Clapping Therapy : सुबह-सुबह ताली बजाने से शरीर से जुड़ी पांच समस्या हो जाती है गायब, पढ़िए पूरी जानकारी
Talkaaj Desk : क्या आप जानते हैं कि ताली बजाने से आपको कितने फायदे मिलते हैं। यह न सिर्फ दिल का ख्याल रखता है बल्कि शरीर से जुड़ी कई समस्याओं को इससे नियंत्रित किया जा सकता है।
Clapping Therapy: क्लैपिंग यानी ताली बजाना, हम सब ऐसा करते हैं। खुशी का कोई अवसर होता है तो हम ताली बजाते हैं। भजन कीर्तन गाते समय ताली भी बजाई जाती है, जन्मदिन समारोह में भी ताली बजाई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं ताली बजाना फिटनेस के लिए कितना जरूरी है। सुनने में यह आपको मजाक जैसा लग सकता है, लेकिन यह सच है कि ताली बजाने से आप कई बीमारियों को शरीर से दूर रख सकते हैं। इस प्रक्रिया को क्लैपिंग थेरेपी (Clapping Therapy) कहा जाता है। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदे।
आपके लिए | Exipure Weight Loss Supplement – Exipure Reviews 2023
दिल को सेहतमंद रखे:
ताली बजाने से आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं, दरअसल आपके हाथ में 29 एक्यूप्रेशर बिंदु होते हैं, ताली बजाने से उन सभी पर दबाव पड़ता है जिससे आपको ऊर्जा मिलती है। यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करता है और इससे दिल स्वस्थ रहता है।
आपके लिए | Homemade Protein Powder Recipe With Natural Ingredients for Weight Loss
मेंटल हेल्थ सुधारे:
तनाव और डिप्रेशन में भी ताली बजाना बहुत अच्छा माना जाता है। ताली बजाने का अभ्यास नियमित रूप से सुबह के समय करना चाहिए। ऐसा करने से आपके दिमाग को सकारात्मक संकेत मिलते हैं। जो तनाव को कम करता है और आपके दिमाग को आराम देता है, यह हैप्पी हार्मोन को बढ़ाता है। जिससे आप रिलेक्स फील करते हैं।
मेमोरी पावर तेज़ करे:
ताली बजाने से बच्चों की स्मरण शक्ति तेज होती है। बच्चे चीजों को अच्छे से याद रख पाते हैं।
आपके लिए | Skin Care: चेहरे के लिए अमृत है ये खास नेचुरल ऑयल, मुहांसे और दाग-धब्बे होंगे गायब
मेमोरी पावर तेज़ करे:
रोजाना सुबह 20 से 30 मिनट तक क्लैपिंग थेरेपी करने से भी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। ताली बजाने से आपके शरीर के ऊर्जा चक्र सक्रिय हो जाते हैं। ताली बजाने से शरीर में सफेद रक्त कोशिकाएं बढ़ती हैं और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
त्वचा के लिए फायदेमंद:
त्वचा के लिए खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है। ताली बजाने से ब्लड सर्कुलेशन सही होने के साथ ही शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह भी अच्छा होता है, जिससे आपकी त्वचा में निखार आता है।
आपके लिए | गंजेपन का उपाय: गंजेपन (Baldness) की समस्या को दूर करता है चुकंदर? बस इसे इस तरह इस्तेमाल करें
ताली बजाने का सही तरीका क्या है?
हाथों पर सरसों या नारियल का तेल लगाएं। ताली इस प्रकार बजानी चाहिए कि हथेली के अग्रभाग और अंगुलियों के सिरे आपस में स्पर्श हों। वैसे तो इसे सुबह के समय ही करना चाहिए, लेकिन आप इसे अपने समय से भी कर सकते हैं। दिन में 1500 बार ताली बजाने की कोशिश करें। आप रोज खाना खाने के बाद भी ताली बजा सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
Disclaimer: इस लेख में बताए गए तरीकों, तरीकों और दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, TALKAAJ NEWS उनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/आहार और सुझाव को लागू करने से पहले कृपया किसी डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
आपके लिए | Elaichi ke fayde: छोटी इलायची के बड़े फायदे
आपके लिए | जानिए ग्रीन टी के फायदे और नुकसान के बारे में | Green Tea Benefits And Side Effects In Hindi
आपके लिए | Health Tips: पेट फूलने की समस्या से हैं परेशान तो इन चीजों को खाने से करें परहेज
आपके लिए | अश्वगंधा के फायदे और नुकसान के बारे में जानें – Ashwagandha Benefits In Hindi
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
Posted by Talkaaj.com
?? Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information?? |
|
Click Here | |
? Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
? Telegram | Click Here |
? Koo | Click Here |
Click Here | |
? YouTube | Click Here |
? ShareChat | Click Here |
? Daily Hunt | Click Here |
? Google News | Click Here |