Actor Vijay Raaz Arrested: होटल में महिला कलाकार के साथ छेड़छाड़ का आरोप, ड्रग्स मामले में दुबई में पहले भी पकड़े गए थे

Actor Vijay Raaz Arrested: होटल में महिला कलाकार के साथ छेड़छाड़ का आरोप, ड्रग्स मामले में दुबई में पहले भी पकड़े गए थे

बॉलीवुड अभिनेता विजय राज (Actor Vijay Raaz) को पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से गिरफ्तार किया है। विजय राज पर फिल्म के सेट पर एक महिला कलाकार से छेड़छाड़ करने का आरोप है। विजय के खिलाफ आईपीसी की धारा 354- (महिला की शर्म को तोड़ना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के बालाघाट में चल रही थी

Vijay Raaz (विजय राज़) फिल्म ‘शेरनी’ की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश के बालाघाट गए थे। इस फिल्म के लिए पूरी टीम विदर्भ के गोंदिया आई थी। फिल्म के सभी कलाकार गोंदिया के ‘होटल गेटवे’ में रुके थे। आरोप है कि अभिनेता ने यहां एक महिला कलाकार के साथ छेड़छाड़ की।

ये भी पढ़े :- लंदन से लौटे डॉक्टर ने ढाई करोड में खरीदा अलादीन (Aladdin) का चिराग, घिसते ही उडा दिए होश.

फिल्म की शूटिंग रुक गई

विजय राज की गिरफ्तारी के बाद उनकी फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। महिला की शिकायत पर सोमवार रात रामनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने के बाद, पुलिस ने मंगलवार सुबह होटल से अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में, गोंदिया पुलिस कुछ देर में एक बयान जारी कर सकती है।

ये भी पढ़े :-YouTuber के खिलाफ Baba Ka Dhaba मालिक ने की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

ड्रग्स के मामले में दुबई में गिरफ्तार

इससे पहले विजय राज को 2005 में दुबई में ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

‘कौवा बिरयानी’ के दृश्य के लिए प्रसिद्ध

विजयराज राज बॉलीवुड फिल्म ‘रन’ में अपने ‘कौवा बिरयानी’ दृश्य के लिए बहुत लोकप्रिय हुए। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में धमाल, वेलकम, दीवाने हुआ पागल, रघु रोमियो, मुंबई एक्सप्रेस, बॉम्बे टू गोवा और मॉनसून वेडिंग शामिल हैं।

ये भी पढ़े :-

Leave a Comment