Maruti WagonR Finance Plan 2024 In Hindi | कार सेक्टर के हैचबैक सेगमेंट में बड़ी संख्या में कम कीमत वाली एंट्री लेवल कारों के साथ-साथ प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स वाली कारें भी मौजूद हैं। इस सेगमेंट की मौजूदा रेंज में आज हम बात कर रहे हैं मारुति वैगनआर (Maruti WagonR) की जो अपने सेगमेंट के अलावा अपनी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है।
अगर आप इस त्योहारी सीजन में नई हैचबैक खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां जानें Maruti WagonR की पूरी जानकारी, साथ ही इस पर मिलने वाले त्योहारी डिस्काउंट और आसान फाइनेंस प्लान के जरिए इसे खरीदने की पूरी जानकारी।
Key Specs of Maruti Wagon R
Engine | 998 cc – 1197 cc |
Power | 55.92 – 88.5 bhp |
Transmission | Manual / Automatic |
Mileage | 23.56 – 25.19 kmpl |
Fuel | Petrol / CNG |
Airbags | 2 |
Maruti WagonR: कीमत और छूट
Maruti WagonR के बेस मॉडल LXI की शुरुआती कीमत 5,54,500 रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो ऑन-रोड के बाद 6,08,669 रुपये तक जाती है। अगर आप इस हैचबैक को नवंबर महीने में खरीदते हैं तो कंपनी कुल 45 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस छूट में 25,000 रुपये का ग्राहक ऑफर और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
Maruti WagonR: फाइनेंस प्लान
अगर आप मारुति वैगनआर (Maruti WagonR) को कैश पेमेंट के जरिए खरीदते हैं तो इसके लिए आपके पास 6 लाख रुपये का बजट होना चाहिए। अगर आपके पास इतना बड़ा बजट नहीं है तो यहां बताए गए फाइनेंस प्लान के जरिए आप इस हैचबैक को महज 51 हजार रुपये देकर खरीद सकते हैं।
ऑनलाइन कार फाइनेंस प्लान कैलकुलेटर के मुताबिक, अगर आपका बजट 51 हजार रुपये है तो इस आधार पर बैंक की ओर से 5,57,669 रुपये का लोन जारी किया जा सकता है. बैंक इस लोन राशि पर 9.8 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज लेगा।
लोन अप्रूव होने के बाद आपको इस कार के लिए डाउन पेमेंट के तौर पर 51,000 रुपये जमा करने होंगे और उसके बाद अगले 5 साल तक (बैंक द्वारा चुकाने के लिए तय की गई अवधि) हर महीने 11,794 रुपये की मासिक ईएमआई देनी होगी ऋण)।
Maruti WagonR की कीमत, डिस्काउंट और फाइनेंस प्लान की डिटेल जानने के बाद अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसके इंजन स्पेसिफिकेशन और माइलेज की डिटेल भी जान लीजिए।
Maruti WagonR: इंजन स्पेसिफिकेशन और माइलेज
Price | ₹ 5.55 – 8.50 Lakh |
---|---|
Fuel Type | Petrol, CNG |
Transmission | Manual, Automatic (AMT) |
Engine Size | 998 cc, 1197 cc |
Mileage | 23.56 – 34.05 km/l |
Safety Rating | 1 Star (Global NCAP) |
Avg. Waiting Period | 0 – 22 Weeks |
Warranty | 2 Years or 40000 km |
Seating Capacity | 5 People |
Size | 3655 mm L X 1620 mm W X 1675 mm H |
Fuel Tank | 32L, 60L |
और पढ़िए – ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
1 thought on “51 हजार में घर लाएं Maruti WagonR, फीचर्स और माइलेज में सबसे बेहतरीन! | Maruti WagonR Finance Plan 2024 In Hindi”
nice