30 लाख का Home Loan 15 साल में चुकाने के लिए हर महीने कितनी चुकानी पड़ेगी EMI, जानिए यहां

Home Loan
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Rate this post

Home Loan EMI: 30 लाख का Home Loan 15 साल में चुकाने के लिए हर महीने कितनी चुकानी पड़ेगी EMI, जानिए यहां

मौजूदा समय में Home Loan की ब्याज दरें 20 साल के निचले स्तर पर हैं। कोरोना काल में सभी बैंकों और गैर-वित्तीय बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में कटौती की है।

होम लोन (Home Loan) की EMI लंबे समय तक चलती है। ऐसे में यह देखना बेहद जरूरी है कि आप कितना होम लोन ले रहे हैं और किस बैंक से और वह बैंक आपसे कितना ब्याज ले रहा है। मौजूदा समय में होम लोन (Home Loan) की ब्याज दरें 20 साल के निचले स्तर पर हैं। कोरोना काल में सभी बैंकों और गैर-वित्तीय बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में कटौती की है। जिससे महीने में जाने वाली ईएमआई (EMI) पर भी असर पड़ा है। अगर आपने 15 साल की अवधि के लिए 30 लाख रुपये का कर्ज लिया है, तो आपको किस बैंक से रुपये की मासिक ईएमआई का भुगतान करना होगा।

होम लोन की ब्याज दरें 7 प्रतिशत से कम

मौजूदा समय में कई बैंकों के होम लोन (Home Loan) की ब्याज दरें 7 फीसदी से कम हैं। अगर बात करें कोटक महिंद्रा बैंक की तो 6.65 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन दिया जा रहा है. बैंक ऑफ बड़ौदा 6.75 फीसदी और देश का सबसे बड़ा बैंक SBI 6.90 फीसदी ब्याज पर होम लोन दे रहा है. जानकारों के मुताबिक मौजूदा समय में होम लोन की ब्याज दरें करीब 20 साल के निचले स्तर पर हैं. कोरोना काल में रियल एस्टेट को बढ़ावा देने के लिए होम लोन की ब्याज दर कम की गई थी।

यह भी पढ़िए | Business Ideas: SBI ATM फ्रैंचाइज़ी से हर महीने 60,000 हजार कैसे कमाएं, जल्द करें अप्लाई

30 लाख का लोन, 15 साल की अवधि, कितनी होगी मासिक ईएमआई

बैंक का नाम                   होम लोन ब्‍याज दर (फीसदी में)                मासिक ईएमआई (रुपए में)
कोटक महिंद्रा बैंक                    6.65                                             26,381
बैंक ऑफ बड़ौदा                      6.75                                             26,547
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया                6.85                                             26,714
आईसीआईसीआई बैंक                 6.90                                             26,797
पंजाब नेशनल बैंक                      6.95                                             26,881
इंडियन ओवरसीज बैंक                 7.05                                             27,049
यूनाइटिड बैंक ऑफ इंडिया             8                                                 28,670
डीबीएस बैंक                             7.30                                             27,471
जम्‍मू एंड कश्‍मीर बैंक                    7.20                                            27,301
साउथ इंड‍ियन बैंक                        7.85                                           28,410

घर ले जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

ज्यादा से ज्‍यादा डाउन पेमेंट करें : –

अपनी ईएमआई को सीमित रखने के लिए शुरुआत में जितना हो सके उतना डाउन पेमेंट करने का प्रयास करें। RBI बैंक को कुल राशि का 75 से 90 प्रतिशत तक ऋण देने की अनुमति देता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow Me

ज्‍वाइंट Home Loan लेने का प्रयास करें :

जिन लोगों की आमदनी ज्यादा नहीं है, उनका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है, उन्हें भी होम लोन या पर्याप्त घर मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इन सभी चीजों को पूरा करने वाले सदस्य के साथ होम लोन (Home Loan) के लिए अप्लाई करें। अगर होम लोन खाते में पत्नी का नाम आपके साथ जुड़ा है तो आपको ब्याज दर में भी छूट मिल सकती है.

लोन टेन्‍योर को रखें लंबा : –

अगर आप लोन की अवधि अधिक रखते हैं तो आपकी ईएमआई कम होगी, जिससे आपकी लोन पात्रता भी बढ़ेगी।

लेंडर्स के बीच करें तुलना :-

घर के लिए आवेदन करने से पहले आवेदक सभी बैंकों की तुलना कर लें। तुलना ब्याज दर, प्रोसेसिंग शुल्क, लोन की अवधि और अन्य होम लोन की कीमतों पर आधारित हो सकती है।

यह भी पढ़िए | Amul, Post office या Aadhar की फ्रेंचाइजी (Franchise) लेकर अपना कारोबार शुरू करें हर महीने लाखों की कमाई, तरीका जानिए

अपना क्रेडिट स्कोर जांचें:-

अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक है तो आप बहुत कम ब्याज दर पर घर पा सकते हैं। क्रेडिट स्कोर जितना कम होगा, होम लोन उतना ही महंगा होगा। एक अच्छा क्रेडिट स्कोर आपको एक अच्छी होम लोन दर प्राप्त करने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़िए | 10 मिनट में बन जाएगा PAN Card, चार चरणों में जानिए पूरी जानकारी

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
LinkedIn
Picture of TalkAaj

TalkAaj

हैलो, मेरा नाम PPSINGH है। मैं जयपुर का रहना वाला हूं और इस News Website के माध्यम से मैं आप तक देश और दुनिया से व्यापार, सरकरी योजनायें, बॉलीवुड, शिक्षा, जॉब, खेल और राजनीति के हर अपडेट पहुंचाने की कोशिश करता हूं। आपसे विनती है कि अपना प्यार हम पर बनाएं रखें ❤️

Leave a Comment

Top Stories