बेडरूम में था बॉयफ्रेंड, तभी बेड के नीचे से आई अजीब आवाज… छुपे खौफनाक राज का हुआ खुलासा

बॉयफ्रेंड
5/5 - (2 votes)

बेडरूम में था बॉयफ्रेंड, तभी बेड के नीचे से आई अजीब आवाज… 3 साल तक छुपे खौफनाक राज का हुआ खुलासा

कोर्ट ने इस क्रूर महिला को साढ़े सात साल जेल की सजा सुनाई है। महिला ने अपने बच्चे को करीब तीन साल तक बेड के नीचे दराज में रखा। बच्चे ने कभी दिन की रोशनी नहीं देखी। बच्चा कुपोषित हो गया और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से घिर गया।

हाइलाइट्स
मां ने अपने नवजात बच्चे को तीन साल तक दराज में छिपाकर रखा
बच्चे को उसके तीसरे जन्मदिन से कुछ हफ्ते पहले आजाद कराया गया
कोर्ट ने महिला को क्रूर बताया, उसे साढ़े सात साल जेल की सजा सुनाई

नई दिल्ली: एक मासूम बच्चा, जिसे पैदा होते ही महज 2-3 फीट चौड़ी दराज में कैद कर दिया गया। उसने कभी सूरज की रोशनी नहीं देखी और न ही खुली हवा में सांस ली। उसे कभी कोई जन्मदिन का तोहफा नहीं मिला। कभी किसी ने उसे गोद में लेकर खाना नहीं खिलाया। समय बीतता गया और वह तीन साल तक इसी हालत में रहा। उसकी इस हालत की जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि उसकी अपनी मां थी। कोर्ट ने अब इस क्रूर मां को साढ़े सात साल जेल की सजा सुनाई है। क्या थी पूरी कहानी? मामला फरवरी 2023 का है। महिला अपने पति से अलग होकर घर पर बच्चों के साथ रहती थी। उसने अपने दूसरे बच्चों को इस नवजात बच्चे के बारे में कुछ नहीं बताया। उसका गुनाह तब उजागर हुआ जब इस महिला का बॉयफ्रेंड सुबह-सुबह उससे मिलने उसके घर आया। दोनों ने कुछ देर बातचीत की और उसके बाद दोनों के बीच बाहर जाने का प्लान बना।

बॉयफ्रेंड ने उगला सच दोनों घर से निकले ही थे कि महिला का बॉयफ्रेंड टॉयलेट करने के लिए वापस आ गया। इस दौरान महिला घर के बाहर खड़ी थी। जब उसका बॉयफ्रेंड टॉयलेट के लिए बेडरूम में गया तो उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। यह आवाज बेड के नीचे बने ड्रॉअर से आ रही थी। जैसे ही उसने ड्रॉअर खोला तो उसके होश उड़ गए। ड्रॉअर में एक मासूम बच्चा बुरी हालत में पड़ा था। हालांकि, महिला के बॉयफ्रेंड ने इस बारे में उससे कुछ नहीं कहा और अपने घर जाकर घरवालों को पूरी बात बताई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जब उसके बच्चे को दराज से बाहर निकाला तो उसकी हालत काफी गंभीर पाई गई। बच्चे के बाल उलझे हुए थे, शरीर में कई विकृतियां थीं और चकत्ते भी थे।

मां के अलावा किसी ने नहीं देखा था चेहरा

जब महिला से पूछा गया कि क्या वह हमेशा अपने बच्चे को इसी दराज में बंद करके रखती थी, तो उसने बहुत ही बेरुखी से हां में जवाब दिया। उसने अपने बच्चे के प्रति किसी भी तरह की भावना नहीं दिखाई। उसके हाव-भाव ऐसे थे जैसे कुछ हुआ ही न हो। पूछताछ में यह भी पता चला कि मां के अलावा परिवार का शायद ही कोई ऐसा सदस्य होगा जिसने कभी इस बच्चे का चेहरा देखा हो।

इंग्लैंड के चेशायर में रहने वाली इस महिला को जब कोर्ट में पेश किया गया तो उसके इस कदम के पीछे की वजह सामने आई। उसने बताया कि उसे अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता ही नहीं था और जब उसने बच्चे को जन्म दिया तो वह काफी डरी हुई थी। उसने यह भी दावा किया कि वह बच्चे को हर समय दराज में नहीं रखती थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow Me

बच्चे को छिपाने की क्या थी वजह

हालाँकि, महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि यह बच्चा उसके परिवार का हिस्सा नहीं था। उसने कोर्ट को बताया कि बच्चे के पिता के साथ उसके रिश्ते खराब हो गए थे और वह नहीं चाहती थी कि उस व्यक्ति को बच्चे के बारे में पता चले। उसने दावा किया कि यही वजह थी कि उसने इस बच्चे को इस तरह गुमनाम रखा।

सभी दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने इस महिला को साढ़े सात साल कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी महिला ने जो किया, उस पर यकीन करना मुश्किल है। एक मां इतनी क्रूर कैसे हो सकती है। उसने एक छोटे बच्चे को हर तरह के प्यार और देखभाल से दूर रखा। न तो यह बच्चा किसी से बात कर सकता था, न ही उसे सही आहार मिला और न ही समय पर इलाज।

बच्चे को अपने नाम तक का पता नहीं

कोर्ट ने कहा कि महिला ने स्थिति को पूरी तरह अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश की, ताकि कोई भी इस बच्चे के बारे में न जान सके। लेकिन, आखिरकार उसका खौफनाक राज दुनिया के सामने आ ही गया। अपनी ही मां की इस क्रूरता का बच्चे पर गहरा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक असर पड़ा। यह बच्चा नाम से पुकारे जाने पर भी प्रतिक्रिया नहीं कर पाता।

वहीं, महिला के वकील ने उसके बचाव में दलील दी कि वह मानसिक बीमारियों से पीड़ित है। कोविड महामारी के दौरान लॉकडाउन की चुनौतियों का भी उसने सामना किया। वकील ने अदालत को बताया कि बच्चे के पिता के साथ महिला के रिश्ते खराब हो गए थे। हालांकि, अदालत में उनकी दलीलें टिक नहीं पाईं और महिला को साढ़े सात साल कैद की सजा सुनाई गई।

NO: 1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट TalkAaj.com (बात आज की)

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें TalkAaj (Talk Today) पर , आप हमें FacebookTwitterInstagram और  Youtube पर फ़ॉलो करे)

Leave a Comment