टक्कर देने के लिए Koo App को लॉन्च किया गया था। चार सालों से यह ऐप मार्केट में टिके रहने के लिए संघर्ष कर रहा था, लेकिन यूजर्स को यह ऐप पसंद नहीं आया। इस वजह से अब कू ऐप को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter (अब X) को चुनौती देने के लिए देसी ऐप Koo को यूजर्स के लिए लाया गया था। लेकिन, चार सालों बाद भी यह ऐप लोगों को आकर्षित नहीं कर पाया। कंपनी ने अब Koo App को बंद करने का फैसला लिया है।

कू ऐप के अधिग्रहण की चर्चा काफी समय से चल रही थी, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। कू कंपनी के को-फाउंडर मयंक बिदावतका ने हाल ही में लिंक्डइन पर एक पोस्ट में बताया कि कई बड़ी इंटरनेट कंपनियों, समूहों और मीडिया घरानों से बातचीत की गई, लेकिन वह परिणाम नहीं मिला जो हम चाहते थे।

2020 में लॉन्च हुआ कू ऐप पहली भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग साइट थी, जो यूजर्स के लिए 10 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध थी। अब तक इस ऐप को 60 मिलियन यानी 6 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

कू ऐप के बारे में बंद होने से पहले कंपनी के को-फाउंडर ने कुछ अहम जानकारी भी साझा की है। जैसे कि कू ऐप पर हर महीने 10 मिलियन एक्टिव यूजर्स, 2.1 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स और हर महीने 10 मिलियन पोस्ट और 9 हजार से ज्यादा VIP अकाउंट्स थे।

Koo App: लंबे समय से हालात नहीं थे सही

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से कू ऐप में छंटनी का सिलसिला जारी था। अप्रैल 2023 में कंपनी ने लगभग एक तिहाई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।

फंडिंग से जुटाए थे 60 मिलियन डॉलर

कू ने Accel और Tiger Global जैसे निवेशकों से 60 मिलियन डॉलर से ज्यादा की फंडिंग भी जुटाई थी, लेकिन इसके बावजूद कंपनी लोगों के दिलों में वो जगह नहीं बना पाई जो सालों से Twitter ने बनाई हुई थी। शायद यही वजह है कि Twitter को टक्कर देने आई Koo  कंपनी को अब समेटने का समय आ गया है।

NO: 1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Talkaaj.com (आज की बात )

 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information??

WhatsApp                       Click Here
Facebook Page                  Click Here
Instagram                  Click Here
Telegram Channel                   Click Here
Koo                  Click Here
Twitter                  Click Here
YouTube                  Click Here
ShareChat                  Click Here
Daily Hunt                   Click Here
Google News                  Click Here

Leave a Comment