Table of Contents
Petrol-Diesel की चिंता खत्म! CNG से ज्यादा इन 4 इलेक्ट्रिक कारों (Electric Cars) को किया जा रहा पसंद, पूरा देश हुआ दीवाना
Tata Nexon EV ने भारतीय बाजार में अपना दबदबा साबित कर दिया है। यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार (best selling ev) बन गई है।
Tata Nexon EV ने भारतीय बाजार में अपना दबदबा साबित कर दिया है। यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार (best selling ev) बन गई है। ऐसे में आज हम आपको उन चार इलेक्ट्रिक कारों (Electric Cars) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। इन इलेक्ट्रिक कारों में Tata Nexon EV, MG ZS EV, Tata Tigor EV और Hyundai Kona शामिल हैं। आज हम आपको उन सभी इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इनकी कीमतों के बारे में भी बताएंगे। तो आइए एक नजर डालते हैं…
यह भी पढ़िए | सिर्फ 5,555 रुपये EMI देकर घर लाएं यह किफायती SUV, जाने पूरी जानकारी
टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV)
यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है, जिसे पिछले साल 9,111 लोगों ने खरीदा था। वहीं, साल 2020 में इसके 2,529 मॉडल बिके। यह इलेक्ट्रिक कार (Electric Cars) एक बार फुल चार्ज करने पर 312 किलोमीटर तक चलती है। यह 9.9 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। यह फास्ट चार्जर से 60 मिनट में 80 प्रतिशत और होम चार्जर से 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है।
MG ZS EV
यह भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार (Electric Cars) है, जिसे पिछले साल 2,798 ग्राहकों ने खरीदा था। साल 2020 में इसके 1,142 मॉडल बेचे गए। यह 419 किमी की रेंज देता है। यह 8.5 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। एक मानक एसी चार्जर के साथ, यह इलेक्ट्रिक SUV 6 घंटे में 80 प्रतिशत तक और 50 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर के साथ 50 मिनट में चार्ज हो जाती है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये है।
Tata Tigor EV
यह भारतीय बाजार में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार (Electric Cars) है, जिसे साल 2021 में 2,611 ग्राहकों ने खरीदा था। वहीं, साल 2020 में 631 और 2019 में 728 मॉडल बिके। यह इलेक्ट्रिक कार 306 किमी तक की रेंज देती है। . यह 5.7 सेकेंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है।
Hyundai Kona
बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर है। 2021 में इसकी 121 यूनिट, साल 2020 में 223 और साल 2019 में 292 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह 9.7 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है। यह इलेक्ट्रिक कार (Electric Cars) 452 किमी तक की रेंज देती है। सामान्य चार्जर से यह 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। वहीं, फास्ट चार्जर से यह एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 23.79 लाख रुपये है, जो 23.98 लाख रुपये तक जाती है।
यह भी पढ़िए| कम खर्च में पूरा होगा कार का सपना! 3,555 रुपये देकर घर लाएं सबसे सुरक्षित हैचबैक, जाने पूरी डिटेल्स
यह भी पढ़िए| Sunroof Cars: कम दाम में सनरूफ वालीं ये 5 कारें आपको आएंगी पसंद, देखें कीमत और फीचर्स
यह भी पढ़िए| Tata Tiago , Maruti Celerio और Hyundai Santro CNG वेरिएंट में से कौन सा सबसे बेहतरीन है?
यह भी पढ़िए| सिर्फ 73 हजार देकर घर ले जाएं Maruti Celerio VXI CNG, प्रीमियम फीचर्स के साथ मिलेगा 35 kmpl का माइलेज
यह भी पढ़िए| इन 7-सीटर कारों में ‘बड़ी से बड़ी’ फैमिली हो जाएगी फिट, 22 kmpl का देती हैं धांसू माइलेज, 4.26 लाख से शुरू
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
TalkAaj (बात आज की) के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
TalkAaj (बात आज की) के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
TalkAaj (बात आज की) के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
TalkAaj (बात आज की) के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
TalkAaj (बात आज की) के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
TalkAaj (बात आज की) के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
TalkAaj (बात आज की) के समाचार ग्रुप को Google News पर फॉलो करें