इसे तो अपने कर्म का फल हाथों‑हाथ मिल गया, Video हो रहा है खूब Viral

Viral Video: इसे तो अपने कर्म का फल हाथों‑हाथ मिल गया, Video हो रहा है खूब वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद आप यह तो समझ ही जाएंगे कि कर्म का फल तो मिलता ही है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

इंसान जो कर्म करता है, उसे उसके मुताबिक फल मिलते हैं। आप सभी ने यह बात अलग‑अलग तरीके से तो सुनी ही होगी। आप में से बहुत सारे लोग यह भी मानते होंगे कि कर्म का फल मिलता जरूर है, मगर कुछ मामलों में यह फल देर से मिलता है। कोई जल्दी मिलता है, तो कभी इंसान को उसके किए का फल हाथों‑हाथ मिल जाता है। अभी जो एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वो यह बताता है कि कैसे लोगों को उनके किए का फल तुरंत मिल जाता है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

Viral Video में क्या दिखा?

वायरल वीडियो  (Viral Video) में दिखाई दे रहा है कि एक जगह सड़क पर बारिश के बाद पानी भर गया है। वहीं एक लड़का साइकिल पर जा रहा होता है, और बहुत ही ध्यान से आगे बढ़ता है। तभी अचानक एक शख्स अपनी कार तेज़ी से निकालता है और वहाँ से निकल जाता है। कार की रफ्तार तेज थी, जिस कारण पानी के छींटे उस बंदे पर चले जाते हैं। मगर तभी कार वाले को उसके किए का फल मिल जाता है। वीडियो में दिखता है कि कुछ दूर जाते ही कार का बैलेंस बिगड़ता है और वह पलट जाती है।

वीडियो किसने पोस्ट किया?

आपने अभी जो वीडियो देखा, उसे X प्लेटफॉर्म पर @Deadlykalesh नाम के एक अकाउंट से पोस्ट किया गया था। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया था। वीडियो देखने के बाद एक यूज़र ने कमेंट किया — “कर्मा इज़ बैक।” दूसरे यूज़र ने लिखा — “छपरी ड्राइवर है।” तीसरे यूज़र ने लिखा — “पूरी संतुष्टि मिल गई।” चौथे यूज़र ने लिखा — “हमारे देश में ऐसे नमूनों की कमी नहीं है।”

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। Talkaaj Media किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

स्टंट करने का ये होता है नतीजा, आप सभी को इसका वीडियो ज़रूर देखना चाहिए

Leave a Comment