Statue of Lord Shiva : यह है दुनिया की सबसे ऊंची 351 फीट की शिव प्रतिमा, जल्द होगा उद्घाटन इसको बनाने में लगे पुरे 10 साल 

Statue of Lord Shiva
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Rate this post

Statue of Lord Shiva : यह है दुनिया की सबसे ऊंची 351 फीट की शिव प्रतिमा, जल्द होगा उद्घाटन इसको बनाने में लगे पुरे 10 साल 

Statue of Lord Shiva | यह शिव की एकमात्र ऐसी मूर्ति है जिसमें लोगों के बैठने के लिए लिफ्ट सीढ़ियां, हॉल बनाया गया है। पहले इस मूर्ति की ऊंचाई 251 फीट रखी जानी थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 351 फीट करने का फैसला किया गया।

न केवल राजस्थान बल्कि देश के प्रमुख कृष्ण तीर्थों में से एक नाथद्वारा (Nathdwara) शहर को जल्द ही एक नई पहचान मिलने वाली है। यह शहर अब दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा (Statue of Lord Shiva) के लिए भी जाना जाएगा। 351 फीट ऊंची शिव प्रतिमा अब इसके उद्घाटन के लिए तैयार है। जिसका अनावरण देश के प्रमुख रामकथा पाठ करने वाले संत मोरारी बापू करेंगे। संत मोरारी बापू ने दस साल पहले इस प्रतिमा की नींव रखी थी।

आपके लिए | Idana Mata Temple: आखों के सामने यहाँ होता है चमत्कार : मंदिर में अग्नि स्नान करती हैं माता,पूरी होती है मनोकामना , जानिए मंदिर से जुड़े ये रोचक तथ्य

statue of lord shiva nathdwara rajasthan
statue of lord shiva nathdwara rajasthan

प्रतिमा का उद्घाटन 6 नवंबर को होगा

चर्चा है कि अगले महीने 6 नवंबर को संत मोरारी बापू इस प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है. इस कार्यक्रम में देश के गणमान्य अतिथियों और राजनेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। संत मोरारी बापू नाथद्वारा में आयोजित हो रही राम कथा के बीच राजसमंद जिले के नाथद्वारा कस्बे में एक छोटी सी पहाड़ी पर बनी शिव प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे.

दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा

शिव प्रतिमा बीस किलोमीटर से दिखाई दे रही है, लिफ्ट से कंधे तक पहुंचा जा सकता है। दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ( Statue of Lord Shiva )  बीस किलोमीटर पहले से ही दिखाई दे रही है। बैठने की स्थिति में बनी यह शिव प्रतिमा बेहद खास है। इसके कंधे तक लिफ्ट के जरिए पहुंचा जा सकता है। यानी 280 फीट की ऊंचाई तक जाने पर शिव के कंधे पर लगी खिड़कियों से अरावली की पहाड़ियों को देखा जा सकता है.

आपके लिए | आज आपको राजस्थान के उस Mandir के बारे में बता रहे हैं, जिसके आगे मुगल बादशाह औरंगजेब ने अपने घुटने टेक दिए थे!

दस साल में बनकर तैयार हुई 

प्रतिमा का निर्माण Nathdwara व्यवसायी मिराज समूह  ( Miraj Group ) के सीएमडी और मालिक मदन पालीवाल ( Madan Paliwal ) ने तैयार किया है। जिसे बनने में करीब दस साल लगे। यह शिव की एकमात्र मूर्ति है, जिसमें लोगों के बैठने के लिए लिफ्ट, सीढ़ियां, हॉल बनाया गया है। पहले इस मूर्ति की ऊंचाई 251 फीट रखी जानी थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 351 फीट करने का फैसला किया गया। इसमें दो लिफ्ट हैं, जिसमें 29-29 श्रद्धालु प्रत्येक लिफ्ट में एक बार में 110 फीट तक जा सकेंगे, उसके बाद 13-13 तीर्थयात्री एक साथ 280 फीट तक जा सकेंगे। इसके अलावा तीन सीढ़ियां भी बनाई गई हैं।

statue of lord shiva nathdwara rajasthan
statue of lord shiva nathdwara rajasthan

आने वाले भक्तों को बताया जाएगा कैसे बनी थी मूर्ति

यहां आने वाले श्रद्धालुओं को इस प्रतिमा के अंदर बने हॉल में बताया जाएगा कि इस प्रतिमा को बनाने की प्रक्रिया कैसी रही। उन्हें प्रोजेक्टर के माध्यम से इसके निर्माण की शुरुआत से लेकर अंत तक की प्रक्रिया बताई जाएगी। गौरतलब है कि साल 2012 में संत मोरारी बापू ने इस प्रतिमा की नींव रखी थी। उस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे. गहलोत अभी भी राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

यह भी पढ़िए | Hanuman Ji को China वाले Monkey King के नाम से पूजते हैं? क्या Monkey king हनुमान जी के अवतार थे जानिए पूरी जानकारी?

अब तक नेपाल में थी शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा

ज्ञात हो कि नाथद्वारा की शिव प्रतिमा से पहले दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा नेपाल के कैलाशनाथ मंदिर में है, जिसकी ऊंचाई 143 फीट है। इसके अलावा कर्नाटक के मरुदेश्वर मंदिर में 123 फीट ऊंची शिव प्रतिमा, तमिलनाडु स्थल आदियोग मंदिर में 112 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और मॉरीशस में मंगल महादेव की 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा भी दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमाओं में शामिल है।

3 हजार टन वजनी मूर्ति

इस शिव प्रतिमा ( Statue of Lord Shiva ) की निर्माण कंपनी और इस परियोजना के प्रभारी के अनुसार नाथद्वारा की शिव प्रतिमा ( statue of lord shiva nathdwara rajasthan ) का वजन करीब तीन हजार टन है। इसके निर्माण में 2600 टन स्टील और लोहे का इस्तेमाल किया गया था। इस प्रतिमा पर किसी भी प्रकार के मौसम और भूकंप का प्रभाव नहीं पड़ेगा। अगले 2500 वर्षों तक इस मूर्ति का कुछ भी नहीं बिगड़ेगा। 26 बीघा में फैली प्रतिमा स्थल पर कैफेटेरिया, गार्डन समेत कई सुविधाएं तैयार की गई हैं। इस प्रतिमा को बनाने में प्रतिदिन 750 कारीगरों और मजदूरों ने काम किया। प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान और विश्राम की मुद्रा में हैं।

यह भी पढ़िए | राजस्थान: चमत्कारी शिवलिंग (Shivling) दिन में तीन बार रंग बदलता है, दर्शन करने से सब मनोकामनाएं पूरी होती है 

Nathdwara की कीर्ति को लगेंगे चार चांद

नाथ संप्रदाय की सबसे बड़ी पीठ श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा पूरे देश में पहचानी जाती है। लेकिन अब उन्हें दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ( Statue of Lord Shiva )  के लिए भी पहचाना जाएगा। वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा 182 मीटर है, जबकि नाथद्वारा में शिव प्रतिमा 105 मीटर से अधिक ऊंची है। मिराज ग्रुप के मालिक मदन पालीवाल शिव भक्त हैं। उन्होंने अपने गुरु मोरारी बापू के आशीर्वाद से इस प्रतिमा का निर्माण शुरू किया।

यह भी पढ़िए | Shaktipeeth Mahamaya Temple | तुतलाकर बोलने वाले बच्चे यहां होते हैं ठीक, देखे ख़ास रिपोर्ट

यह भी पढिये | Hanuman Temple: एक अनोखा मंदिर जहां भगवान हनुमान जी की पूजा स्त्री रूप में होती है

ये भी पढ़े:- भारत में इन 11 स्थानों में भगवान शिव (Lord Shiva) की सबसे ऊंची प्रतिमा मौजूद है।

Posted by Talkaaj.com

?? Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information??

? WhatsApp                       Click Here
? Facebook Page                  Click Here
? Instagram                  Click Here
? Telegram                  Click Here
? Koo                  Click Here
? Twitter                  Click Here
? YouTube                  Click Here
? ShareChat                  Click Here
? Daily Hunt                   Click Here
? Google News                  Click Here
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Print

Leave a Comment

Top Stories

Download Birth Certificate Rajasthan Online In Hindi 2023

Rajasthan में Birth Certificate कैसे बनवाये | जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड राजस्थान | Download Birth Certificate Rajasthan Online In Hindi 2023

Rajasthan में Birth Certificate कैसे बनवाये | जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड राजस्थान | Download Birth Certificate Rajasthan Online In Hindi 2023 जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड

Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana

राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड से होगा 25 लाख तक का फ्री इलाज, ऐसे बनवाएं कार्ड | Rajasthan Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana ki Puri Jankari

राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड से होगा 25 लाख तक का फ्री इलाज, ऐसे बनवाएं कार्ड | Rajasthan Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker

Refresh Page
DMCA.com Protection Status
Dell Launches Alienware X14 R2 Gaming Laptops Dell Launches Alienware M16 Gaming Laptops Most Unsafe Bikes, Scooters in India Thai Man Uses AI To Win Lottery The Keto Diet Meal Plan Vladimir Putin Arrest Warrant How are WWE fights shot? Do wrestlers really have to get beaten up? Maruti Suzuki Swift Launch 2023 Mahindra Thar 5 Door जल्द आ रही मार्किट में तहलका मचाने Tunisha Sharma Death : Tunisha Sharma की मौत पर उठे ये 5 सवाल UK currency : King Charles III banknotes बाइक की कीमत में घर लाएं New Car Alto-Swift से भी ज्यादा बिकी Tata की ये सस्ती कार Your iphone can be fake, know in these ways Maruti Celerio CNG Details 2022 FIFA WORLD CUP जानिए कब और कहा और क्या है नियम FIFA WORLD CUP 2022 Urfi Javed ने तोड़ दी बोल्डनेस की सारी हदें, सिर्फ हाथों से ढका अपना बदन Selena Gomez Seemingly Reacts to Francia Raisa Amid ‘Only Friend’ Shade: ‘Sorry’ Aaron Carter: Backstreet Boys star leads tributes to late brother