Home टेक ज्ञान Umang App kaise use Karte Hain Janiye | सभी सरकारी काम घर बैठे मोबाइल से करे, जानिए पूरा तरीका

Umang App kaise use Karte Hain Janiye | सभी सरकारी काम घर बैठे मोबाइल से करे, जानिए पूरा तरीका

by TalkAaj
A+A-
Reset
Umang App Benefits
5/5 - (1 vote)

Umang App kaise use Karte Hain Janiye | सभी सरकारी काम घर बैठे मोबाइल से करे, जानिए पूरा तरीका

Umang App Benefits: उमंग ऐप सरकार द्वारा लॉन्च किया गया एक ऑल-इन-वन ऐप  (All in One App) है जिसके माध्यम से आप डिजिटल भुगतान (Digital Payment) लेनदेन से लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

उमंग ऐप एक इंटीग्रेटेड ऐप (Integrated App) है जिसके माध्यम से आप कई सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप इनकम टैक्स रिटर्न (income Tax Return), आधार कार्ड (Aadhaar Card) और प्रॉविडेंट फंड यानी EPFO के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप के जरिए आपको पासपोर्ट सर्विस (Passport Service) , गैस सिलेंडर बुकिंग (Gas Cylinder Booking) आदि की भी सुविधा मिलती है।

Gas Connection 500 रुपये में मिलेगा, फ्री होगा रजिस्ट्रेशन; पैसा किस्तों में लिया जाएगा

देश तेजी से Digitalization की ओर बढ़ रहा है। कई सरकारी काम अब ऑनलाइन हो गए हैं। Umang App  को Digitalization को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया था। इस ऐप के जरिए आप कई काम ऑनलाइन कर सकते हैं।

Umang यानी यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू एज गवर्नेंस से घर बैठे 100 से ज्यादा सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है। टैक्स जमा करने से लेकर पासपोर्ट बनवाने तक इस ऐप के जरिए बड़ी आसानी से आवेदन किया जा सकता है। इस एप के जरिए EPFO की सेवा भी ली जा सकती है।

Solar Rooftop Yojana: फ्री में घर पर लगवाएं Solar Panel, 25 साल तक पाएं Free बिजली, ऐसे करें आवेदन

Umang App को आप एंड्रॉयड के अलावा आईफोन में भी डाउनलोड कर सकते हैं। एंड्रायड फोन पर Umang को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है, जबकि एपल यूजर्स इसे एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Umang App इंस्टॉल हो जाने के बाद आपको इसमें रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले ऐप को ओपन करें। ऐप को ओपन करने के बाद आपको नाम, मोबाइल नंबर जैसी बेसिक डिटेल्स डालनी होंगी। इससे ऐप पर आपकी प्रोफाइल बन जाएगी।

Post Office की इस शानदार योजना में 7500 रुपये करें निवेश! बन जाओगे रिटायरमेंट तक करोड़पति, समझिए ट्रिक

सर्चबार में खोज सकते हैं सर्विस

प्रोफाइल बनने के बाद आपको उसमें लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपको इसमें कई कैटेगरी दिखाई देगी। सेवा की उस श्रेणी का चयन करें जिसका आप उपयोग करना चाहते हैं। आप चाहें तो सर्च बार में सर्विस का नाम टाइप करके भी इसे सर्च कर सकते हैं। तब आप सेवा का उपयोग कर सकते हैं।

उमंग ऐप के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें-

  • सबसे पहले उमंग एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
  • इसके बाद ऐप में लॉग इन करें और न्यू यूजर पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन ऑप्शन में जाएं और वहां Proceed ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसमें आपका मोबाइल नंबर डालने के लिए कहा जाएगा। इसे दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको MPIN सेट करना होगा। यहां एमपिन डालकर इसकी पुष्टि करें।
  • प्रोसीड ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब प्रोफाइल इंफॉर्मेशन स्क्रीन पर क्लिक करें।
  • अपने सभी विवरण भरें।
  • सेव एंड प्रोसीड ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • इसके अलावा आप इस ऐप में ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं।

उमंग ऐप के फायदे-

उमंग ऐप भारत सरकार द्वारा विकसित एक मोबाइल ऐप है जो उपयोगकर्ताओं को ऑल-इन-वन सिंगल, यूनिफाइड, सिक्योर, मल्टी-चैनल, मल्टी-प्लेटफॉर्म, मल्टी-लैंग्वेज सुविधा प्रदान करता है। इस ऐप के माध्यम से आप 127 विभागों और आधार कार्ड, भारत गैस, भारत बिल पे, ईपीएफओ, एम-किसान, सीबीएसई जैसी लगभग सभी सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट Talkaaj.com के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

Posted by Talkaaj 

???????? Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information????????

???? WhatsApp                       Click Here
???? Facebook Page                  Click Here
???? Instagram                  Click Here
???? Telegram Channel                   Click Here
???? Koo                  Click Here
???? Twitter                  Click Here
???? YouTube                  Click Here
???? ShareChat                  Click Here
???? Daily Hunt                   Click Here
???? Google News                  Click Here

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow Me

You may also like

Leave a Comment

Hindi News:Talkaaj पर पढ़ें हिन्दी न्यूज़ देश और दुनिया से, जाने व्यापार, सरकरी योजनायें, बॉलीवुड, शिक्षा, जॉब, खेल और राजनीति के हर अपडेट. Read all Hindi … Contact us: [email protected]

Edtior's Picks

Latest Articles

All Right Reserved. Designed and Developed by Talkaaj

Talkaaj.com पर पढ़ें हिन्दी न्यूज़ देश और दुनिया से, जाने व्यापार, सरकरी योजनायें, बॉलीवुड, शिक्षा, जॉब, खेल और राजनीति के हर अपडेट. Read all Hindi