Toll Tax: महंगाई का एक और झटका, 1 सितंबर से महंगा होगा सफर, Toll Tax में बड़ा इजाफा
Yamuna Expressway : 1 सितंबर से कई अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर Toll Tax बढ़ जाएगा। टोल रेट में बढ़ोतरी कामर्शियल वाहनों पर भी लागू होगी। इससे बाइक और ट्रैक्टर को अलग रखा गया है।
Yamuna Expressway Toll Tax: अगर आप भी अक्सर कार से यात्रा करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। प्राधिकरण ने दिल्ली को आगरा से जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर Toll Tax बढ़ाने का फैसला किया है। चार साल बाद यमुना अथॉरिटी की ओर से एक्सप्रेस-वे पर टोल रेट में बढ़ोतरी की जा रही है। अधिकारियों की ओर से बताया गया कि टोल की नई दरें 1 सितंबर से लागू होंगी. इससे पहले साल 2018 में टोल में बढ़ोतरी की गई थी।
आपके लिए | केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने किया बड़ा ऐलान, अब नहीं देना होगा ‘Toll Tax’!
कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी बढ़ेगा Toll Tax
इसके अलावा एक सितंबर से कई अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर Toll Tax में बढ़ोतरी होगी। टोल रेट में बढ़ोतरी कामर्शियल वाहनों पर भी लागू होगी। इससे बाइक और ट्रैक्टर को अलग रखा गया है। 1 सितंबर से प्रभावी नई टोल दर में कारों को 10 पैसे प्रति किमी, वाणिज्यिक वाहनों को 25 पैसे और बड़े वाणिज्यिक वाहनों को 60 से 95 पैसे प्रति किमी का अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
आपके लिए | इतने सारे शानदार बदलावों के साथ आ रही है आपकी पसंदीदा Mahindra Bolero
74वीं बोर्ड बैठक में लिया गया फैसला
यह फैसला बुधवार को हुई यमुना विकास प्राधिकरण की बैठक में लिया गया। 1 सितंबर से उन सभी टोल प्लाजा पर भी शुल्क बढ़ रहा है, जहां 1 अप्रैल को कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। इस संबंध में रिपोर्ट भी मांगी गई है। यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राधिकरण की 74वीं बोर्ड बैठक में यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल रेट बढ़ाने का निर्णय लिया गया.
आपके लिए | Maruti की इस SUV को धड़ल्ले से खरीद रहे लोग, ग़जब के फीचर के साथ शानदार माइलेज
22 कार्यों में 130 करोड़ से अधिक खर्च
उन्होंने यह भी बताया कि कोर्ट के निर्देश के अनुसार एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा संबंधी 22 कार्य किए जाने थे. इन कार्यों के पूरे न होने के कारण यमुना प्राधिकरण टोल रेट नहीं बढ़ा रहा था। अब एक्सप्रेस-वे प्रबंधन ने इन सेफ्टी फीचर्स पर पूरा काम पूरा कर लिया है। इन चीजों पर 130 करोड़ से ज्यादा खर्च किए जा चुके हैं। काम पूरा होने के बाद प्राधिकरण ने टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है।
आपके लिए | 75,000 रुपये देकर घर ला सकती है मारुति की नई कार, देखिए कितनी होगी ईएमआई
अब देना होगा कितना टोल
ग्रेटर नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे की लंबाई 165 किमी है। इस यात्रा को कवर करने के लिए कार चालकों को 1 सितंबर से अतिरिक्त 16.50 रुपये देने होंगे, वहीं बस-ट्रक को अतिरिक्त 90.75 रुपये देने होंगे। बड़े कॉमर्शियल वाहनों को 173.25 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।
आपके लिए | Maruti Alto 800 सिर्फ 36000 देकर घर ले जाएं देश की सबसे सस्ती कार
आपके लिए | New Mahindra Scorpio Classic की 3 बड़ी कमियां, जानकर ग्राहकों का आ जायेगा गुस्सा!
आपके लिए | बाजार में तहलका मचाने जा रही 5 डोर वाली Mahindra Thar, बेहतरीन लुक के साथ मिलेगे शानदार फीचर
आपके लिए | New Traffic Rules : हेलमेट पहनने पर भी काटा जा सकता है 2000 रुपये का चालान, जानिए वजह?
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
Posted by Talkaaj
?? Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information?? |
|
Click Here | |
? Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
? Telegram Channel | Click Here |
? Koo | Click Here |
Click Here | |
? YouTube | Click Here |
? Google News | Click Here |