Friday, March 29, 2024
Home कारोबार Online Earning Kaise kare | Online Earning के 20 तरीके, घर बैठे पैसे कैसे कमाऐं

Online Earning Kaise kare | Online Earning के 20 तरीके, घर बैठे पैसे कैसे कमाऐं

by TalkAaj
A+A-
Reset
Online Earning Kaise kare
5/5 - (4 votes)

Online Earning Kaise kare | Online Earning के 20 तरीके, घर बैठे पैसे कैसे कमाऐं

Online Earning Kaise kare : स्मार्टफोन तो हर कोई इस्तेमाल करता है लेकिन इस्तेमाल करने का तरीका सबका अलग-अलग होता है। जैसे कि कोई Games खेलने के लिए इस्तेमाल करता है, तो कोई Movies देखने के लिए। कोई Photography के लिए, तो कोई Social Media के लिए। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने स्मार्टफोन को Online Earning के लिए इस्तेमाल करते हैं। और यह आर्टिकल खास उन्हीं के लिए है। क्योंकि इस आर्टिकल में Online Earning के 20 ऐसे तरीके बताए गए हैं। जिनकी मदद से आप घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं Top-20 Methods of Online Earning

Online Earning के 20 तरीके

अगर आपको लगता है कि Online पैसे कमाना आसान है तो आप गलत हैं। क्योंकि इसमें बहुत मेहनत लगती है। साथ ही ढ़ेर सारा समय और ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है। तब जाकर एक Regular Income Source Establish हो पाता है। लेकिन इसके बावजूद शुरुआत में कुछ नहीं मिलता। यानि कि बिना पैसे के काम करना पड़ता है। इसीलिए धैर्य (Patience) बहुत जरूरी है।

हालांकि एक बार Earning शुरू होने के बाद आप सोते हुए पैसे कमाते हैं। लेकिन तब तक आपको लगातार मेहनत करनी पड़ती है। और एक ऐसा Earning Source Establish करना पड़ता है, जो Regularly Income Generate कर सके। और आप तब भी पैसे कमा सकें, जब आप सो रहे हों। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 20 Earning Sources के बारे में बात करेंगे। तो आइए, शुरू से शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि Ghar Baithe Online Paise Kaise Kamaye? अगर आप वाकई Online Earning को लेकर Serious हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िएगा।

यह भी पढ़िए | Online Earning : इन Tricks से घर बैठे होगी कमाई! आपको बस एक Smartphone और डेटा कनेक्शन चाहिए

20 Methods of Online Earning

अमूमन हर इंसान पैसे कमाने के लिए कोई न कोई काम जरूर करता है। जाहिर है आप भी करते होंगे। अगर करते हैं तो रोज काम पर भी जाते होंगे। और दिनभर मेहनत भी करते होंंगे। लेकिन क्या यही मेहनत आप Online Earning के लिए कर सकते हैं? अगर हाँ, तो आप घर बैठे तनख्वाह से ज्यादा पैसे कमा सकते हैं। अब आप पूछेंगे कि Ghar Baithe Online Paise Kaise Kamaye? तो इसके लिए मैं आपको 1-2 नहीं बल्कि पूरे 20 तरीके बताऊंगा।

लेकिन अगर आप Online Earning Methods को सीरियसली नहीं लेते। और रेगुलरली काम करना नहीं चाहते तो आप Regular Earning नहीं कर सकते। फिर चाहे आप कोई भी तरीका क्यों न आजमा लें, Online Paise नहीं कमा सकते। हाँ, कुछ समय के लिए थोड़े-बहुत पैसे जरूर कमा सकते हैं, लेकिन Regular Earning नहीं कर सकते। क्योंकि रेगुलर अर्निंग के लिए आपके अंदर ये तीन Qualities होनी बहुत जरूरी है :-

  • Patience
  • Hard Work
  • Consistency

अगर आपके अंदर ये तीनों क्वालिटीज मौजूद हैं। और आप धैर्य के साथ लगातार Hard Work कर सकते हैं! तो आप घर बैठे ऑनलाइन पैसे  कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको एक Smartphone या Laptop, एक Internet Connection और एक Bank Account की जरूरत पड़ेगी। अगर आपके ये तीनों चीजें मौजूद हैं तो आप Online Paise कमाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। सो आइए, शुरू करते हैं The List of Top-50 Online Money Making Methods

01. Blogging

ब्लॉगिंग, Online Earning का सबसे बेहतरीन विकल्प है। और यह मैं ऐसे ही नहीं कह रहा, बल्कि अपने अनुभव से बता रहा हूँ। Blogging की मदद से आप लाखों रुपये महीना कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको Article लिखना आना चाहिए। अगर आप लिखने के शौकीन हैं। और नियमित रूप से Articles लिख सकते हैं तो Blogging आपके लिए Best Option है।

Blogging Se Paise Kaise Kamaye?

ब्लॉगिंग से पैसे कमाने के लिए आपके पास एक ब्लॉग होना जरूरी है। इसलिए सबसे पहले एक Hosting Plan और एक Domain Name खरीदिए। और अपना ब्लॉग बनाइए। अगर आपके पास बजट नहीं है, तो आप Free Hosting से शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन एक TLD (Top Level Domain) जरूर खरीदिए। क्योंकि इसके बहुत-से फायदे हैं।

खैर, ब्लॉग तैयार होने के बाद नियमित रूप से Articles लिखिए और Publish कीजिए। जब Blog पर पर्याप्त Content (लगभग 25-30 आर्टिकल्स) हो जाऐ तो Adsense के लिए Apply कर दीजिए। और जैसे ही Adsense Approval मिल जाए, अपने ब्लॉग पर Ads लगाइए और पैसे कमाइए। हालांकि एडसेंस से ज्यादा Earning नहीं होती। सिर्फ Total Earning का 20-30% ही Adsense से आता है। बाकी का 70-80% हिस्सा Sponsorship, Affiliate Marketing, Merchandise, Local Advertising आदि से आता है। इसीलिए Blog की Reputation और Content Quality बहुत मायने रखती है।

यह भी पढ़िए | Facebook Se Paise Kaise Kamaye | How To Earn Money From Facebook

02. Youtube

यूट्यूब एक शानदार विकल्प है, जिसकी मदद से आप घर बैठे लाखों रूपये महीना कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको कुछ जरूरी संसाधन चाहिए। जैसे कि Camera, Mic, Tripod, Lights, Editing Software आदि। लेकिन ये काफी नहीं है। इसके अलावा आपको Video Making और Editing का Knowledge होना भी जरूरी है। तभी आप अच्छे वीडियोज बना सकते हैं। साथ ही Youtube Community Guidelines और Copyright जैसी चीजों के बारे में भी Proper जानकारी होनी चाहिए।

Youtube Se Paise Kaise Kamaye

सबसे पहले एक Youtube Channel बनाइए। और उसे Setup कीजिए। अर्थात् Channel की Proper Settings कीजिए। उसके बाद चैनल पर लगातार Videos Upload कीजिए। और प्रत्येक Video का Proper SEO कीजिए। क्योंकि कंपीटिशन के इस दौर में Youtube SEO बहुत जरूरी है। इसीलिए SEO और Marketing पर खास ध्यान दें।

आपको बताना चाहूँगा कि जब किसी चैनल पर 1000 Subscribers और 4000 घंटे का Watch Time पूरा हो जाता है! तो Youtube उस चैनल को Review करता है। और कॉन्टेंट के आधार पर उसे Approve या Reject कर देता है। अगर अप्रूवल मिल जाता है, तो चैनल पर Monetization की सुविधा On हो जाती है। यानि कि आप अपने चैनल को Adsense Account से लिंक कर सकते हैं। और अपने Videos पर Ads दिखाकर पैसे कमा सकते हैं।

ब्लॉगिंग की तरह Youtube Channel से भी आप Multiple तरीकों से पैसे कमा सकते हैं। यानि कि Google Adsense अकेला विकल्प नहीं है। आप Sponsorship, Merchandise, Affiliate Marketing और Local Advertising से भी पैसे कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपके चैनल की Reach अच्छी होनी चाहिए।

यह भी पढ़िए | नौकरी क्यों? घर बैठे शुरू कर सकते हैं ये 5 Business, कमाएंगे मोटी कमाई!

03. Reselling

रिसेलिंग की मदद से आप घर बैठे अच्छे-खासे पैसे कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपके पास Audience होनी जरूरी है। यानि कि कोई न कोई Blog, Website या Social Media अकाउंट होना जरूरी है। अगर आप Facebook, Twitter, Instagram, WhatsApp आदि पर एक्टिव रहते हैं। और आपके ठीक-ठाक Followers हैं! तो आप Reselling से पैसे कमा सकते हैं।

Reselling Se Paise Kaise Kamaye

रिसेलिंग से पैसे कमाने के लिए आपको Reseller बनना पड़ेगा। अर्थात् एक अच्छी Reseller Company का Member बनना पड़ेगा। लेकिन समस्या यह है कि भारत में इस वक्त ढ़ेर सारी रिसेलर कंपनियाँ हैं। और सभी अपने आपको India’s Best Reseller Company और India’s No.1 Reseller Company बताती हैं। ऐसे में किस पर विश्वास करें? और किसे चुनें? तो इसके लिए आप यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं:-

खैर, Reseller बनने के बाद अपने Store में Products Add कीजिए। उनकी Price Edit कीजिए, अपना कमीशन जोड़िए और उनका Link सोशल मीडिया पर शेयर कर दीजिए, बस। अब आपके लिंक से जो भी Product बिकेगा, आपको कमीशन मिलेगा।

उदाहरण के लिए, अगर 400 रूपये की एक शर्ट पर आपको 100 रूपये Commission चाहिए। तो आपको उसकी कीमत बदलकर 500 रूपये करनी होगी। और उसका लिंक सोशल मीडिया पर शेयर करना होगा। उसके बाद उस शर्ट के जितने भी Units बिकेंगे, हर यूनिट पर आपको 100 रूपये कमीशन मिलेगा। अगर 10 शर्ट बिके तो 10×100 = 1000 रूपये मिलेंगे। इस तरह आप दिन भर में कितने भी Products बेच सकते हैं।

यह भी पढ़िए | SEO क्या है? इसके बारे में सब कुछ जाने | What is SEO? know all about it

04. Freelancing

फ्रीलांसिंग का अर्थ है स्वतंत्र रूप से काम करना। अर्थात् किसी कंपनी या संस्थान के अधीन काम न करके अपने स्तर पर काम करना। और अपने Talent के दम पर पैसे कमाना। यह दरअसल एक Satisfying Job है जिसमें न सिर्फ अच्छा पैसा मिलता है। बल्कि Work Satisfaction भी मिलता है। यानि कि Freelancer बनकर आप अपनी पसंद का काम कर सकते हैं। और अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

Freelancing Se Online Earning Kaise Kare

फ्रीलांसिंग से पैसे कमाने के लिए एक अच्छा-सा Freelancer Platform जॉईन कीजिए। और अपनी Profile बनाइए। अर्थात अपने Skills, Work Experience, Awards और काम के बारे में बताइए। और अपने Best Work के Samples भी Upload कीजिए। ताकि लोग आपका काम देख सकें। उदाहरण के लिए अगर आप Logo Design करते हैं! तो अपने Best Logos को जरूर Upload करें। खैर, Profile Complete करने के बाद शांति से बैठिए और इंतजार कीजिए।

अब जब भी कोई Logo Designer के लिए सर्च करेगा, उसे आपकी प्रोफाइल दिख जाएगी। अगर उसे आपका काम पसंद आ गया तो वह आपसे संपर्क कर लेगा। और आपको Order दे देगा। इस तरह आपको लगातार काम मिलता रहेगा। और आप पैसे कमाते रहेंगे। लेकिन तब तक, जब तक आप मेहनत और ईमानदारी से काम करते रहेंगे।

यह भी पढ़िए | इंटरनेट पर वेबसाइट ट्रैफिक कैसे बढ़ाएं | How to Boost the Website Traffic On The Internet

05. Affiliate Marketing

एफिलिएट मार्केटिंग की मदद से आप प्रोडक्ट्स को Promote करके अच्छे पैसे कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपके पास एक मंच होना जरूरी है। अर्थात Products को Promote करने के लिए खुद का Blog, Website या Youtube Channel होना जरूरी है। लेकिन अगर आपके पास Facebook Page भी है! तो भी आप एफिलिएट मार्केटिंग से पैसे कमा सकते हैं। लेकिन बिना मंच और बिना ऑडियंस के यह संभव नहीं है।

Affiliate Marketing Se Paise Kaise Kamaye

सबसे पहले किसी eCommerce Company का Affiliate Program Join कीजिए। उसके बाद अपने अकाउंट में प्रोडक्ट्स Add कीजिए। और उसके बाद उन प्रोडक्ट्स को अपने Blog, Website या FB Page पर शेयर कर दीजिए, बस। अब जब भी कोई आपके लिंक से कोई प्रोडक्ट खरीदेगा। तो आपको उस प्रोडक्ट की कीमत का एक निश्चित हिस्सा कमीशन में मिलेगा। यानि कि जो भी कमीशन रेट होगा, उसके हिसाब से आपको पैसा मिल जाएगा। इस तरह आप दिनभर में कितने भी प्रोडक्ट्स प्रमोट कर सकते हैं। और कितने भी पैसे कमा सकते हैं।

लेकिन Affiliate Marketing से अच्छी कमाई करने के लिए आपको दो काम करने होंगे। एक, अपने Content से Related Products को Promote करना होगा। और दूसरा, बढ़िया कमीशन रेट वाले प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देनी होगी। अर्थात ऐसे प्रोडक्ट्स को प्रमोट करना होगा, जिनकी Commission Rate अच्छी हो।

यह भी पढ़िए | घर से काम करने के 4 आसान ऑनलाइन कमाई (Online Earning) के तरीके 

06. Digital Marketing

डिजिटल मार्केटिंग एक ऐसा करियर ऑप्शन है, जिसकी मदद से आप जीवन भर पैसा कमा सकते हैं। क्योंकि दुनिया लगातार डिजिटल होती जा रही है। और Digital Marketing की डिमांड दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आने वाले समय में इसकी Demand किस क़दर बढ़ेगी? खैर, जिन लोगों को नहीं पता कि डिजिटल मार्केटिंग क्या है? उनकी जानकारी के लिए बताना चाहूँगा कि यह ऑनलाइन प्रचार की एक तकनीक है। जिसमें Digital Platforms के जरिए प्रचार किया जाता है।

Digital Marketing Se Paise Kaise Kamaye

डिजिटल माकेर्टिंग से पैसे कमाने के लिए आपकी Online Presence बहुत जरूरी है। इसीलिए सबसे पहले अपनी Online Presence को मजबूत कीजिए। अर्थात् अपनी Website बनाइए और अपने काम के बारे में लोगों को बताइए। साथ ही Social Media Platforms पर अपने Accounts बनाइए। और उन्हें नियमित रूप से अपडेट कीजिए। नये Updates और Trends को समझने के लिए Digital Marketing Agencies को फॉलो कीजिए। और उनके काम-काज पर नजर रखिए। ताकि आपको पता चल सके कि वे किस तरह काम करती हैं?

जब लोग आपको आपके काम से पहचानने लग जाऐंगे तो आपको काम मिलना शुरू हो जाएगा। और आप अच्छी Earning कर पाऐंगे। डिजिटल मार्केटिंग एक ऐसी जॉब है, जिसमें आपको अप-टू-डेट रहना पड़ता है। अर्थात नये Updates और Trends को फॉलो करना पड़ता है। और उनके हिसाब से अपनी Marketing Strategies और Techniques में बदलाव करना पड़ता है।

यह भी पढ़िए | Marketing Strategy क्या है? | What Is Marketing Strategy?

07. Ebook Publishing

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आजकल ई-बुक्स का चलन है। और लोग पेपर बुक्स की बजाय Ebooks पढ़ना ज्यादा पसंद करते हैं। क्योंकि ईबुक्स हमारे फोन/लैपटॉप में रहती हैं, जिन्हें हम जब चाहें, जहाँ चाहें पढ़ सकते हैं। इसीलिए अब पेपर बुक्स को भी ईबुक्स के रूप में बदला जा रहा है। ताकि लोग उन्हें डिजिटली पढ़ सकें। खैर, Ebook Publish करके आप घर बैठे अच्छी कमाई कर सकते हैं।

Ebook Publishing Se Paise Kaise Kamaye

ईबुक पब्लिशिंग से पैसे कमाने के लिए आपको रोचक और मनोरंजक कहानियाँ लिखनी आनी चाहिए। साथ ही अपनी कहानियों को Ebooks के रूप में पब्लिश आना चाहिए। आप काल्पनिक किस्से कहानियों से लेकर उपन्यास, जीवनी कुछ भी लिख सकते हैं। लेकिन जहाँ तक मैं समझता हूँ, सस्पेंस, ड्रामा और थ्रिल वाली कहानियाँ बिकती हैं। खैर, eBook कंपलीट होने के बाद बारी आती है उसे Publish करने की! तो इसके लिए कई सारे Platforms उपलब्ध हैं।

जैसे कि KDP (Kindle Direct Publishing), Google Play Books, Goodreads, Kobo, Readsy, Smashwords आदि। ये Best Platforms For Ebook Publishig हैं। इन प्लेटफॉर्म्स की मदद से आप अपनी ईबुक पब्लिश कर सकते हैं। और पैसे कमा सकते हैं। एक बार पब्लिश होने के बाद जब लोग आपकी ईबुक को खरीदेंगे, तो आपको Royalty मिलेगी। और जितनी ज्यादा प्रतियाँ (Copies) बिकेंगी, उतनी ज्यादा रॉयल्टी मिलेगी। इस तरह आप eBook Publishing की मदद से घर बैठे पैसे कमा सकते हैं।

यह भी पढ़िए | SEO क्या है? इसके बारे में सब कुछ जाने | What is SEO? know all about it

08. Online Courses

आजकल इंटरनेट की मदद से लोग घर बैठे नई-नई चीजें सीखते हैं। और इसके लिए वे Online Courses का सहारा लेते हैं। हाल के दिनों में ऑनलाइन कॉर्सेज की मांग अचानक से बढ़ी है। क्योंकि Covid-19 के कारण लोग घरों में बंद थे और उनके पास करने को कुछ था नहीं। लिहाजा उन्होंने Online Courses के जरिए नई-नई चीजें सीखी। और अपने समय का सदुपयोग किया। लेकिन Covid-19 के अलावा भी ऑनलाइन कॉर्सेज की मांग लगातार बढ़ रही है। और Creators अच्छे पैसे कमा रहे हैं।

Online Courses Se Paise Kaise Kamaye?

ऑनलाइन कॉर्सेज से पैसे कमाने के लिए आपके पास Talent होना चाहिए। आपको बोलना और लिखना आना चाहिए। साथ ही Videos बनाना भी आना चाहिए। क्योंकि ऑनलाइन कॉर्सेज में Photos, Videos, Graphics आदि का खूब इस्तेमाल होता है। साथ ही PPT Files, Docs, और Sheets का भी इस्तेमाल होता है। इसीलिए कॉर्स बनाने के लिए इन तमाम चीजों को Create पड़ता है।

अगर आप किसी विषयवस्तु को सरल, रोचक व प्रभावी ढंग से समझा सकते हैं! तो आप Online Courses बना सकते हैं। और अच्छे पैसे कमा सकते हैं। आपको बताना चाहूँगा कि ऑनलाइन कॉर्सेज के लिए विषय बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसीलिए ऐसे विषयों का चुनाव कीजिए, जिनमें लोगों का Interest हो। और जिनकी जरूरत हो। जैसे कि स्कूली पाठ्यक्रम के विषय (गणित, विज्ञान आदि), Mobile Repairing, SEO, Digital Marketing, Programming Languages, Web Designing, Ethnical Hacking आदि।

Course बनाने के बाद कॉर्स को Sell कीजिए, और पैसे कमाइए। इसके लिए आप अपने ब्लॉग, वेबसाइट या ऐप्प का सहारा ले सकते हैं। अगर आपके पास ब्लॉग, वेबसाइट या ऐप्प नहीं है! तो आप Udemy, Skillshare और Thinkfic जैसे Platforms का सहारा ले सकते हैं।

यह भी पढ़िए | Mass Communication Course kya hai | मास कम्युनिकेशन कोर्स क्या है | What is mass communication course

09. Crypto Trading

क्रिप्टोकरेंसी में Trade करके आप कम समय में अच्छे पैसे कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपके पास पैसे होने जरूरी हैं। साथ ही जोखिम उठाने का साहस भी। क्योंकि Cryptocurrency की कीमतें अप्रत्याशित रूप से घटती-बढ़ती हैं। यानि कि कई बार कीमतें आसमान छू जाती हैं तो कई बार नीचे गिर जाती हैं। कई बार जबरदस्त फायदा होता है! तो कई बार भयंकर नुकसान हो जाता है। इसीलिए Crypto Trading के लिए Crypto Market की जानकारी होना बहुत जरूरी है।

Crypto Trading Se Paise Kaise Kamaye?

सबसे पहले एक Cryptocurrency Market या Cryptocurrency Exchange का चुनाव कीजिए। अर्थात् Wazir X, CoinSwitch या CoinDCX जैसे किसी प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाइए। और KYC Complete कीजिए। उसके बाद अपने अकाउंट में पैसे Deposit कीजिए। और उसके बाद अपनी मनपसंद Cryptocurrency (जैसे कि Bitcoin, XRP, Etherium, DogeCoin आदि) खरीद लीजिए।

एक बार Cryptocurrency खरीदने के बाद उसकी कीमत पर नजर बनाकर रखिए। और जैसे ही कीमत बढ़े, बेच दीजिए। और कीमत कम होने पर खरीद लीजिए। इस तरह कम कीमत पर खरीदकर, अधिक कीमत पर बेचते रहिए और लगातार पैसे कमाते रहिए। लेकिन एक बात का हमेशा ध्यान रखिए। कोई भी क्रिप्टोकरेंसी खरीदने से पहले उसके बारे में जानकारी जरूर लें।

यह भी पढ़िए | News Portal kaise Shuru kare | How To Start News Portal | ऐसे शुरू करें लाखों रुपये कमाने वाला न्यूज पोर्टल

10. Share Market

शेयर मार्केट के बारे में तो आप भलीभांति जानते होंगे। यह दरअसल क्रिप्टोकरेंसी की तरह ही एक शानदार विकल्प है! जिसकी मदद से आप कम समय में अच्छे पैसे कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको प्रोपर जानकारी होनी चाहिए कि Share Market क्या है? और कैसे काम करता है? साथ ही कौनसे शेयर्स अच्छा Perform करेंगे? और कौनसे बुरा? इसका प्रोपर आइडिया होना चाहिए, तभी आप शेयर मार्केट से पैसे कमा सकते हैं। वरना आपके पैसे डूब भी सकते हैं।

Share Market Se Paise Kaise Kamaye?

शेयर मार्केट से पैसे कमाने के लिए आपके पास डिमेट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट होना जरूरी है। इसीलिए सबसे पहले एक DP (Depository Participant) का चुनाव कीजिए। और Register कीजिए। यानि कि अपना Demat Account और Trading Account खोलिए। उसके बाद अपने DP की वेबसाइट या मोबाइल ऐप्प में जाकर लॉगिन कीजिए। और Funds Add कीजिए। उसके बाद आप जिस भी कंपनी के शेयर्स खरीदना चाहते हैं, खरीद लीजिए।

आप जो भी शेयर्स खरीदेंगे, वे आपके Demat Account में दिखाई देंगे। और जब तक आप उन्हें बेचेंगे नहीं, तब तक वे आपके Demat Account में जमा रहेंगे। एक बार शेयर्स खरीदने के बाद आपको भाव बढ़ने का इंतजार करना है। और जैसे ही भाव बढ़े, बेच दीजिए। यानि कि कम कीमत में खरीदिए और अधिक कीमत में बेच दीजिए। इस तरह अच्छा प्रदर्शन करने वाले शेयर्स को खरीदते-बेचते रहिए। और पैसे कमाते रहिए।

यह भी पढ़िए:- इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्या है? | What Is Electronic Media

11. Live Stream

लाईव स्ट्रीम के लिए Youtube सबसे परफेक्ट ऑप्शन है। क्योंकि यूट्यूब के पास हर तरह की Audience है। इसीलिए ज्यादातर Creators Youtube पर ही Live Stream करते हैं। और यूट्यूब ने भी Streamers को काफी सहूलियतें दे रखी हैं। क्योंकि इसमें यूट्यूब का भी फायदा है। दरअसल यूट्यूब प्रत्येक Superchat का 30% हिस्सा खुद रखता है और 70% हिस्सा Creator को देता है। यानि कि अगर कोई क्रिएटर सुपरचैट से 10,000 रूपये कमाता हैं। तो 3,000 रूपये यूट्यूब रखेगा और 7,000 रूपये क्रिएटर को देगा।

Live Stream Se Online Earning Kaise Kare?

लाईव स्ट्रीम से पैसे कमाने के 2 तरीके हैं। एक Monetization और दूसरा Superchat. अगर मोनेटाइजेशन की बात करें, तो यह अर्निंग का सबसे बेसिक और प्राइमरी फीचर है। इसके जरिए आप अपनी Live Stream को मोनेटाइज कर सकते हैं। और Ads लगाकर पैसे कमा सकते हैं। लेकिन वहीं Superchat एक Premium फीचर है, जिसके जरिए आप अपने Subscribers से Chat करते हैं। और इसके बदले उन्हें पैसे देने पड़ते हैं।

जब स्ट्रीम खत्म होने के बाद सुपरचैट से जो भी Earning होती है, उसका 30% हिस्सा यूट्यूब रख लेता है। और 70% हिस्सा आपको दे देता है। इस तरह आप Live Stream से अच्छे-खासे पैसे कमा सकते हैं। आजकल आप देखते होंगे कि बड़े-बड़े Youtubers रोज Live Stream करते हैं। वे अपने मुख्य चैनल पर कभी-कभार ही वीडियो अपलोड करते हैं। लेकिन Live Stream रोज करते हैं। क्योंकि इसमें ज्यादा कमाई है।

12. Mobile Apps

आप Play Store पर जाकर कुछ भी Search कर लीजिए, आपको कोई न कोई App जरूर मिल जाएगी। यहाँ तक कि Trimmer से लेकर Comb और Knife से लेकर Toilet Paper तक हर चीज की ऐप्प मिल जाएगी। लेकिन हद यह है कि इनमें कई Apps Paid हैं। यानि कि लोग इन्हें पैसे देकर खरीदते हैं। अगर आप भी चाहें, तो Mobile Apps से घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। कैसे? आइए जानते हैं।

Mobile Apps Se Paise Kaise Kamaye?

सबसे पहले आपको एक समस्या ढूँढनी होगी। यानि कि अपनी ऐप्प के लिए एक Solid कारण या आधार ढूँढना होगा। कोई ऐसी समस्या, जो रोजमर्रा के कामों से जुड़ी हो और उसकी वजह से काफी परेशानी होती हो। जैसे कि Youtube Videos Download न कर पाना एक ऐसी समस्या है, जिससे हर कोई परेशान है। इसीलिए App Developers ने इसके लिए Apps बना डाली। आपको भी इसी तरह की समस्याऐं ढूँढनी है, और उनका समाधान करना है।

अर्थात् हर समस्या के लिए एक App बनानी है। और उसे Play Store पर Publish करना है। इसके लिए आपको Play Store पर अपना अकाउंट बनाना होगा और 25$ फीस देनी होगी। यह फीस सिर्फ एक बार देनी पड़ती है। उसके बाद आप Apps और Games Publish कर सकते हैं। और उन्हें Monetize करके पैसे कमा सकते हैं। इसके अलावा आप Paid Apps और Paid Games बनाकर भी पैसे कमा सकते हैं।

13. Content Writing

कॉन्टेंट राईटिंग एक ऐसा काम है, जो हमेशा डिमांड में रहता है। अर्थात् कॉन्टेंट की जरूरत कभी खत्म नहीं होती। Blogs, Websites, Products, Ads, Movies, Marketing आदि के लिए लगातार Content की जरूरत पड़ती रहती है। इसीलिए Content Writing के जरिए आप लगातार पैसे कमा सकते हैं। बस आपको लिखना आना चाहिए। और अपने कौशल कौशल से प्रभावित करना आना चाहिए।

Content Writing Se Online Earning Kaise kare?

सबसे पहले Linkedin, Naukri, Indeed और Upwork जैसे Platforms पर अपना अकाउंट बनाइए। और अपनी प्रोफाइल कंपलीट कीजिए। प्रोफाइल में अपने काम और अनुभव के बारे में जरूर बताइए। साथ ही अपने काम का सैंपल भी अपलोड कीजिए। ताकि लोग आपका काम देख सकें। और फैसला कर सकें कि आप उनके लिए सही हो या नहीं? यानि कि आपका लेखन उनके प्रोजेक्ट के लिए सही है या नहीं?

प्रोफाइल कंपलीट होने के बाद आराम से बैठिए और इंतजार कीजिए। जैसे ही आपके काम से Related कोई Job पोस्ट होगी, आपको तुरन्त नोटिफिकेशन आ जाएगा। साथ ही Content Writing से जुड़े Job Offers मिलने शुरू हो जाऐंगे। आप अपनी प्रोफाइल में जाकर तमाम ऑफर्स को देख सकते हैं। और अपना पसंदीदा ऑफर Accept कर सकते हैं। इस तरह आप Content Writing की मदद से अच्छी-खासी Earning कर सकते हैं।

14. Web Designing

सबसे पहले तो आपको यह बता दूँ कि Web Designing और Web Development दोनों अलग-अलग चीजें हैं। वेब डिजानिंग, वह होती है जो आपको स्क्रीन पर दिखाई देती है। और वेब डेवलपमेंट में सक्रीन के पीछे की चीजें आती हैं। यानि कि इसे आप वेबसाइट की Wiring (वायरिंग) कह सकते हैं। वेब डिजानिंग के लिए Programming और Coding की जरूरत नहीं पड़ती। आप Photoshop की मदद से Website का Design बना हैं।

Web Designing Se Paise Kaise Kamaye?

वेब डिजानिंग एक रचनात्मक कार्य है। इसलिए आपको Creative और Unique Designs बनाने आने चाहिए। डिजाइन में वेबसाइट का बैकग्राउंड कलर, Texts और Links का कलर, अलग-अलग Elements और उनकी जगह, Alignment, लम्बाई-चौड़ाई, Sidebar, Menus आदि आते हैं। जब आप किसी को ओपन करते हैं! तो स्क्रीन पर आपको जो कुछ दिखाई देता है, वह सब उसका डिजायन पार्ट होता है।

अगर आप वेब डिजानिंग से पैसे कमाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी पोर्टफोलियो वेबसाइट बनाइए। और अपने Best Designs को Showcase कीजिए। साथ ही Upwork, Indeed और Naukri जैसे Job Platform पर अपनी Profile बनाइए। और अपने काम के बारे में बताइए। ताकि आपको Instantly काम मिल सके।

15. Graphic Design

ग्राफिक डिजायन एक Creative Field है, जहाँ न सिर्फ आप Creativity दिखा सकते हैं। बल्कि Online Earning भी कर सकते हैं। अर्थात् घर बैठे पैसे भी कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको ग्राफिक डिजायनिंग का Knowledge होना जरूरी है। आपको बताना चाहूँगा कि आज के डिजिटल युग में ग्राफिक्स की जबरदस्त मांग है। और यह मांग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में अगर आप एक Graphic Designer हैं तो अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

ग्राफिक डिजायनिंग से Online Earning कैसे करें?

सबसे पहले Job Searching Platforms पर अपनी Profile बनाइए। और अपने काम के बारे में लोगों को बताइए। अर्थात् अपने Skills और Work Experience के बारे में जानकारी साझा कीजिए। और अपने काम के Sample अपलोड कीजिए। ताकि लोग आपका काम देख सकें। और जरूरत पड़ने पर आपको हायर कर सकें।

एक जरूरी बात बताना चाहूँगा कि अगर आप एक Digital Content Creator हैं! तो अपनी Website जरूर बनाऐं। साथ ही अपने काम से रिलेटेड जितने भी Digital Platforms हैं, उन पर अपनी प्रोफाइल जरूर बनाऐं। क्योंकि एक डिजिटल कॉन्टेंट क्रिएटर के लिए उसकी Online Presence बहुत महत्वपूर्ण होती है। इससे न सिर्फ आपकी Reach बढ़ती है, बल्कि काम भी आसानी से मिल जाता है।

16. Clothes Designing

इस वक्त फ़ैशन इंडस्ट्री तेजी से फल-फूल रही है। और डिजायनर कपड़ों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसीलिए Clothes Design करके आप अच्छे पैसे कमा सकते हैंं। बशर्ते, आपको कपड़े डिजायन करना आता हो। दरअसल Fashion Designing का Proper Course होता है। जिसमें कपड़े डिजाइन करने के साथ-साथ और भी कई चीजें सिखाई जाती हैं। लेकिन यहाँ हम सिर्फ Clothes Designing की बात कर रहे हैं। अगर आपने फैशन डिजानिंग का कॉर्स किया है तो आप अपना Brand भी Launch कर सकते हैं।

क्लोथ डिजायनिंग से Online Earning कैसे करें?

सबसे पहले कुछ Dresses डिजायन कीजिए। और किसी Famous Model को हायर करके अपने कपड़े Promote करवाइए। अर्थात् मॉडल को अपने डिजायन किए हुए कपड़े पहनाकर फोटोशूट करवाइए। और सोशल मीडिया के जरिए प्रमोट कीजिए। उसके बाद Famous Celebrities के लिए कपड़े डिजायन कीजिए। और Local Fashion Shows और Events में Participate कीजिए। ताकि आपके काम को ज्यादा से ज्यादा Exposour मिले।

साथ ही Local Exhibitions में Participate कीजिए और अपने कपड़े Sell कीजिए। जब लोग आपको आपके काम से पहचानने लग जाऐं तो अपने Collections लॉन्च कीजिए। और अपने Brand Name से Online Sell कीजिए। अगर आप अपना Brand नहीं बनाना चाहते तो कोई बात नहीं! आप दूसरे Brands और कंपनियों के लिए काम कर सकते हैं। इस तरह Clothes Design करके आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं।

17. T-shirt Printing

आजकल Printend Tshirts का काफी क्रे़ज हैं। लोग प्रिंट की हुई टीशर्ट्स पहनना पसंद करते है। खासकर, युवा वर्ग इस ट्रेंड को काफी शिद्दत से फॉलो करता है। ऐसे में T-shirt Printing एक शानदार विकल्प है ऑनलाइन पैसे कमाने का। अगर आपको Tshirt Printing में रूचि है तो आप घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको कुछ जरूरी Equipments चाहिए। जैसे कि Printing Machine, Colour Ink, Heat Press Machine, Screen, Dryer आदि।

टीशर्ट प्रिंटिंग से Online Earning कैसे करें?

इसके लिए आपके पास 2 ऑप्शन्स हैं। पहला, Designs बनाकर प्रिंटिंग कंपनियों को बेचना। और दूसरा, खुद Tshirt Print करके बेचना। अगर आप बतौर Designer काम करना चाहते हैं तो इसके लिए कई Platforms हैं। जैसे कि Spreadshirt, Designhill, Printful, The Souled Store, My Dream Store आदि। इनमें से किसी भी प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाइए। अपने Tshirt Designs Upload कीजिए और Sell कर दीजिए।

अगर आप खुद Tshirt Print करके बेचना चाहते हैं तो सबसे पहले अपना Store बनाइए। अगर आपके पास Domain Name और Hosting खरीदने के पैसे नहीं हैं! तो आप Shopify जैसे Free Platforms से भी शुरुआत कर सकते हैं। खैर, Store Ready होने के बाद अपने Products (Tshirts) को लिस्ट कीजिए और Sell करके पैसे कमाइए।

18. Online Consultation

एक Consultant (परामर्शदाता) का काम होता है अपने Client को सही सलाह देना। और उसकी समस्या का निवारण करना। इसके लिए अलग-अलग Fields होते हैं। मसलन Career, Health, Family, Financial, Marketing, HR, PR, IT आदि। आप इनमें से किसी भी फील्ड का चुनाव कर सकते हैं। बस आपको उस फील्ड का Knowledge होना चाहिए। साथ ही Client से बातचित करना और उसकी समस्या का समाधान करना आना चाहिए।

Online Consultation Se Paise Kaise Kamaye?

सबसे पहले एक फील्ड का चुनाव कीजिए। और उसके बारे में Proper Study और Research कीजिए। अर्थात् विशेषज्ञता हासिल कीजिए। उसके बाद अपना Online Portal और Mobile App लॉन्च कीजिए। और उसके बाद अपना Online Consultation का काम शुरू कर दीजिए। अब जो भी Client आपसे परामर्श लेना चाहेगा, उसे फीस देनी पड़ेगी। इस तरह आपकी Earning होगी।

19. Logo Design

लोगो डिजायन एक ऐसा प्रोफेशन है, जो हमेशा डिमांड में रहता है। क्योंकि रोज नये Startups शुरू होते हैं। और बहुत-से Organizations, Websites और Blogs बनते हैं। जिन्हें Logos की जरूरत पड़ती रहती है। इसीलिए लोगो डिजायन करके आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं। बशर्ते, आपको Photoshop का नॉलेज हो और आप अच्छे Logos बनाना जानते हों।

Logo Designing Se Paise Kaise Kamaye?

सबसे पहले कुछ कंपनियों के नाम सोचिए। और उनसे रिलेटेड कुछ अच्छे, यूनिक और Trendy Logos Design कीजिए। उसके बाद Fiverr, Upwork, Freelancer और DesignCrowd जैसे किसी प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाइए। और अपने Logos Upload कीजिए। अब अगर आपके Logos लोगों को पसंद आए, तो वे आपसे खुद संपर्क कर लेंगे। और आपको ऑर्डर दे देंगे। इस तरह आप Logos Design करके घर बैठे Online Earning कर सकते हैं।

20. Photo Selling

अगर आप गूगल पर कोई Photo Search करेंगे तो आपको SutterStock का नाम जरूर दिख जाएगा। क्योंकि यह एक Photo Selling Website है, जो ऑनलाइन फोटोज बेचती है। लेकिन यह इस तरह की अकेली वेबसाइट नहीं है। और भी ढ़ेर सारी Websites हैं, जो ऑनलाइन फोटोज बेचती हैं। लेकिन सवाल यह है कि इन वेबसाइट्स के पास ये Photos आती कहाँ से हैं? तो ये दरअसल फोटोज खरीदती हैं।

Photo Editing Se Online Earning Kaise Kare?

फोटोज दो तरह के होते हैं। एक वास्तविक फोटो, जो कैमरे से खींचे जाते हैं। दूसरे काल्पनिक फोटोज, जो Photo Editing Tools की मदद से बनाए जाते हैं। हालांकि दोनों ही तरह के फोटोज बेचकर आप पैसे कमा सकते हैं। लेकिन काल्पनिक फोटोज में काफी मेहनत और समय लगता है। क्योंकि इनमें Subject नहीं होता। बल्कि उसे दिमाग से Create करना पड़ता है। इसीलिए इस तरह के फोटोज काफी महंगे बिकते हैं। क्योंकि इस तरह के फोटोज हर कोई नहीं बना सकता। लेकिन वास्तविक फोटोज हर कोई खींच सकता है।

अगर Earning की बात करें तो इसके लिए कई सारे विकल्प हैं। जैसे कि SutterStock, Foap, Alamy, 500px, 123RF, iStock, Fotolia, GettyImages, Adobe Stock, CreStock, Stocksy आदि। इन वेबसाइट्स पर जाकर आप अपनी Photos Sell कर सकते हैं। और घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। मगर आपकी फोटोज Uniques होनी चाहिए। और आपकी खुद की Creation होनी चाहिए। यानि कि आप किसी दूसरे की फोटोज नहीं बेच सकते।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

Posted by Talkaaj 

???????? Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information????????

???? WhatsApp                       Click Here
???? Facebook Page                  Click Here
???? Instagram                  Click Here
???? Telegram Channel                   Click Here
???? Koo                  Click Here
???? Twitter                  Click Here
???? YouTube                  Click Here
???? ShareChat                  Click Here
???? Daily Hunt                   Click Here
???? Google News                  Click Here

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow Me

You may also like

4 comments

Pramod July 25, 2022 - 7:05 pm

Thanks for this Valuable knowledge, इस पोस्ट में बहुत अच्छे बिज़नेस आइडियाज सिखने को मिले है यहाँ से कोई भी व्यक्ति बिज़नेस का आईडिया लेकर अपने लिए रोजगार का इंतजाम कर सक्ता है। Today’s time is becoming digital, in such a situation it has become very easy to do business online. We can get the best ideas from here for earning online.

Reply
Pooja Sen April 13, 2023 - 11:48 pm

maine cloth design ka kaam Instagram se suru kiya jis se mughe meri pheli online income hui thanks you so much

Reply
TalkAaj April 14, 2023 - 8:36 am

welcome mam ap apne dosto ko bhi share kare taki apke jaise kisi or ka acha ho ske thanks

Reply
TalkAaj April 14, 2023 - 8:46 am

welcome sir ap apne dosto ko bhi share taki unko bhi achi jankari mil ske syad unka hamare artical se achha ho jaye

Reply

Leave a Comment

About Us

Talkaaj News पर पढ़ें देश-दुनिया की खबरें, जानें बिजनेस, सरकारी योजनाएं, बॉलीवुड, शिक्षा, नौकरी, खेल और राजनीति का हर अपडेट।

All Right Reserved. Designed and Developed by Talkaaj