इस सस्ती कार की धड़ल्ले से हो रही बिक्री, बेहतरीन फीचर्स के साथ ग़जब का माइलेज | Maruti Wagonr Becomes Best Selling Car In Hindi
Maruti Wagonr Becomes Best Selling Car: मारुति सुजुकी वैगनआर ने जून 2023 में Maruti Nexa Baleno, Hyundai Creta, Maruti Suzuki Swift, Maruti Dzire, Kia Seltos, Maruti Suzuki Alto और Tata Nexon जैसी कारों और एसयूवी को पछाड़ते हुए बेस्ट सेलिंग कार का खिताब अपने नाम किया।
Maruti Wagonr Becomes Best Selling Car In Hindi: मारुति सुजुकी वैगनआर ने भारतीय बाजार में जबरदस्त वापसी की है और देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम कर लिया है। पिछले महीने यानी जून 2023 में वैगनआर ने मारुति नेक्सा बलेनो (Maruti Nexa Baleno) के साथ-साथ हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift), टाटा नेक्सन (Tata Nexon ) और टाटा पंच (Tata Punch) जैसी सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों को पछाड़कर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब जीता था। इससे पहले Swift और Baleno जैसी हैचबैक देखने को मिलती थीं। आइये आपको टॉप सेलिंग कार WagonR के बारे में विस्तार से बताते हैं।
READ ALSO | 30 हजार में ख़रीदे Maruti Alto 800, मिलेगा 35Km का बेहतरीन माइलेज, जानिए ऑफर
Key Specs of Maruti Wagon R
Engine | 998 cc – 1197 cc |
BHP | 55.92 – 88.5 Bhp |
Transmission | Manual/Automatic |
Mileage | 23.56 – 25.19 kmpl |
Fuel | Petrol/CNG |
Airbags | 2 |
पिछले महीने कितने मॉडल बिके?
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की फैमिली हैचबैक वैगनआर (WagonR) को पिछले महीने यानी जून 2023 में 17,481 ग्राहकों ने खरीदा, जो कि पिछले साल के जून महीने से 9 फीसदी कम है। बता दें कि जून 2022 में मारुति सुजुकी वैगनआर को 19,190 ग्राहकों ने खरीदा था।
Amazon Prime Day Sale पर लैपटॉप, स्मार्टवॉच, हेडफोन पर 75% की छूट मिल रही है।
लंबे समय बाद बनी नंबर 1
एक समय था जब Maruti Suzuki WagonR हर महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार हुआ करती थी, लेकिन बाद में बलेनो ने इस खिताब पर कब्जा कर लिया। लंबे समय बाद वैगनआर (WagonR) ने पिछले साल जून में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब जीता था।
Maruti Suzuki WagonR: इंजन
मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) भारतीय बाजार में दो इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसका 1 लीटर पेट्रोल इंजन 67PS पावर और 89Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 90PS पावर और 113Nm पिकअप टॉर्क जेनरेट करता है। वैगनआर में 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है। WagonR का एक सीएनजी मॉडल भी है।
Maruti Suzuki WagonR: वेरिएंट
भारतीय बाजार में 4 ट्रिम स्तरों LXI, VXI, ZXI और ZXI+ में मारुति वैगनआर (Maruti WagonR) के कुल 11 वेरिएंट हैं। LXI और VXI ट्रिम में दो CNG वेरिएंट भी हैं। वैगनआर पेट्रोल वेरिएंट 25.19 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है और वैगनआर सीएनजी वेरिएंट 34.05 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है।
Maruti Suzuki WagonR: कीमत
भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) की शुरुआती कीमत रु. 5.54 लाख, एक्स-शोरूम दिल्ली और टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 7.42 लाख रुपये तक जाती है।
Specification of Maruti Wagon R
ARAI Mileage | 24.43 kmpl |
Fuel Type | Petrol |
Engine Displacement (cc) | 1197 |
No. of cylinder | 4 |
Max Power (bhp@rpm) | 88.50bhp@6000rpm |
Max Torque (nm@rpm) | 113Nm@4400rpm |
Seating Capacity | 5 |
TransmissionType | Automatic |
Boot Space (Litres) | 341 |
Fuel Tank Capacity | 32.0 |
Body Type | Hatchback |
और पढ़िए – ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
NO: 1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Talkaaj.com (बात आज की)
RELATED ARTICLES
सावधान! बाइक है तो जानिए New Traffic Rules, वरना देना होगा 25,000 का चालान
Maruti Alto 800 सिर्फ 36000 देकर घर ले जाएं देश की सबसे सस्ती कार
शानदार फाइनेंस प्लान के साथ 4 लाख के बजट में घर ले जाये Mahindra Scorpio