India Pakistan war News: 2 दिन में झुका पाकिस्तान, भारत से मांगी शांति | DGMO स्तर पर हुई बातचीत
India Pakistan war News: भारत-पाकिस्तान युद्ध में एक बड़ी अपडेट है। पाकिस्तान अब भारत के साथ युद्ध नहीं चाहता। उसने फोन कर भारत से शांति की अपील की है। युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली फोन कॉल है।
हाइलाइट्स
- पाकिस्तान ने भारत से शांति की अपील की।
- दोनों देशों के डीजीएमओ ने फोन पर बातचीत की।
- भारत के हमलों से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ।
India Pakistan war News: भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच आतंकी आका का नया यू-टर्न देखने को मिला है। महज 2 दिन की मार में पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है। परमाणु हमले की धमकी देने वाला पाकिस्तान अब युद्ध नहीं चाहता। जी हां, इसके लिए उसने फोन कर भारत से अपील की है। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान भारतीय पक्ष से मीटिंग चाहता है। इसके लिए उसने मिलिट्री चैनल के जरिए कॉल डायवर्ट की है।
दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। अब युद्ध शुरू हो गया है। भारत अब जवाबी कार्रवाई कर रहा है। पाकिस्तान की हर हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। भारत ने पाकिस्तान को इतने झटके दिए हैं कि अब वह शांति का राग अलापने लगा है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान ने तनाव कम करने और शांति स्थापित करने की पहल की है। पाकिस्तान ने भारत से सीधे बात करने की इच्छा जताई है और नई दिल्ली से संवाद स्थापित किया है।
क्या हुआ
शीर्ष सूत्रों की मानें तो आज यानी शनिवार को पाकिस्तान ने भारत को फोन किया। दोनों देशों के DGMO (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) यानी डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स के बीच फोन पर बातचीत हुई। यह पहली बार है कि युद्ध शुरू होने के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच आधिकारिक सैन्य वार्ता हुई है। पाकिस्तान के DGMO ने खुद फोन करके शांति की पहल की है।
भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान का सरेंडर
दरअसल, पाकिस्तान ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब भारत ने उसके कई एयरबेस तबाह कर दिए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए सटीक हमलों में राफ़िकी मुरीद, चाललाल, रहमियार खान, सुकुर और चुनिया में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। कहा जा रहा है कि भारत के हमलों में पाकिस्तान को काफ़ी नुकसान हुआ है। इसीलिए वह युद्ध न करने की गुहार लगा रहा है।
(Read the latest news of the country and the world first on TalkAaj (Talk Today News), follow us on Facebook, Twitter, Instagram and YouTube)
सहयोग करें
एनडीटीवी हो या आजतक या ‘द वायर’, इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें