Tulsi Benefits In Hindi: इस तरह करेंगे तुलसी का सेवन तो शरीर को मिलेंगे पूरे 7 फायदे, सेहत रहती है दुरुस्त

Tulsi Benefits In Hindi
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
5/5 - (1 vote)

Tulsi Benefits In Hindi: इस तरह करेंगे तुलसी का सेवन तो शरीर को मिलेंगे पूरे 7 फायदे, सेहत रहती है दुरुस्त

Healthy Leaves: औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी को उगाना आसान है और इसका उपयोग कई तरह से भी किया जाता है। तुलसी की पत्तियों को चाय और काढ़े में डाला जाता है, इसे कच्चा भी चबाया जाता है और डिटॉक्स वॉटर बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता है। कई लोग तुलसी को प्रसाद आदि में भी शामिल करते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और पाचन में सुधार करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। आयुर्वेद में भी तुलसी (Tulsi) के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है. इससे वायरल संक्रमण दूर रहता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और शरीर को बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत मिलती है। यहां जानिए तुलसी के सेवन से शरीर को और क्या फायदे मिलते हैं और इसका सेवन किस तरह से किया जा सकता है।

तुलसी से सेहत को मिलने वाले फायदे | Tulsi Benefits For Health

1.  तुलसी का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र को फायदा होता है और एसिडिटी, जी मिचलाना और पेट दर्द की समस्या से राहत मिलती है।

2. ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Levels) को कम करने में भी तुलसी के फायदे देखे जाते हैं। तुलसी का सेवन करने से इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है।

3. एंटी-एजिंग प्रभाव के लिए भी तुलसी का सेवन किया जा सकता है। तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन सी और विटामिन ए होता है। इससे त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से भी छुटकारा मिलता है।

4. तुलसी का सेवन करने से घुटनों के दर्द से राहत मिल सकती है। तुलसी की चाय  (Tulsi Tea) बनाकर पीना विशेष लाभकारी होता है।

5. तुलसी के सेवन से मौसमी समस्याओं से राहत मिलती है। तुलसी से खांसी, जुकाम और गले में दर्द की समस्या को ठीक किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow Me

6. तनाव को कम करने में भी तुलसी का सेवन फायदेमंद है। अगर आपको तनाव या चिंता महसूस होने लगे तो तुलसी का सेवन किया जा सकता है।

7. तुलसी के सेवन से शरीर को अंदरूनी तौर पर फायदा होता है और इसका असर बाहरी तौर पर भी दिखता है। तुलसी त्वचा के संक्रमण को दूर रखती है और चेहरे पर फोड़े-फुंसी जैसी समस्याएं नहीं होती।

Tulsi Puja Rules: किन 2 दिन तुलसी को छूना और पूजा करना होता है अशुभ? चली जाती है मां लक्ष्मी छोड़कर

इस तरह आप तुलसी का सेवन कर सकते हैं

तुलसी के फायदे पाने के लिए इसे कच्चा चबाया जा सकता है। तुलसी की चाय बनाना भी आसान है. यह चाय वजन घटाने में भी मदद कर सकती है. 3 से 4 तुलसी की पत्तियां लें, इन पत्तियों को एक कप पानी में उबालें, इसे छान लें और इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। आप पानी में तुलसी मिलाकर कुछ देर तक रखकर इस पानी को पी सकते हैं। तुलसी का पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में फायदेमंद है।

 Clove Benefits : लौंग सेहत का खजाना है, रोज रात में सिर्फ 2 लौंग खाएं और इसके फायदे देखें

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। Talkaaj (बात आज की) इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

NO: 1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Talkaaj.com (बात आज की)

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Talkaaj (बात आज की) पर , आप हमें FacebookTwitterInstagramKoo और  Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
LinkedIn
Picture of TalkAaj

TalkAaj

हैलो, मेरा नाम PPSINGH है। मैं जयपुर का रहना वाला हूं और इस News Website के माध्यम से मैं आप तक देश और दुनिया से व्यापार, सरकरी योजनायें, बॉलीवुड, शिक्षा, जॉब, खेल और राजनीति के हर अपडेट पहुंचाने की कोशिश करता हूं। आपसे विनती है कि अपना प्यार हम पर बनाएं रखें ❤️

Leave a Comment

Top Stories