Bleeding Eyes Disease: कोरोना के बाद अब इस वायरस का खतरा: WHO ने किया अलर्ट

Bleeding Eyes Disease: कोरोना के बाद अब इस वायरस का खतरा: WHO ने किया अलर्ट

कीड़े के काटने से होता है वायरस

74 साल के बुजुर्ग की मौत कीड़े के काटने से हुए वायरस से हुई है। उन्हें तेज बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत थी।

Man Dies from Bleeding Eyes Disease: कीड़े के काटने से हुई मौत

74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत कीड़े के काटने से हुई है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें Bleeding Eyes की बीमारी थी, जिसे क्रीमियन-कांगो रक्तस्रावी बुखार (CCHF) कहा जाता है। इस बीमारी में तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द, पेट दर्द और उल्टी जैसे लक्षण होते हैं। कोरोना के बाद ये खतरनाक वायरस है, जिसके लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने अलर्ट जारी किया है। यह मामला स्पेन का है।

पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 74 वर्षीय व्यक्ति को क्रीमियन-कांगो रक्तस्रावी बुखार के लक्षणों के साथ 19 जुलाई को रे जुआन कार्लोस विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पीठ और जोड़ों में दर्द, लाल आंखें, चेहरे पर लाल निशान, मुंह में लाल धब्बे और पीलिया जैसी शिकायतें थीं। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें CCHF होने की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि यह दुर्लभ वायरस है। बीते शनिवार बुजुर्ग की मौत हो गई।

वायरस का कारण

यह बीमारी कीड़े के काटने से होती है। यह कीड़ा शरीर में चिपककर खून निकाल लेता है। ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में यह कीड़ा मिलता है। यह कीड़ा भूरे, काले या लाल रंग का होता है। इससे पीड़ित की आंखें लाल हो जाती हैं और शरीर पर लाल चकते पड़ जाते हैं, जिससे डॉक्टरों ने इसे Bleeding Eyes नाम दिया है।

बीमारी के लक्षण

  • तेज बुखार और शरीर पर गांठें
  • घबराहट और सिर में दर्द
  • पीठ और जोड़ों में दर्द
  • मुंह और शरीर पर लाल चकते
  • लाल आंखें

बचाव के उपाय

  • फुल स्लीव शर्ट और फुल पैंट पहनें
  • रात में जमीन पर सोने से बचें
  • बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें
  • घने जंगल में जाते समय सावधानी बरतें

इस तरह की बीमारी से बचने के लिए ऊपर दिए गए सुझावों का पालन करना आवश्यक है। यदि आपको कोई भी लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। WHO ने इस बीमारी के खतरों को देखते हुए अलर्ट जारी किया है, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक खोज: HIV का 100% इलाज अब संभव

Talkaaj

NO: 1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Talkaaj.com (बात आज की)

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Talkaaj (Talk Today) पर , आप हमें FacebookTwitterInstagram और  Youtube पर फ़ॉलो करे)

Leave a Comment