Online Games कर्ज ने ली जान: पति-पत्नी ने बेटी के सामने किया सुसाइड, आखिरी कॉल में कहा- अब मरने के सिवा कोई रास्ता नहीं!

Debts from online games
5/5 - (1 vote)

Online Games में 5 लाख हारने पर पत्नी के साथ की आत्महत्या: एक दिन पहले ही साली को फोन कर कहा था- मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा

मोबाइल पर ऑनलाइन गेम (Online Games) खेलते-खेलते युवक इतना कर्ज में डूब गया कि उसने पत्नी के साथ घर में ही आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह करीब 7 बजे कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बुजुर्ग पिता को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिला। कुछ देर बाद 5 साल की पोती ने अंदर से दरवाजा खोला। सामने बेटे और बहू के शव पंखे से लटके हुए थे। घटना कोटा के कैथून इलाके की है।

उधर, आत्महत्या करने से एक दिन पहले युवक ने पत्नी की बड़ी बहन को फोन कर कहा था- ऑनलाइन गेम में मुझ पर 4 से 5 लाख रुपए का कर्ज है। मेरे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। पत्नी की बड़ी बहन ने भी युवक को समझाया था। उसने कहा था कि तुम ऐसा कुछ मत करो। पैसों का इंतजाम हो जाएगा। सुबह खबर आई कि दोनों ने आत्महत्या कर ली है।

6 साल पहले हुई थी शादी

थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया- दीपक राठौर और उसकी पत्नी राजेश राठौर के शव मिले हैं। दोनों कैथून के खेड़ा रसूलपुर (खेड़ा रामपुर) के रहने वाले थे। दीपक के पिता सत्यनारायण राठौर ने बताया- वह मेरा इकलौता बेटा था। उसके अलावा मेरी दो बेटियां हैं। दीपक की शादी 6 साल पहले हुई थी। उसकी एक बेटी है। बेटे और बहू के बीच अच्छा तालमेल था। कोई झगड़ा भी नहीं था। रविवार रात को बहू ने खाना बनाया। इसके बाद सभी ने खाना खाया। सब ठीक था। रात को पोती, बेटा और बहू कमरे में सोने चले गए।

सुबह कमरे से बाहर नहीं आए

सत्यनारायण (मृतक के पिता) ने बताया कि सोमवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने आवाज लगाई तो 5 साल की पोती ने दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो दीपक और राजेश के शव पंखे से लटके हुए थे। दरअसल, रविवार को दोनों बाजार गए थे। बाजार से रस्सी खरीदकर लाए थे। उसी रस्सी से फंदा लगाया है। विवाहिता की बड़ी बहन ने कहा था- कोई गलत कदम मत उठाना राजेश (विवाहिता) के पिता प्रेम शंकर ने कहा- दामाद (दीपक) पहले आरसीसी में काम करता था। बेटी के कहने पर मैंने उसे डीसीएम फैक्ट्री में नौकरी दिलवाई थी। रविवार शाम दीपक ने मेरी बड़ी बेटी को फोन कर बताया कि वह ऑनलाइन गेम खेलता है। इसमें उस पर 4 से 5 लाख रुपए का कर्ज हो गया है। अब आप ही बताइए मैं क्या करूं, मेरे पास मरने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। मेरी बड़ी बेटी ने कहा था कि कोई गलत कदम मत उठाना। हम कहीं से पैसों का इंतजाम कर लेंगे।

सड़कें समंदर में तब्दील, नावों में महिलाएं और बच्चे, पीठ पर पालतू जानवर… मणिपुर (Manipur) में बारिश के बाद कोहराम, देखे तस्वीरें

(Read the latest news of the country and the world first on TalkAaj (Baat Aaj Ki), follow us on FacebookTwitterInstagram and YouTube)

WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram GroupJoin Now
Google NewsFollow Me

Leave a Comment