आपके लिए | BPL Ration Card Aise Banaye (2023) | बीपीएल राशन कार्ड कैसे बनवाएं? 

पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी कैसे खोले जानिए?

जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारतीय डाक विभाग (India Post Office)  द्वारा दो तरह की फ्रेंचाइजी दी जाती है। शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दोनों ही पोस्टल एजेंसी (Postal Agents Franchise) और फ्रेंचाइजी काउंटर सर्विस (Outlet Franchise) से संबंधित ये दोनों फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जिन नागरिकों का पोस्ट ऑफिस में पेंशन खाता है, उन नागरिकों को फ्रेंचाइजी के लिए प्राथमिकता दी जाएगी. हालांकि, आप पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी भी कम से कम निवेश में ले सकते हैं।

वे इच्छुक उम्मीदवार, चाहे वे ग्रामीण क्षेत्रों से हों या शहरी क्षेत्रों से, जो भी पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेने के इच्छुक हैं, वे इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। इसमें फ्रेंचाइजी से जुड़ी कुछ खास जानकारी दी गई होगी। उन जानकारियों को ध्यान से पढ़ें। उसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक और सही सही दर्ज करना होगा। उसके बाद आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म को डाक मंडल कार्यालय में जमा करना होगा। फॉर्म जमा होने के बाद सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद आप अपनी पात्रता के अनुसार 14 दिनों के अंदर फ्रेंचाइजी का चुनाव कर सकते हैं।

Post Office Franchise 2023 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको Post Office Franchise Online Apply करने से सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी कैसे लें ? आवेदन प्रक्रिया
साल 2023
विभाग का नाम इंडिया डाक विभाग
लाभार्थी देश के सभी व्यक्ति
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in

फ्रेंचाइजी के प्रकार

जानकारी के लिए बता दें भारतीय डाक विभाग द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुख्यतः दो प्रकार की फ्रेंचाइजी दी जाती है। जिसके बारे में हम आपको नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से बताने जा रहें है। इन दोनों फ्रेंचाइजी के नाम निम्न प्रकार है –

  1. पोस्टल एजेंसी से संबंधित (Postal Agents Franchise)
  2. फ्रेंचाइजी काउंटर सर्विस से संबंधित (Outlet Franchise)

आपके लिए | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फ्री सिलेंडर के लिए ऐसे करें आवेदन

पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवश्यक पात्रता

पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन (Post Office Franchise Online Apply) करने से पहले उम्मीदवारों को कुछ निर्धारित पात्रता को पूरा करना होगा। उसके बाद ही आप पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेने के लिए जरूरी योग्यता इस प्रकार है –

  • कोई भी व्यक्ति फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवेदन कर सकता है।
  • उम्मीदवार कम से कम 8वीं पास होना चाहिए।
  • प्रोफेशनल कॉलिज, पोलोटेक्निकल कॉलिज और अन्य कॉलिज भी आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  • शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उम्मीदवार आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए लेकिन अधिकतम आयु के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है।
  • डाक पेंशन भोगियों को फ्रेंचाइजी देने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
  • उम्मीदवार के पास फ्रेंचाइजी मेमोरंडम पर हस्ताक्षर करने के लिए दो गवाह होने चाहिए।

पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी लेने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

आवेदकों को Post Office Franchise Online Apply करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर फॉर्म भरकर आप आसानी से पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी ले सकते है। ये जरूरी दस्तावेज निम्न प्रकार है –

  • आयु प्रमाण पत्र – आधार कार्ड/जन्म प्रमाण पत्र/10 वीं की मार्कशीट (यदि 10वीं पास हों तो)
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • पीपीओ की प्रति (यदि डाक विभाग से पेंशनर हैं तो)
  • पते का प्रमाण व संबंधित दस्तावेज

पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी लेने के लिए कितना निवेश करना होगा ?

उम्मीदवार ध्यान दें कि अगर आप भी पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो बता दें कि पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा निवेश करने की जरूरत नहीं है। आप न्यूनतम निवेश के साथ फ्रेंचाइजी भी ले सकते हैं। हालांकि आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी न्यूनतम 5000 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट के साथ ली जा सकती है और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ( Post Office Franchise  ) लेने की पात्रता पूरी करने के बाद आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट करना होगा।

आपके लिए |  ये घर में लगाएं Electricity Bill आएगा जीरो, सरकार ने दी जानकारी!

डाक विभाग फ्रेंचाइजी के तहत मिलने वाला कमीशन

यहाँ हम आपको बताएंगे Post Office Franchise के तहत कितना कमीशन मिलेगा। इसके बारे में हम आपको विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

क्रम संख्या सेवाएं ट्रांजेक्शन पर मिलने वाली कमीशन
1 हर महीने 1000 से ज्यादा रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट आर्टिकल पर 20 % अतिरिक्त कमीशन
2 पंजीकृत आर्टिकल की बुकिंग  3 रुपए
3 मनी ऑर्डर की बुकिंग-
100 रुपये से लेकर 200 रुपये के मूल्य के होने वाले मनी ऑर्डर की बुकिंग पर मिलने वाली कमीशन
200 रुपये से अधिक मूल्य की होने वाले मनी ऑर्डर की बुकिंग पर मिलने वाली कमीशन
3.50 रुपएपांच रुपए
4 रिटेल सर्विस 40 %
5 डाक टिकटों और डाक स्टेशनरी  और मनी ऑर्डर के फॉर्म की बिक्री पर मिलने वाली कमीशन बिक्री राशि का 5 %
6 स्पीड पोस्ट आर्टिकल की बुकिंग 5 रुपए

Post Office Franchise Online Apply Kaise Karen?

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी अप्लाई करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहे है। अगर आप भी Post Office Franchise Online Apply करना चाहते है तो आप हमारे द्वारा बतायी गयी प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकते सकते है। ये प्रक्रिया निम्न प्रकार है –

  1. उम्मीदवार पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइटwww.indiapost.gov.in पर जाएँ।
  2. उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
  3. इसके अलावा आप इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ फॉर्मेट में फॉर्म खोल कर डाउनलोड कर सकते है।
  4. फॉर्म डाउनलोड करने के बाद इस फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।
  5. उसके बाद आप इस पीडीएफ में दी गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  6. उसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई समस्त जानकारी दर्ज करनी होगी।
  7. इसके बाद आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगे।
  8. फॉर्म को पूरी तरह से तैयार करने के बाद आपको पोस्टल डिविजनल ऑफिस के डाक विभाग के सुपरिन्टेन्डेन्ट के पास जमा करवा देना है।

डाक विभाग फ्रेंचाइजी का चयन

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको Post Office Franchise Selection Process कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। यहाँ दी गई जानकारी को पढ़कर आप

  • उम्मीदवार जिस क्षेत्र में फ्रेंचाइजी लेना चाहते है उस क्षेत्र के ASP/SDI एक रिपोर्ट जारी करेंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर योग्य व्यक्ति का फ्रेंचाइजी हेतु चयन किया जाएगा।
  • ASP/SDI इस रिपोर्ट को उम्मीदवारों द्वारा भरे गए फॉर्म के आधार पर तैयार करेगी।
  • रिपोर्ट तैयार करने के बाद ASP/SDI को यह रिपोर्ट डिविजनल हेड के पास पहुँचानी होगी।
  • डिविजनल हेड द्वारा योग्य उम्मीदवार का चयन किया जायेगा और उस उम्मीदवार को मेमोरेंडम और एग्रीमेंट पर साइन करने होंगे। मेमोरंडम पर साइन करने से पहले उसमे उपलब्ध जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें। जानकारी के लिए बता दें मेमोरंडम पर दो गवाहों के हस्ताक्षर भी होंगे।
  • उसके बाद उम्मीदवार को फ्रेंचाइजी मिल जाएगी।
  • इसके बाद उम्मीदवार को फ्रेंचाइजी के अंतर्गत जिस तरह का काम करना है उसका परीक्षण दिया जाएगा।

पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी ट्रेनिंग

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ यहाँ हम आपको पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी ट्रेनिंग से सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई जानकारी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। जानिए क्या है Post Office Franchise Training लेने के लिए पूरी प्रक्रिया –

  • फ्रेंचाइजी लेने के बाद फ़्रेंचाइज़र को जो भी काम करना है उसके लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • ट्रेंनिग में पास होने के बाद फ्रेंचाइजी का काम शुरू किया जा सकता है।
  • फ्रेंचआइजी प्रशिक्षण का आयोजन डाक विभाग द्वारा समय-समय पर किया जाता है।
  • यदि यह प्रशिक्षण किसी अन्य शहर में दिया जा रहा है तो उम्मीदवार के निवास, खान-पान का खर्चा डाक विभाग द्वारा वहन किया जायेगा।
  • अगर कोई उम्मीदवार परीक्षण के दौरान अयोग्य सिद्ध होता है तो उसका एग्रीमेंट कैंसिल कर दिया जाएगा।

Post Office Franchise Online Apply 2023 से जुड़े प्रश्न और उत्तर

इंडिया पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

इंडिया पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in है। इस वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करके आप आसानी से आधिकारिक वेबसाइट पर पहुँच सकते है।

आउटलेट फ्रेंचाइजी द्वारा कौन-कौन सी सुविधाएं दी जाती है ?

आउटलेट फ्रेंचाइजी द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ दी जाती है जैसे –
टिकट स्टेशनरी की बिक्री, मनी आर्डर और पंजीकृत लेख की बिक्री, बिल, कर, जुर्माने का संग्रह, ई-गवर्नेस और नागरिक केंद्रित सेवाएं आदि।

पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी लेने के लिए न्यूनतम कितनी राशि सिक्योरिटी डिपाजिट के लिए जमा कर सकते है ?

अगर आप पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी लेना चाहते है तो बता दें आप न्यूनतम 5000 रूपये सिक्योरिटी डिपाजिट जमा करके फ्रेंचाइजी ले सकते है।

इंडिया पोस्ट ऑफिस से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

इंडिया पोस्ट ऑफिस से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 18002666868 है। इस नंबर पर क्लिक करके आप डाक विभाग से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी बिलकुल मुफ्त में प्राप्त कर सकते है।

डाक विभाग की फ्रेंचाइजी लेने हेतु किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी ?

डाक विभाग की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जैसे –
आयु प्रमाण पत्र – आधार कार्ड / जन्म प्रमाण पत्र / 10 वीं की मार्कशीट (यदि 10वीं पास हों तो)
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
पैन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
पते का प्रमाण व संबंधित दस्तावेज
पीपीओ की प्रति (यदि डाक विभाग से पेंशनर हैं तो )

पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी लेने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कितनी होनी चाहिए ?

पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी लेने के लिए उम्मीदवार न्यूनतम 8वीं पास होना चाहिए।

हेल्पलाइन नंबर

जैसे कि इस लेख में हमने आपसे पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी कैसे लें ? इससे सम्बंधित अनेक जानकारी साझा की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके अतिरिक्त आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी। डाक विभाग से जुडी सभी जानकारी आप इस हेल्पलाइन नंबर 18002666868 पर जाकर सम्पर्क कर सकते है।

Finally, you’ve found the best Seedbox service.

Posted by Talkaaj.com

click here
NO: 1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Talkaaj.com (बात आज की)

Talkaaj

ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट Talkaaj.com के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information??

WhatsApp                       Click Here
Facebook Page                  Click Here
Instagram                  Click Here
Telegram                  Click Here
Koo                  Click Here
Twitter                  Click Here
YouTube                  Click Here
ShareChat Click Here
Daily Hunt                   Click Here
Google News                  Click Here

बड़ी खबरें :-

READ ALSO | Digital Seva Kendra : डिजिटल सेवा केंद्र के साथ जीरो लागत पर बिजनेस शुरू करें

READ ALSO | E-Shram Card : श्रम कार्ड धारक मजदूर को मिलेगी हर महीने 3000 की पेंशन, जानिए ई-श्रमिक कार्ड के फायदे

READ ALSO | सरकार देगी आपको 5 हजार रुपए, पति-पत्नी हैं तो मिलेंगे 10 हजार, जानिए कौन सी स्कीम हैं।

READ ALSO | Sukanya Samriddhi Yojana के बदले 5 नियम, अब लड़की का भविष्य संवारना हुआ आसान!

READ ALSO | SBI खाताधारकों के लिए खुशखबरी! मात्र 342 रुपये में पाएं 4 लाख का बंपर बेनिफिट, जानिए कैसे

READ ALSO | अभी से बनाएं भविष्य, 21 साल की उम्र में बेटी के खाते में होंगे ₹66 लाख, जानिए सालाना कितना जमा करना होगा

READ ALSO | Mukhyamantri Digital Seva Yojana: महिलाओं को मुफ्त में मिलेगा स्मार्ट फोन, जानें पूरी जानकारी

READ ALSO | PM Free Silai Machine Yojana : PM की इस योजना के तहत पाएं मुफ्त सिलाई मशीन, एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा

READ ALSO | Property Registry: सिर्फ रजिस्ट्री करवाने से आप प्रॉपर्टी के मालिक नहीं बन जाते, इस गलतफहमी को अभी दूर कर लें

Tags:-  Post Office Franchise, post office franchise kaise le,post office franchise,post office franchise in hindi,post office franchise business,post office franchise kya hai,post office ki franchise kaise le,indian post office franchise,post office franchise for csc,post office franchise 2023 kaise khole,franchise of post office,indian post office franchise kaise le,post office franchise commission,post office franchise 2023,post office franchise 2023,post office franchise scheme 2023