RBSE 12th Result 2024: नतीजे आज, जानिए रोल नंबर से कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट?

RBSE 12th Result 2024
5/5 - (2 votes)

RBSE 12th Result 2024: नतीजे आज, जानिए रोल नंबर से कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट?

Rajasthan Board Ajmer RBSE 12th Result 2024: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर आज कक्षा 12 का रिजल्ट 2024 घोषित करने जा रहा है। BSER ने राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 डेट टाइम की घोषणा कर दी है। राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 आज (Rajasthan Board 12th Result 2024 Date Time), सोमवार 20 मई को दोपहर 12:15 बजे जारी किया जा रहा है। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों का रिजल्ट जारी किया जाएगा। आप रोल नंबर से RBSE कक्षा 12 का रिजल्ट देख पाएंगे। जानिए तरीका।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि राजस्थान 12वीं आर्ट्स रिजल्ट, 12वीं साइंस रिजल्ट और 12वीं कॉमर्स रिजल्ट.. तीनों एक साथ घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा रिजल्ट जारी करेंगे।

RBSE Ajmer Board 12th Result 2024 Roll Number:रोल नंबर से कैसे चेक करें?

राजस्थान, अजमेर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट खुलते ही आपको राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक मिलेगा। इस पर क्लिक करें।

अपना संकाय चुनें- आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स।

अपना राजस्थान बोर्ड 12वीं रोल नंबर 2024 भरें। पूछी गई सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा। इसे वहां से डाउनलोड करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow Me

बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि राजस्थान 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद एक सप्ताह के भीतर 10वीं कक्षा का रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है। सीनियर सेकेंडरी में 8,66,270 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 12वीं और 10वीं में करीब 19.5 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इस बार आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ आ रहा है। इससे पहले कोरोना काल में तीनों विषयों का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया था। बोर्ड के इतिहास में ऐसा दूसरी बार होगा। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्याय में कुल 3,671 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

click here 1(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Talkaaj (बात आज की) पर, आप हमें FacebookTwitterInstagramKoo और  Youtube पर फ़ॉलो करे)

Leave a Comment