Maruti के इस शोरूम में मिल रही इतनी सस्ती कारें, 30 हजार में Alto, 57 हजार में Baleno, 70 हजार में Swift, जानिए पूरी डील
Maruti Suzuki True Value : कारों की मांग हर महीने और साल में तेजी से बढ़ रही है। मांग अधिक होने के कारण इनके दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि नई कारों के साथ सेकेंड हैंड कारों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है।
कारों की मांग हर महीने और साल में तेजी से बढ़ रही है। मांग अधिक होने के कारण इनके दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि नई कारों के साथ सेकेंड हैंड कारों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। हालांकि सेकेंड हैंड कारें नई कारों की तुलना में कई गुना सस्ती होती हैं। खासकर अगर सेकेंड हैंड कार बेचने वाला भरोसेमंद है तो उस पर भी भरोसा किया जाता है।
मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू (Maruti Suzuki True Value) ऐसा ही एक शोरूम है। कंपनी इस शोरूम में सेकेंड हैंड कारों की बिक्री करती है। आप यहां से ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी कार खरीद सकते हैं। ऑनलाइन लिस्टिंग के मुताबिक यहां कार की शुरुआती कीमत महज 30,000 रुपये है।
आपके लिए | Cheapest 7 Seater Car: Maruti Suzuki Eeco 7 सीटर फैमिली कार ने बिक्री के मामले में सबकों छोड़ा पीछें
7665 पुरानी मारुति कारें उपलब्ध हैं
True Value के देश भर के सभी प्रमुख शहरों में शोरूम हैं। जो ग्राहक शोरूम नहीं जाना चाहते हैं, वे भी इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कार के बारे में पता कर सकते हैं। यहां अपना शहर चुनने का विकल्प है। यानी आप पता लगा सकते हैं कि आपके शहर में मारुति कार के कितने सेकेंड हैंड मॉडल उपलब्ध हैं। फिलहाल सबसे सस्ती कार मारुति ऑल्टो (Alto LX) है। इसकी कीमत 30 हजार रुपए है। यह मॉडल 2010 का है। जो 65,893Km चला है। आप यहां से एर्टिगा (Ertiga) जैसी लग्जरी गाड़ियां 3.20 लाख में, सियाज (Ciaz) 3.70 लाख में, एस-क्रॉस (S-cross) 4.10 लाख में भी खरीद सकते हैं।

कारों पर भी मिलेगा कंपनी का सर्टिफिकेट
कंपनी जिन सेकेंड हैंड कारों के साथ ट्रू वैल्यू सर्टिफिकेट दे रही है, उनकी संख्या 2284 है। इस सर्टिफिकेट वाली कारों पर कंपनी 6 महीने की न्यूनतम वारंटी के साथ 3 फ्री सर्विस भी देती है। हालांकि ऐसी कारों की शुरुआती कीमत 75 हजार रुपये से शुरू होती है। कार मॉडल, वर्ष, संस्करण (पेट्रोल, डीजल, सीएनजी), किलोमीटर चलने का विवरण भी दिया गया है। कार की एक मूल तस्वीर भी है। ग्राहक को उस शहर से डिलीवरी लेनी होगी जहां कार स्थित है।
आपके लिए | बस 4 लाख में Mahindra Thar को खरीदें, जानिए पूरी डील
गाड़ी से जुड़े डॉक्युमेंट आसानी से मिलेंगे
कार खरीदने पर आपको डॉक्यूमेंटेशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। कंपनी आपको कार के ट्रांसफर के कागजात एक ही जगह एनओसी और अन्य कागजात देगी। यहां से मारुति का के सभी मॉडल्स जैसे Alto, WagonR, Swift, Dzire, Eeco, Ritz, S-Cross, Baleno, Brezza, Ignish, Celerio, A-Star, S-Presso, Gypsy, XL6 या अन्य को खरीद सकते हैं।
EMI का ऑप्शन भी मौजूद
हर कार में EMI कैलकुलेटर होता है। आप इसकी गणना ऋण राशि और ब्याज दर के आधार पर कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर Alto LX की कीमत 30 हजार रुपये है। उस पर 24 हजार रुपये का कर्ज मिलेगा। यह लोन आप 5 साल के लिए 10% ब्याज के साथ लेते हैं। तब आपकी मासिक EMI 510 रुपये होगी। आपको 60 महीने के दौरान कुल 30,600 रुपये चुकाने होंगे।

RELATED ARTICLES
New Maruti Eeco 7 Seater को आसान फाइनेंस प्लान के साथ 60,000 में खरीदें, जानिए पूरी डील
बाजार में तहलका मचाने जा रही 5 डोर वाली Mahindra Thar, बेहतरीन लुक के साथ मिलेगे शानदार फीचर
Maruti Alto 800 सिर्फ 36000 देकर घर ले जाएं देश की सबसे सस्ती कार
New Traffic Rules : हेलमेट पहनने पर भी काटा जा सकता है 2000 रुपये का चालान, जानिए वजह
2022 Maruti Alto का डिजाइन हुआ लीक, मार्केट में आते ही मच जायेगा तहलका, देखें पूरी डिटेल्स
4999 रूपये की EMI से घर ले जाये RENAULT की यह 3 कार , साथ में 95 हज़ार रूपये का ऑफर
खूब बिक रही Maruti की यह 7 सीटर कार, कम कीमत और बेहतर माइलेज से बिक्री में 354% का इजाफा
Sunroof Cars: कम दाम में सनरूफ वालीं ये 5 कारें आपको आएंगी पसंद, देखें कीमत और फीचर्स
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
Posted by Talkaaj.com
?? Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information?? |
|
Click Here | |
? Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
? Telegram | Click Here |
? Koo | Click Here |
Click Here | |
? YouTube | Click Here |
? Google News | Click Here |