गर्मी और उमस से राहत: किचन की दो चीजें जो आपके कूलर (Cooler) को बनाएंगी सुपर कूल!

By
Last updated:
Follow Us

4.7/5 - (3 votes)

गर्मी और उमस से राहत: किचन की दो चीजें जो आपके कूलर (Cooler) को बनाएंगी सुपर कूल!

Cooler Hack To Control Humidity:पहले गर्मी ने परेशान किया और अब बारिश होते ही उमस ने नाक में दम कर रखा है। उमस में चिपचिपी गर्मी से बचने के लिए लोग एयर कंडीशनर का सहारा ले रहे हैं। लेकिन अभी भी ज्यादातर लोगों के घरों में कूलर मिलेगा। अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे कूलर की मदद से उमस और गर्मी को कम किया जा सकता है? आज हम आपको बताते हैं…

कूलर बन जाएगा एयर कंडीशनर

गर्मी और उमस में एसी सबसे असरदार उपकरण है। इसकी ड्राय मोड की मदद से उमस को काफी कम किया जा सकता है। लेकिन अगर आपके पास कूलर है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। उसकी मदद से भी घर में उमस को खत्म किया जा सकता है।

किचन की ये दो चीजें आएंगी काम

आपको कूलर की मदद से उमस खत्म करने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस किचन की दो चीजों से घर की चिपचिपी गर्मी से राहत पा सकते हैं। इन दो चीजों को डालकर आपका कूलर पहले के मुकाबले ज्यादा कूलिंग करेगा।

आइस क्यूब

अगर आप कूलर से कूलिंग और बढ़ाना चाहते हैं तो तुरंत किचन में जाएं और फ्रिज से आइस क्यूब निकाल लीजिए। इसे आप कूलर की पानी की टंकी में या फिर आइस चैम्बर में डाल दें। बता दें, आइस क्यूब उमस को सोख लेता है और ठंडी हवा फैलाता है। इस ट्रिक से आपका काम आसान हो जाएगा। इसके अलावा एक और चीज है।

नमक से होगा काम आसान

एक्सपर्ट्स की मानें तो बर्फ के साथ-साथ नमक डालने से तापमान में गिरावट आती है। आइस में नमक डालने से तापमान को माइनस किया जा सकता है। थोड़ा सा नमक डालकर भी आप गर्मी हवा को ठंडा बना सकते हैं।

वेंटिलेशन भी जरूरी

अगर आप बारिश के दौरान कूलर चला रहे हैं तो घर का एग्जॉस्ट फैन ऑन कर दें। इससे गर्म हवा बाहर जाएगी और कूलर की ठंडी हवा घर को कूल कर देगी।

अब भारत में Ceiling Fans के लिए सख्त कानून, खरीदने जा रहे हैं Ceiling Fan तो पहले पढ़ लीजिए ये खबर

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Talkaaj (Talk Today) पर , आप हमें FacebookTwitterInstagramKoo और  Youtube पर फ़ॉलो करे)

Talkaaj

नमस्कार, मैं PPSINGH, TALKAAJ का Author & Founder हूँ। आप सभी के सहयोग से हमारी यह न्यूज़ वेबसाइट, हिंदी भाषा में ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध करवाने वाली एक POPULAR NEWS WEBSITE बन चुकी है। इसी तरह अपना सहयोग देते रहिये। हम आप तक देश और दुनिया से व्यापार, सरकारी योजनाएं, बॉलीवुड, शिक्षा, जॉब, खेल और राजनीति के हर अपडेट पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। आप लोग हमारे YouTube चैनल "TALKAAJ" को सब्सक्राइब जरूर कर लें। धन्यवाद!😊

For Feedback - Official.talkaaj@gmail.com

Leave a Comment