चुनाव आयोग ने Rahul Gandhi के आरोपों पर माँगा सबूत: वरना देश से माफ़ी माँगो
नेशनल डेस्क: राहुल गांधी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 में ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने शुक्रवार को कहा कि अगर राहुल गांधी अपने आरोपों के समर्थन में एक हलफनामा (affidavit) देते हैं, तभी इस मामले की आगे जांच की जाएगी। आयोग से जुड़े सूत्रों ने यह भी कहा कि यदि राहुल अपने लगाए गए आरोपों को साबित नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी पड़ेगी।
हमने कर्नाटक की एक विधानसभा महादेवापुरा क्षेत्र की जांच की और पाया कि यहां 1,00,250 वोटों की चोरी की गई। पांच तरीकों से ये फर्जी वोट लिस्ट में जोड़े गए।
▪️11,965 डुप्लीकेट वोटर बनाए गए
▪️40,009 फर्जी पतों का इस्तेमाल हुआ
▪️10,452 वोटर बड़ी संख्या में एक ही पते पर रजिस्टर किए… pic.twitter.com/GZPA04cDd9— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 7, 2025
आयोग का स्पष्ट संदेश है कि इस तरह के गंभीर आरोप बिना पुख्ता सबूतों के स्वीकार्य नहीं हैं। आयोग ने राहुल गांधी को एक बयान में संबोधित करते हुए कहा कि वे इस बार ‘गोली मारकर भागने’ या ‘हिट एंड रन’ वाला रवैया नहीं अपना सकते हैं। आयोग के सूत्रों ने यह भी बताया कि इस तरह की शिकायतें हमेशा चुनाव के बाद ही क्यों आती हैं, जबकि चुनाव के दौरान कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की जाती। आयोग चाहता है कि राहुल गांधी इस बार अपनी शिकायतों को नियमों के तहत एक घोषणापत्र और शपथ पत्र के साथ प्रस्तुत करें।
Vote Chori सिर्फ़ एक चुनावी घोटाला नहीं, ये संविधान और लोकतंत्र के साथ किया गया बड़ा धोखा है।
देश के गुनहगार सुन लें – वक़्त बदलेगा, सज़ा ज़रूर मिलेगी। pic.twitter.com/tR7wh589fN
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 8, 2025
Rahul Gandhi के ‘वोट चोरी’ के आरोप क्या हैं?
गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘वोटों की हेराफेरी’ का आरोप लगाया था। उन्होंने एक पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से दावा किया कि कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र में पांच अलग-अलग तरीकों से हेराफेरी करके एक लाख से ज़्यादा वोट ‘चुराए’ गए। राहुल गांधी ने इस ‘वोट चोरी’ को हमारे लोकतंत्र पर ‘एटम बम’ के समान बताते हुए इसकी गंभीरता पर ज़ोर दिया।
महंगे हो जाएंगे iPhone? ट्रंप ने दी भारत पर 50% Tariff लगाने की धमकी, Apple की ये है तैयारी
उन्होंने विशेष रूप से कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण दिया, जहाँ उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने वोटों का विश्लेषण किया है। उनके अनुसार, बेंगलुरु मध्य लोकसभा सीट पर भाजपा को 6,58,915 वोट मिले, और जीत का अंतर केवल 32,707 वोटों का था। महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को 1,15,586 वोट और भाजपा को 2,29,632 वोट मिले थे। राहुल ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में 1,00,250 वोटों की हेराफेरी हुई, जिसमें डुप्लीकेट और फर्जी मतदाता शामिल थे। हालांकि, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के इन दावों को भ्रामक और निराधार बताया है।
(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें TalkAaj (Baat Aaj Ki) पर , आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो करे)