LPG Gas Price : जनता को बड़ा झटका, 200 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ Gas Cylinder
अक्टूबर महीने में भले ही कोई बढ़ोतरी नहीं हुई हो, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर यानी 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 200 रुपये से ज्यादा महंगी हो गई है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें आखिरी बार 30 अगस्त को कम हुई थीं.
देश में 19 किलो का गैस सिलेंडर खरीदने वाले करोड़ों लोगों को बड़ा झटका लगा है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक आज यानी 1 अक्टूबर से 19 गैस सिलेंडर की कीमत 200 रुपये से ज्यादा महंगी हो गई है. जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखा गया है. हालांकि, IOCL की वेबसाइट पर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखा गया है. 30 अगस्त को देश की कैबिनेट ने फैसला लेते हुए देश के उपभोक्ताओं को 200 रुपये की राहत दी. दाम में कटौती के बाद लोगों को उम्मीद थी कि गैस सिलेंडर के दाम में राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला. आइए आपको भी बताते हैं कि घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम क्या हो गए हैं।
19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी
दरअसल, 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर कमर्शियल गैस सिलेंडर के अंतर्गत आता है। IOCL की ओर से 200 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है. देश की राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा कीमतें बढ़ी हैं. यहां कीमत 209 रुपये बढ़कर 1731.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में 203.5 रुपये की यह बढ़ोतरी देखी गई है और कीमत 1839.50 रुपये पर पहुंच गई है। जबकि मुंबई में 202 रुपये की कटौती के बाद गैस सिलेंडर की कीमत 1684 रुपये हो गई है। चेन्नई में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 203 रुपये बढ़कर 1898 रुपये हो गई है।
Oil marketing companies have increased the prices of commercial LPG gas cylinders. The rate of 19 Kg commercial LPG gas cylinders has been increased by Rs 209 with effect from tomorrow i.e. October 1. Delhi retail sales price of 19 Kg commercial LPG cylinder will be Rs…
— ANI (@ANI) September 30, 2023
देश के चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम
महानगर | एक अक्टूबर से नए दाम (रुपये में) | एक सितंबर के दाम (रुपये में) | कितना हुआ महंगा (रुपये में) |
दिल्ली | 1731.50 | 1522.50 | 209 |
कोलकाता | 1839.50 | 1636 | 203.5 |
मुंबई | 1684 | 1482 | 202 |
चेन्नई | 1898 | 1695 | 203 |
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं
वहीं, देश के महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी देश के महानगरों में लोगों को उतनी ही रकम चुकानी होगी जितनी वे सितंबर महीने में चुका रहे थे। दरअसल, 30 अगस्त को केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती की थी. इसके बाद से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. विशेषज्ञों की मानें तो अक्टूबर में लोगों को काफी उम्मीदें थीं। इसकी वजह देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत है. जानकारों के मुताबिक नवंबर महीने में गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती हो सकती है. नवंबर के मध्य में दिवाली और भाई दूज जैसे कई त्योहार आ रहे हैं।
देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
महानगर | घरेलू गैस सिलेंडर के दाम (रुपये में) |
दिल्ली | 903 |
कोलकाता | 929 |
मुंबई | 902.50 |
चेन्नई | 918.50 |
और पढ़िए – बिज़नेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें