Renault Triber 7 Seater Car घर लाए 5999 रुपए देकर, जानिए पूरी डिटेल्स
Renault Triber 7 Seater Car | दिसंबर के महीने में Triber खरीदकर आप 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस कार को आप बेहद कम कीमत में घर ला सकते हैं, इसके लिए आपको कोई बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप हर महीने सिर्फ 5,999 रुपये खर्च कर इस कार के मालिक बन सकते हैं।
Cheapest 7-Seater Car: कुछ समय पहले तक एमपीवी सुनते ही आंखों के सामने बड़ी और भारी गाड़ी की तस्वीर आ जाती थी। लेकिन जैसे-जैसे समय बदला एमपीवी कॉम्पैक्ट होती गई और आज के समय में आपको छोटी कार की कीमत में 7 Seater MPV मिल जाती है। वैसे तो इस समय बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं लेकिन जो सबसे ज्यादा आकर्षित करता है वो है Renault Triber, इस गाड़ी की कीमत और दमदार परफॉर्मेंस ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही है. इसमें अच्छा स्पेस मिलता है और मौजूदा समय में काफी अच्छे ऑफर्स भी चल रहे हैं।
आपके लिए | इस धांसू कार का दीवाना हुआ पूरा देश, Tata Nexon से Hyundai Creta तक सब फेल
दिसंबर के महीने में Triber खरीदकर आप 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस कार को आप बेहद कम कीमत में घर ला सकते हैं, इसके लिए आपको कोई बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप हर महीने सिर्फ 5,999 रुपये खर्च कर इस कार के मालिक बन सकते हैं। आइए जानते हैं इस गाड़ी पर मिलने वाले ऑफर्स और कीमत के बारे में…
कीमत और ऑफर ( Price and Offers )
इस महीने कंपनी Triber की खरीद पर 50,000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। Triber की एक्स-शो रूम कीमत 5.92 लाख रुपये से लेकर 8.51 लाख रुपये तक है। Renault की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक आप किफायती 7-Seater Car Triber को बेहद कम ईएमआई पर घर ला सकते हैं। इसके लिए आपको हर महीने सिर्फ 5,999 रुपये की किस्त देनी होगी।
आपके लिए | DL, RC, PUC और Insurance नही है, फिर भी नहीं कटेगा Challan, जानिए अपने अधिकार
इस ऑफर की गणना तब की गई है जब ऋण राशि 3.75 लाख रुपये है और इसकी अवधि यानी ऋण की समय सीमा 84 महीने होगी। हालांकि, कंपनी का यह भी कहना है कि लोन की रकम और टेन्योर में बदलाव की स्थिति का असर मासिक किस्त पर भी पड़ सकता है। यहां यह जानना भी जरूरी है कि यह ऑफर सिर्फ Renault Finance के जरिए ही उपलब्ध है।
इंजन और स्पेस ( engine and space )
इस कार में कंपनी ने दो पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया है। इसके एक वेरिएंट में 1 लीटर की क्षमता का नैचुरल एस्पिरेटेड इंजन है, जो 72PS की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, दूसरे वेरिएंट में 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो ज्यादा पावरफुल है। यह इंजन 100PS की पावर और 160Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं। इस कार की सबसे खास बात यह है कि इसमें तीसरी पंक्ति में डिटैचेबल सीटें दी गई हैं, जिन्हें हटाने के बाद कार के पिछले हिस्से में 625 लीटर का शानदार लगेज स्पेस मिलता है। आप इस स्पेस में अपनी जरूरत की लगभग हर चीज रख सकते हैं।
फीचर्स के तौर पर इस कार में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसे एपल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो से कनेक्ट किया जा सकता है। अन्य विशेषताओं में ऊंचाई समायोज्य ड्राइवर सीट, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो नियंत्रण, दूसरी और तीसरी पंक्ति के लिए एसी वेंट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पुश स्टार्ट बटन शामिल हैं।
आपके लिए | Helmet पहनने को लेकर नियम बदले, इसका नहीं रखा ध्यान तो कटेगा भारी Challan! जानिए नियम
कीमत कम होने के बावजूद इस कार में सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा गया है। यह कार एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), स्पीड अलर्ट, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसी तकनीक से लैस है। सामान्य तौर पर यह कार प्रति लीटर में 20 किलोमीटर तक का माइलेज देती है।
Key Specs of Renault Triber
Mileage (upto) | 20.0 kmpl |
Engine (upto) | 999 cc |
BHP | 71.01 |
Transmission | Manual/Automatic |
Boot Space | 84 |
Airbags | yes |
Specification of Renault Triber
ARAI Mileage | 18.2 kmpl |
City Mileage | 15.0 kmpl |
Fuel Type | Petrol |
Engine Displacement (cc) | 999 |
No. of cylinder | 3 |
Max Power ([email protected]) | [email protected] |
Max Torque ([email protected]) | [email protected] |
Seating Capacity | 7 |
TransmissionType | Automatic |
Boot Space (Litres) | 84 |
Fuel Tank Capacity | 40.0 |
Body Type | MUV |
Ground Clearance Unladen | 182 |
Service Cost (Avg. of 5 years) | Rs.2,034 |
Renault Triber Mileage
The claimed ARAI mileage: Renault Triber Petrol is 20.0 kmpl.The claimed ARAI mileage for the automatic variants: Renault Triber Petrol is 18.2 kmpl.
Fuel Type | Transmission | ARAI Mileage | * City Mileage | * Highway Mileage |
---|---|---|---|---|
Petrol | Manual | 20.0 kmpl | 14.0 kmpl | 16.0 kmpl |
Petrol | Automatic | 18.2 kmpl | 15.0 kmpl | 17.0 kmpl |

RELATED ARTICLES
आपके लिए | Maruti Alto 800 सिर्फ 36000 देकर घर ले जाएं देश की सबसे सस्ती कार
आपके लिए | PAN Card है तो पढ़ लीजिए ये खबर, नहीं तो देना होगा 10,000 रुपये का जुर्माना या हो सकती है जेल
आपके लिए | सिर्फ 32,000 देकर घर लाएं Maruti Alto, मिलेगे कई शानदार फीचर्स और 32Km का धासू माइलेज
आपके लिए | Tata Tigor को सिर्फ 4,111 रुपये देकर घर लाएं, मिलते है शानदार फीचर्स और ग़जब का माइलेज
आपके लिए | Maruti Wagon R को 20,000 देकर ले जाए घर, 35Km का ग़जब माइलेज और फीचर्स भी हैं शानदार
आपके लिए | नए ट्रैफिक नियम को जानें वरना पड़ जाओगे बड़ी मुसीबत में, यहां जानिए और पहले से सतर्क हो जाएं
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
Posted by Talkaaj.com
?? Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information?? |
|
Click Here | |
? Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
? Telegram Channel | Click Here |
? Koo | Click Here |
Click Here | |
? YouTube | Click Here |