घर में इन जगहों पर रखें फिटकरी, फिर देखें कमाल | Fitkari Ke Upay In Hindi
Fitkari Ke Upay In Hindi | वास्तुशास्त्र के अनुसार यदि घर के सामने कोई टूटा–फूटा या सालों से बंद पड़ा मकान, उजाड़ जमीन या प्लॉट या श्मशानघाट हो तो इसे अशुभ माना जाता है। इससे घर में वास्तु दोष होता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
घर में वास्तु दोष होने से जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि किसी घर में वास्तु दोष हो तो इसकी वजह से घर में कलह, परिवार के किसी सदस्य को बीमारी या धन–हानि जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र में मकान या दुकान में मौजूद वास्तु दोष (vastu defect) दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार फिटकरी वास्तु दोष दूर करने में बहुत लाभदायक होती है।
पानी को साफ करने या फिर कटे–छिलने पर खून को तुंरत बंद करने के लिए हम झट से फिटकरी का इस्तेमाल कर लेते हैं। इसके अलावा चेहरे को जवां बनाने या फिर दांतों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इसका इस्तेमाल कर लेते हैं। आपको बता दें कि फिटकरी आयुर्वेद के अनुसार काफी फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में भी फिटकरी के बहुत से उपयोग हैं।
घर को नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) से बचाने के लिए एक काँच की प्लेट में फिटकरी के कुछ टुकड़े रखकर इसे खिड़की, दरवाजे या बालकनी में रख दें। ध्यान रहे कि हर महीने फिटकरी के टुकड़े बदलते रहें। यदि घर में वास्तु दोष है तो घर के हर कमरे में 50 ग्राम फिटकरी का टुकड़ा रखने से वास्तुदोष कम होता है।
READ ALSO | Lal Kitab Ke Totke : हर समस्या का समाधान, लाल किताब में बताए गए ये 20 अचूक उपाय, आप भी अपनाएं
फिटकरी के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में फिटकरी के कई उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करने से कई तरह की आर्थिक समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, फिटकरी सेहत संबंधी समस्याओं के निदान में भी प्रभावशाली है। घर के वास्तु दोष, कर्ज मुक्ति, धन लाभ और घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फिटकरी से किए गए कई उपाय लाभदायक हैं, आइए जानें
धन लाभ के लिए उपाय
ज्योतिष अनुसार फिटकरी का एक टुकड़ा तिजोरी में रखने और फिटकरी के पानी से नहाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा, फिटकरी को काले रंग के कपड़े में बांधकर घर या दुकान के मुख्य द्वार पर लटका दें। ऐसा करने से घर या दुकान में नकारात्मकता का वास नहीं होता। साथ ही, व्यापार में तरक्की होती है।
कर्ज मुक्ति के लिए उपाय
कर्ज से मुक्ति पाने के लिए पान के पत्तो पर फिटकरी और सिंदूर लगाएं। और पत्ते को धागे से बांध दें। फिर बुधवार की सुबह इसे पीपल के पेड़ की जड़ में दबा दे। ऐसा करने से बहुत जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। ये उपाय लगातार तीन बुधवार तक करें।
लड़ाई खत्म करने के लिए
घर में किसी लड़ाई को खत्म करने या फिर तनाव को खत्म करने के लिए एक जार में पानी भरकर अपने बिस्तर के नीचे रख दें। और रात को इसमें फिटकरी डाल दें। अगले दिन इस पानी को पीपल के पेड़ में डाल दें। ऐसा करने से घर के सदस्यों के रिश्तों में सुधार आएगा और शांति बनी रहेगी।
नकारात्मकता दूर करने के लिए
मान्यता है कि फिटकरी नकारात्मक ऊर्जा दूर करने में सहायक है। घर के बाथरूम में एक कटोरी में फिटकरी रख दें और ऐसा जगह बाथरूम में रखें जहां कोई देख न सके। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
वास्तु दोष को दूर करने के लिए
घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए हर कमरे में फिटकरी का एक टुकड़ा रखें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोषों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर नहीं पड़ता। और घर का वास्तु दोष सही रहता है।
नज़र का उपाए
जिस व्यक्ति को नज़र लगी हो उसे लिटाकर, फिटकरी का टुकड़ा लेकर सिर से पांव तक 7 बार उतारें। ध्यान रहे कि हर बार सिर से पांव तक ले जाकर टुकड़े को तलुवे से लगाकर फिर सिर से घुमाना शुरु करें। इस फिटकरी के टुकड़े को आग में डाल दें। जैसे-जैसे वह फिटकरी आग में जलेगी, वैसे-वैसे बुरी नजर का असर खत्म होता जाएगा।
धन प्राप्ति के लिए
धन प्राप्ति के लिए : रोज रात को सोते समय अपने दांत फिटकरी से साफ करेंगे तो धन लाभ होगा। इसके अलावा आप कभी कभार फिटकरी के पानी से स्नान भी करें।
कारोबार में कामयाबी :
पांच टुकड़े फिटकरी, 6 नीले फूल और एक कमर में बांधने वाला बेल्ट नवमी के दिन देवी को चढ़ा दें। दसमी के दिन बेल्ट को किसी कन्या को दे दें, नीले फूल बहते पानी में डालें और फिटकरी के टुकड़े को संभालकर रख लें। साक्षात्कार देने जाते समय ये टुकड़े अपने पास रखेंगे तो सफलता मिलेगी। कारोबार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण कार्य से जा रहे हैं तो ये फिटकरी के टुकड़े अपने पास रखेंगे तो अवश्य सफलता मिलेगी।
दुर्घटनाओं से रक्षा के लिए
गुरु पुष्य नक्षत्र में शुभ मुहूर्त में अपामार्ग नामक पौधे की जड़ ले लें। इस जड़ को एक फिटकरी के टुकडे एवं एक कोयले के टुकडे के साथ एक काले वस्त्र में बांधकर उससे वाहन के चारों ओर दाहिने घूमते हुए 7 चक्कर लगाएं। इसके पश्चात इस पोटली को वाहन में कहीं रख दें। ऐसा करने से वाहन दुरात्माओं से रक्षित रहता है तथा दुर्घटनाओं से रक्षा होती है।
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य धारणाओं और सूचनाओं पर आधारित है। TALKAAJ NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Related Articles:-
READ ALSO | VASTU TIPS IN HINDI : नमक लाएगा घर में समृद्धि, आज ही आजमाएं ये उपाय; बस इन बातों का ध्यान रखें
Posted by TalkAaj.com
NO: 1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Talkaaj.com (बात आज की)
Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information?? |
|
Click Here | |
Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
Telegram | Click Here |
Koo | Click Here |
Click Here | |
YouTube | Click Here |
ShareChat | Click Here |
Daily Hunt | Click Here |
Google News | Click Here |
Tags:-fitkari ke fayde,fitkari ke upay,fitkari ke totke,fitkari,fitkari ke totke hindi mai,fitkari ke upay in hindi,fitkari se dhan labh,fitkari vastu tips in hindi,fitkari ke totke for business,fitkari ke vastu upay,fitkari ke totke upay,fitkari se upchar,fitkari ke labh,benefits of fitkari,phitkari ke totke,vastu shastra fitkari ke upay,fitkari vastu upay,vastu for fitkari,fitkari upay in hindi,fitkari ke gharelu upay,fitkari ke upay for money |