Ration Card Helpline Number Kya hai: राशन डीलर नही दे रहा राशन या वजन में हो गड़बड़ी, नोट कर लें ये नंबर… तुरंत होगी कार्रवाई
Ration Card Complaint Number: कई बार ऐसे मामले सामने आ जाते हैं, जिनमें लोगों की शिकायत होती है कि डीलर ने उन्हें राशन देने से मना कर दिया. वहीं, कम वजन या खराब क्वॉलिटी की भी कई शिकायतें होती हैं।
भारत हाल ही में चीन को पीछे छोड़कर सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। इस आबादी का एक बड़ा हिस्सा गरीब है। ऐसे में सरकार की तरफ से करोड़ों गरीबों को सब्सिडी वाला राशन (Subsidized Ration) मुहैया कराया जाता है. खाद्य सुरक्षा (Food Security) को ध्यान में रखते हुए सरकार लोगों को कम कीमत पर अनाज देती है। हालांकि अन्य सरकारी योजनाओं की तरह इसमें भी खामियां हैं और कई बार या तो राशन नहीं मिल पाता या फिर कम वजन और गुणवत्ता से जुड़ी समस्याएं सामने आ जाती हैं.
READ ALSO | Money Transfer To Wrong Bank Account? जानिए इसे वापस कैसे प्राप्त करें
कोरोना के बाद हुआ विस्तार
कोरोना महामारी के दौरान करोड़ों लोगों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया था. लॉकडाउन के चलते कई लोगों का रोजगार छिन गया। फैक्ट्रियां बंद होने से लाखों लोग बेरोजगार हो गए। ऐसे में सरकार ने सब्सिडी पर या मुफ्त में राशन मुहैया कराने की योजना का विस्तार किया. अब भी देश भर के करोड़ों परिवारों को सरकार से मदद मिल रही है.
READ ALSO | सरकार का आदेश! इन PAN Card वालों को देना होगा 10 हजार का जुर्माना
शिकायत करना आसान
सबसे पहले आपको बता दें कि यह मदद राशन की दुकानों के जरिए गरीब लोगों को दी जाती है। गलतियां तो राशन की दुकान चलाने वाले डीलर ही करते हैं। लोगों की शिकायत है कि राशन नहीं मिला या मिला तो उसका वजन सही नहीं है। कई बार लोग घटिया किस्म का अनाज मिलने की शिकायत करते हैं। अगर आपने भी ऐसी दिक्कतों का सामना किया है तो सरकार ने आपके लिए शिकायत करना आसान कर दिया है। सरकार द्वारा हर राज्य के लिए राशन हेल्पलाइन नंबर (Ration Helpline Number) जारी किया गया है। आप इन नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं और फिर आपकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
READ ASLO | अब सरकार ढूंढेगी आपका चोरी हुआ फोन, शुरू हो रही है नई सर्विस
डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
आप अपने राज्य के अनुसार हेल्पलाइन नंबर (Ration Card Helpline Number) ऑनलाइन खोज सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/ पर हेल्पलाइन नंबरों की सूची दी गई है। यहां से आप अपने राज्य के हेल्पलाइन नंबर का पता लगा सकते हैं और इन नंबरों पर कॉल कर समस्या की शिकायत कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के बाद संबंधित डीलर की जांच की जाएगी। अगर उसकी गलती पाई जाती है तो न सिर्फ उसकी डीलरशिप चली जाएगी, बल्कि उसे जुर्माने से लेकर जेल तक की सजा भुगतनी पड़ सकती है।
यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर्स:
- आंध्रप्रदेश: 1800-425-2977
- अरुणाचल प्रदेश: 03602244290
- असम: 1800-345-3611
- बिहार: 1800-3456-194
- छ्त्तीसगढ़: 1800-233-3663
- गोवा: 1800-233-0022
- गुजरात: 1800-233-5500
- हरियाणा: 1800-180-2087
- हिमाचल प्रदेश: 1800-180-8026
- झारखंड: 1800-345-6598, 1800-212-5512
- कर्नाटक: 1800-425-9339
- केरल: 1800-425-1550
- मध्यप्रदेश: 181
- महाराष्ट्र: 1800-22-4950
- मणिपुर: 1800-345-3821
- मेघालय: 1800-345-3670
- मिजोरम: 1860-222-222-789, 1800-345-3891
- नागालैंड: 1800-345-3704, 1800-345-3705
- ओडिशा: 1800-345-6724 / 6760
- पंजाब: 1800-3006-1313
- राजस्थान: 1800-180-6127
- सिक्किम: 1800-345-3236
- तमिलनाडु: 1800-425-5901
- तेलंगाना: 1800-4250-0333
- त्रिपुरा: 1800-345-3665
- उत्तर प्रदेश: 1800-180-0150
- उत्तराखंड: 1800-180-2000, 1800-180-4188
- पश्चिम बंगाल: 1800-345-5505
- दिल्ली: 1800-110-841
- जम्मू: 1800-180-7106
- कश्मीर: 1800-180-7011
- अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह: 1800-343-3197
- चण्डीगढ़: 1800-180-2068
- दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव: 1800-233-4004
- लक्षद्वीप: 1800-425-3186
- पुदुच्चेरी: 1800-425-1082
Posted by Talkaaj.com

NO: 1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Talkaaj.com (बात आज की)
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
READ ALSO | Online Earning Kaise kare | Online Earning के 20 तरीके, घर बैठे पैसे कैसे कमाऐ
READ ALSO | Marketing Strategy क्या है? | What Is Marketing Strategy?
READ ALSO | ऐसे शुरू करें लाखों रुपये कमाने वाला न्यूज पोर्टल
READ ALSO | इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्या है? | What Is Electronic Media
Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information?? |
|
Click Here | |
Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
Telegram | Click Here |
Koo | Click Here |
Click Here | |
YouTube | Click Here |
ShareChat | Click Here |
Daily Hunt | Click Here |
Google News | Click Here |