डेडमैन के नाम से मशहूर The Undertaker की कुल संपत्ति कितनी है, लोग Undertaker का असली नाम भी नहीं जानते।

The Undertaker Net Worth - Talkaaj
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
5/5 - (1 vote)

डेडमैन के नाम से मशहूर The Undertaker की कुल संपत्ति कितनी है, लोग Undertaker का असली नाम भी नहीं जानते।

The Undertaker Net Worth – द अंडरटेकर शायद WWE के इतिहास में सबसे लोकप्रिय रेसलर हैं। उनकी प्रसिद्धि उन लोगों तक भी है जो रेसलिंग  नहीं देखते। अंडरटेकर ने 2020 में प्रोफेशनल रेसलिंग से संन्यास ले लिया लेकिन वह अभी भी WWE से अच्छी खासी कमाई करते हैं।

प्रोफेशनल रेसलर द अंडरटेकर (Undertaker) ने साल 2020 में आधिकारिक तौर पर संन्यास ले लिया है। लेकिन, वह अभी भी फाइट फैन्स पर राज करते हैं। डेडमैन (Deadman) के नाम से मशहूर 58 साल के इस रेसलर की तीन पत्नियों से चार बच्चे हैं और अंडरटेकर का असली नाम मार्क विलियम कैलावे ( Mark William Calaway ) है। 6 फीट 10 इंच लंबे और 140 किलो वजनी अंडरटेकर अमेरिका के ऑस्टिन, टेक्सास में रहते हैं। उनकी पत्नी का नाम मिशेल मैकुलम है। अंडरटेकर का कुश्ती करियर तीन दशकों तक चला। रेसलिंग से शोहरत के साथ-साथ अंडरटेकर ने खूब कमाई भी की। उनकी कुल संपत्ति 17 मिलियन डॉलर (करीब 1 अरब 40 करोड़ रुपये) आंकी गई है।

अपने लगभग 3 दशक लंबे पेशेवर रेसलिंग करियर के दौरान, उन्हें ज्यादातर समय एक शीर्ष सुपरस्टार के रूप में पहचाना गया। रिटायरमेंट के बाद अंडरटेकर WWE के साथ लीजेंड्स कॉन्ट्रैक्ट के साथ जुड़े हुए हैं। इस करार के चलते उन्हें WWE से हर साल 2.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 21 करोड़ रुपये मिलते हैं।

किया है खूब निवेश

WWE अंडरटेकर की आय का एकमात्र स्रोत नहीं है। उन्होंने कई कंपनियों में निवेश किया है. अपने बिजनेस पार्टनर स्कॉट एवनहार्ट के साथ, उन्होंने 2006 में लवलैंड, कोलोराडो में 2.4 मिलियन डॉलर में एक संपत्ति खरीदी। अब इस संपत्ति की कीमत 3.96 मिलियन डॉलर हो गई है. इसके अलावा उन्होंने एवनहार्ट के साथ रियल एस्टेट में भी भारी निवेश किया है। वे संपत्ति खरीदते हैं और उसे लाभ पर बेचते हैं।

आलीशान घर

अंडरटेकर ऑस्टिन, टेक्सास में एक बहुत बड़े घर में रहता है। इस घर में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अंडरटेकर कारों और बाइक्स के बहुत बड़े शौकीन हैं। द अंडरटेकर के पास Bentley Continental GT, Cadillac ATS, Jeep Wrangler Rubicon जैसी कई महंगी गाड़ियां और Harley Davidson के अलग-अलग मॉडल के 4 बाइक्स भी मौजूद हैं. अंडरटेकर के पास कुल 16 कार हैं.

अंडरटेकर का करियर

अंडरटेकर ने अपने करियर की शुरुआत 1987 में की थी। WWE में उन्होंने Survivor Series 1990 में द अंडरटेकर के नाम से डेब्यू किया था। उन्होंने WWE के सबसे बड़े इवेंट WrestleMania में लगातार 21 मैच जीते थे। अंडरटेकर 4 बार WWE चैंपियन, 3 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन, 1 बार हार्डकोर चैंपियन, 6 बार WWE वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन और 1 बार WCW टैग टीम चैंपियन हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow Me

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Talkaaj (बात आज की) पर , आप हमें FacebookTwitterInstagramKoo और  Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
LinkedIn
Picture of TalkAaj

TalkAaj

हैलो, मेरा नाम PPSINGH है। मैं जयपुर का रहना वाला हूं और इस News Website के माध्यम से मैं आप तक देश और दुनिया से व्यापार, सरकरी योजनायें, बॉलीवुड, शिक्षा, जॉब, खेल और राजनीति के हर अपडेट पहुंचाने की कोशिश करता हूं। आपसे विनती है कि अपना प्यार हम पर बनाएं रखें ❤️

Leave a Comment

Top Stories