Tata Punch Review in Hindi 2024 | देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में Baleno और Swift का दबदबा है। पिछले महीने 6.61 लाख रुपये की कीमत वाली बलेनो नंबर-1 पोजिशन पर थी और स्विफ्ट 5.99 लाख रुपये की कीमत के साथ नंबर-2 पोजिशन पर थी। अब हम आपको बताते हैं कि स्विफ्ट जैसी कीमत में कौन सी कार है या फिर एसयूवी है। यानी यह बलेनो से काफी सस्ती है। लेकिन फीचर्स के मामले में यह इन दोनों से बेहतर है। इसमें आपको ज्यादा स्पेस के साथ 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिलती है। तो फिर क्या आपको बलेनो या स्विफ्ट खरीदनी चाहिए? हम बात कर रहे हैं Tata Punch की। पिछले महीने यह टॉप-10 कारों की लिस्ट में 8वें और एसयूवी सेगमेंट में नंबर-3 पर रही थी।
Tata Punch की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इसका वेटिंग पीरियड 12 हफ्ते तक पहुंच गया है। त्योहारी सीजन में जब इसकी मांग बढ़ेगी तो इंतजार की अवधि और भी बढ़ सकती है. हालांकि, इसके पेट्रोल वेरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड 4 हफ्ते का है। यह वेटिंग इस कार के अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से होगी। भारतीय बाजार में पंच का मुकाबला हुंडई एक्सीडर और मारुति सुजुकी सियाज जैसे मॉडलों से है। पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है।
सिर्फ 13,918 रुपये में घर लाएं Maruti Celerio, 35Km का माइलेज, बेहतरीन फीचर्स जानें पूरी डील?
TaTa Punch Engine
टाटा पंच में 1.2 लीटर रेवोट्रॉन इंजन है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS की मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को 5-स्पीड एएमटी का विकल्प भी मिलता है। Tata Punch मैनुअल ट्रांसमिशन में 18.97 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक में 18.82 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। वहीं, इसका CNG माइलेज 27Km/l है।
सिर्फ 7000 में खरीदें ये शानदार कार, 35 Kmpl का जबरदस्त माइलेज, फीचर्स भी है कमाल!
Features of Tata Punch
टाटा पंच में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। Tata Punch भी लगातार भारत में टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहनों की सूची में बनी हुई है।
5 Star Safety Rating
सुरक्षा के लिहाज से Tata Punch को ग्लोबल NCAP से 5 स्टार रेटिंग मिली है। Tata Nexon और Tata Altroz के बाद अब Tata Punch को ग्लोबल एनसीएपी से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। ग्लोबल एनसीएपी में, टाटा पंच को वयस्क यात्री सुरक्षा (16,453) के लिए 5-स्टार रेटिंग और बाल यात्री सुरक्षा (40,891) के लिए 4-स्टार रेटिंग मिली है।
Tata Punch Key Specifications
Price | ₹ 6.00 – 10.10 Lakh |
---|---|
Fuel Type | Petrol, CNG |
Transmission | Manual, Automatic (AMT) |
Engine Size | 1199 cc |
Mileage | 18.8 – 26.99 km/l |
Safety Rating | 5 Star (Global NCAP) |
Ground Clearance (mm) | 187 mm |
Avg. Waiting Period | 0 – 12 Weeks |
Warranty | 3 Years or 100000 km |
Seating Capacity | 5 People |
Size | 3827 mm L X 1742 mm W X 1615 mm H |
Fuel Tank | 37L, 60L |
(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Talkaaj (बात आज की) पर , आप हमें Facebook, Telegram, Twitter, Instagram, Koo और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)