ए-रेटेड फिल्में जो सिनेमाघरों में हुईं हिट

फिल्म: ओएमजी 2 ओटीटी: नेटफ्लिक्स अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। यह फिल्म सेक्स एजुकेशन पर आधारित है।  

फिल्म: द कश्मीर फाइल्स ओटीटी: जी 5 2022 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक द कश्मीर फाइल्स 1990 में कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी है। इसका निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया।

फिल्म: कबीर खान ओटीटी: नेटफ्लिक्स कबीर सिंह एक गुस्सैल सर्जन की प्रेम कहानी है। वह आए दिन विवादों में फंसता है। कॉलेज में उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है लेकिन उसके पैरेंट्स उसकी शादी कहीं और तय कर देते हैं। जिसके बाद कबीर सिंह शराब और ड्रग्स में डूब जाता है।

फिल्म: द डर्टी पिक्चर ओटीटी: डिजनी प्लस हॉटस्टार सेक्स सिंबल कही जाने वालीं सिल्क स्मिता की कहानी द डर्टी पिक्चर में दिखाई गई। वह फिल्मों में एरोटिक रोल्स के लिए जानी जाती थीं। विद्या बालन को फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला।

फिल्म: गैंग्स ऑफ वासेपुर ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो अनुराग कश्यप की ये फिल्म दो भागों में बनी है। यह दो परिवारों की दुश्मनी की कहानी है। वे अपना वर्चस्व साबित करना चाहते हैं। गैंगस्टर के बीच इस लड़ाई में जमकर गोलीबारी और हिंसा होती है।

फिल्म: डेल्ही बेली ओटीटी: नेटफ्लिक्स डेल्ही बेली 3 स्ट्रगलर्स की कहानी है जो एक गैंगस्टर के निशाने पर आ जाते हैं क्योंकि उनके हाथों महंगे हीरे खो जाते हैं।

फिल्म: थैंक्यू फॉर कमिंग ओटीटी: नेटफ्लिक्स भूमि पेडनेकर की यह फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। यह एक लड़की की कहानी है जिसने कभी ऑर्गेज्म महसूस नहीं किया है।

फिल्म: फैशन ओटीटी: नेटफ्लिक्स मधुर भंडारकर ने फिल्म में फैशन इंडस्ट्री की काली सच्चाई दिखाई है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत लीड रोल में हैं।