इन 60 देशों में बिना VISA के जा सकते है भारतीय, जानें कोन से देश है

VISA
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
5/5 - (1 vote)

इन 60 देशों में बिना VISA के जा सकते है भारतीय, जानें कोन से देश है

क्या आप भी विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं? हाल ही में लंदन की इमिग्रेशन कंसल्टेंसी ‘हेनले एंड पार्टनर्स’ ने साल 2022 के लिए दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की है। इसमें भारतीय पासपोर्ट को 87वां स्थान मिला है। भारतीय पासपोर्ट धारक (Indian passport holders)  बिना वीजा (VISA) के दुनिया के 60 देशों में जा सकते हैं। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में।

कोरोना महामारी के बाद अब एक बार फिर दुनिया भर के सभी देशों ने पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। किसी भी देश में जाने के लिए पासपोर्ट का होना बहुत जरूरी है। जिस देश के नागरिकों का passport अधिक मजबूत होता है, उस देश के नागरिकों को दूसरे देशों में घूमने में कोई परेशानी नहीं होती है, साथ ही कई देशों की यात्रा करने के लिए वीजा के लिए अग्रिम आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होती है। हाल ही में, हेनले एंड पार्टनर्स ने वर्ष 2022 के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की नवीनतम रैंकिंग सूची जारी की है। दुनिया के सभी 199 देशों के पासपोर्टों को हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में स्थान दिया गया है।

आपके लिए | Vietjet Airline Offer: हवाई टिकट 26 रुपये में उपलब्ध है, विदेश यात्रा करने का एक शानदार अवसर; ऑफर सिर्फ इस तारीख तक

वर्ष 2022 की इस ताजा रैंकिंग सूची में जापान, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के passport को सबसे शक्तिशाली बताया गया है। इस लिस्ट में जापान का नाम सबसे ऊपर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर सिंगापुर और तीसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया है। बता दें कि जापानी पासपोर्ट धारक दुनिया के 193 देशों में बिना VISA के प्रवेश कर सकते हैं। जापानी पासपोर्ट पिछले 5 वर्षों से हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग सूची में सबसे ऊपर है। वहीं अगर सिंगापुर और दक्षिण कोरिया की बात करें तो यहां के पासपोर्ट धारक दुनिया के 192 देशों में बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow Me
VISA
VISA

इस लिस्ट में भारतीय पासपोर्ट को 87वां रैंक मिला है। वर्ष 2021 की तिमाही 3 और तिमाही 4 में भारत की रैंकिंग 90वें स्थान पर थी। पासपोर्ट (passport) सूचकांक किसी देश के अन्य देशों के साथ राजनयिक संबंधों की मजबूती को दर्शाता है। जब एक देश के नागरिकों के लिए दूसरे देश में पहुंचना आसान हो जाता है तो उस देश की रैंकिंग भी उतनी ही अच्छी होती है। भारतीय पासपोर्ट धारक (Indian passport holders) बिना वीजा के दुनिया के 60 देशों में प्रवेश कर सकते हैं। वहीं, इस लिस्ट में पाकिस्तान को 109वां स्थान मिला है। यहां के पासपोर्ट धारक बिना वीजा के दुनिया के 32 देशों में ही प्रवेश कर सकते हैं।

आपके लिए | भारतीय नागरिक बिना वीजा (Visa) के इन देशों में कर सकते हैं यात्रा (Travel), बस पासपोर्ट साथ होना चाहिए

जहां कुछ देश भारतीय पासपोर्ट धारकों (Indian passport holders) को बिना किसी वीजा के अपने देश में आने की अनुमति देते हैं, वहीं कुछ देश भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं यानी वहां पहुंचने पर वीजा जारी किया जाता है। आगमन पर वीजा सुविधा प्रदान करने वाले एशियाई देशों में थाईलैंड, इंडोनेशिया, मालदीव और श्रीलंका शामिल हैं। अफ्रीका में 21 देश ऐसे हैं जो भारतीयों को VISA ऑन अराइवल देते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के उन 60 देशों के नाम जहां भारतीय बिना पूर्व वीजा के प्रवेश कर सकते हैं।

यहां देखें पूरी लिस्ट-इन सभी देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं भारतीय पासपोर्ट धारक (Visa Free Countries for Indian Passport Holders)

1. Cook Island
2. Fiji
3. Marshall Islands
4. Micronesia
5. Niue
6. Palau Island
7. Samo
8. Tuvalu
9. Vanuatu
10. Iran
11. Jordan
12. Oman
13. Qatar
14. Albania
15. Serbia
16. Barbados
17. British Virgin Islands
18. Dominica
19. Grenada
20. Haiti
21. Jamaica
22. Montserrat
23. St. Kitts and Nevis
24. St. Vincent and the Grenadines
25. Trinidad and Tobago
26. Cambodia
27. Indonesia
28. Bhutan
29. Saint Lucia
30. Laos
31. Macao
32.Maldives
33.Myanmar
34.Nepal
35.Sri Lanka
36.Thailand
37.Timor-Leste
38.Bolivia
39.Gabon
40.Guinea-Bissau
41.Madagascar
42.Mauritania
43.Mauritius
44.Mozambique
45. Rwanda
56.Senegal
47.Seychelles
48.Sierra Leone
49.Somalia
50.Tanzania
51.Togo
52.Tunisia
53. Uganda
54. Ethiopia
55.Zimbabwe
56.Cape Verde Island
57.Comoro Island
58. El Salvador
59.Botswana
60. Burundi

Edited by :- ppsingh

आपके लिए | दुनिया (World) के इस देश में जेलें तो हैं लेकिन एक भी कैदी नहीं, सारी जेलें खाली

आशा है आपको यह जानकारी बहुत अच्छी लगी होगी।

इस लेख को Share और Like करें, साथ ही ऐसे और लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें।

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Talkaaj (बात आज की) पर , आप हमें FacebookTelegramTwitterInstagramKoo और  Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
LinkedIn
Picture of TalkAaj

TalkAaj

हैलो, मेरा नाम PPSINGH है। मैं जयपुर का रहना वाला हूं और इस News Website के माध्यम से मैं आप तक देश और दुनिया से व्यापार, सरकरी योजनायें, बॉलीवुड, शिक्षा, जॉब, खेल और राजनीति के हर अपडेट पहुंचाने की कोशिश करता हूं। आपसे विनती है कि अपना प्यार हम पर बनाएं रखें ❤️

Leave a Comment

Top Stories